1 February 2023 Current Affairs in Hindi

1 February 2023 Current affairs in Hindi | 1 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 1 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

1 February 2023 Current Affairs in Hindi | 1 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस शहर में पहली बार भारत स्टैक सम्मलेन आयोजित किया गया है?

उत्तर : दिल्ली 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत की राजधानी दिल्ली में विश्वभर में भारत के डिजिटल सामानों को व्यापक रूप से अपनाने को सुनिश्चित करने के तरीकों और साधनों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहला भारत स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित किया गया है. जिसमे उद्योग, सरकार, स्टार्ट-अप्स और यूनिकॉर्न्स और शिक्षा जगत के 100 से अधिक डिजिटल प्रतिनिधि नेहिस्सा लिया है.

प्रश्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कितने रुपये का सिक्का जारी किया है?

उत्तर : 75 रूपये 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली में भाग लिया और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया है.

प्रश्न : किस गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया गया है जिसे हाल ही में आम जनता के लिए खोल दिया गया है?

उत्तर : मुगल गार्डन 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को हाल ही में आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इस ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है.

प्रश्न : हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में जर्मनी ने किसको हराकर हॉकी विश्व जीत लिया है?

उत्तर : बेल्जियम 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर हॉकी विश्व जीत लिया है. रोमांचक फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थी, लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में सडन डेथ में 5-4 से जीत दर्ज की है.

प्रश्न : नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल हाल ही में किस गणराज्य के नए राष्ट्रपति चुने गए है?

उत्तर : चेक 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल हाल ही में चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है. पेट्र पावेल ने अपने प्रतिद्वंदी और विवादास्पद राष्ट्रपति मिलोस जमैन को बदलने के लिए एक रन-ऑफ वोट में अरबपति लेडी बैबिस को हरा दिया है.

प्रश्न : किसका अध्ययन करने वाले आदित्य-एल1 को जून-जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा?

उत्तर : सूर्य 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सूर्य का अध्ययन करने वाले भारत के पहले मिशन आदित्य-एल1 को जून-जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा. इसे भारतीय तारा भौतिकी संस्थान (आईआईए) ने इसरो को ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) सौंप दिया है.

प्रश्न : हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रीं ने “राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)” का उदघाटन किया है?

उत्तर : सर्वानंद सोनोवाल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत के केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में`एकल खिड़की पोर्टल का मकसद लॉजिस्टिक लागत को कम करने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)” का उदघाटन किया है.

प्रश्न : 1 फरवरी को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर : भारतीय तटरक्षक दिवस 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 1 फरवरी को पूरे भारत में “भारतीय तटरक्षक दिवस” मनाया जाता है. अंतरिम भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को समुद्री माल की तस्करी को रोकने के लिए की गई थी जो भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था में बाधा बन रही थी.

Read Also:

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!