1 January 2023 Current Affairs in Hindi

1 January 2023 Current affairs in Hindi | 1 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 1 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

1 January 2023 Current Affairs in Hindi | 1 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : हर वर्ष नए साल पर 1 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर : वैश्विक परिवार दिवस 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल 1 जनवरी नए साल के दिन विश्व पारिवारिक दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व शांती दिवस भी कहा जाता है। इस दिवस के माध्यम से लोगों में वैश्विक एकता और सद्भाव के विचारों को बढ़ावा दिया जाता है।

प्रश्न : किन्होने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया?

उत्तर : अंजनी कुमार

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राज्य पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) (पूर्ण अतिरिक्त प्रभार) का पदभार ग्रहण किया।

प्रश्न : किस कैथोलिक धर्मगुरु का हाल ही में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : पोप बेनेडिक्ट 16वें 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में 95 वर्ष की आयु में वैटिकन सिटी के पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का उनके आवास पर निधन हो गया।

प्रश्न : किस कॉरपोरेशन ने समग्र ग्राहक संतुष्टि में सुधार करने के उद्देश्य से एक कस्टमर एंगेजमेंट इंडेक्स ( सीईआई) लॉन्च किया है?

उत्तर : गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत की एक प्रमुख खनन पीएसयू उद्यम और देश में सबसे बड़ा लिग्नाइट विक्रेता, ने सक्रिय ग्राहक जुड़ाव को बढ़ावा देने और समग्र ग्राहक संतुष्टि में सुधार करने के उद्देश्य से गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ( जीएमडीसी) ने एक कस्टमर एंगेजमेंट इंडेक्स ( सीईआई) लॉन्च किया है जिसे एक जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!