1 March 2023 Current affairs in Hindi | 1 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 1 March के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1 March 2023 Current Affairs in Hindi | 1 मार्च 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : 49वीं सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला किस शहर में आयोजित हुई?
उत्तर : दिल्ली
व्याख्या:
- अब तलाकशुदा पुत्रियां पारिवारिक पेंशन की पात्र हैं और पेंशन या पारिवारिक पेंशन की पात्रता के लिए सात वर्ष की सेवा पात्रता को समाप्त कर दिया गया है।
प्रश्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त कहां से मिली?
उत्तर : बेलगावी
व्याख्या:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी 2023 को कर्नाटक के बेलगावी से देश भर के आठ करोड़ किसानों को लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 16000 करोड़ रुपये से अधिक की 13वीं किस्त जारी की।
प्रश्न : शीरा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2023 किस राज्य द्वारा पारित किया गया था?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2023 उत्तर प्रदेश विधानसभा में 27 फरवरी 2023 को पारित किया गया था।
- किसानों या गुड़ पर कोई कर नहीं लगाया जाएगा, लेकिन खांडसारी इकाई से 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से नियामक शुल्क लिया जाएगा।
प्रश्न : किस मोबाइल कंपनी ने 60 वर्षों में पहली बार अपना लोगो बदला है?
उत्तर : नोकिया
व्याख्या:
- स्मार्टफोन और टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया ने करीब 60 साल में पहली बार अपना लोगो बदला है।
- नया लोगो 26 फरवरी 2023 को CEO पेक्का लुंडमार्क द्वारा लॉन्च किया गया था।
प्रश्न : राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि 28 फरवरी को है. उनका जन्म स्थान कहाँ था?
उत्तर : सीवान, बिहार
व्याख्या:
- 2023 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 60वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
- उनका जन्म 3 दिसंबर, 1884 को सीवान, बिहार में हुआ था और मृत्यु 28 फरवरी, 1963 को हुई थी।
- स्थानीय किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए वह महात्मा गांधी के साथ बिहार के चंपारण जिले में गए।
प्रश्न : पूर्वोत्तर में पहला संपीड़ित बायोगैस संयंत्र किस राज्य में बनाया गया?
उत्तर : असम
व्याख्या:
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 26 फरवरी 2023 को असम के कामरूप जिले के सोनापुर में पूर्वोत्तर भारत की पहली संपीड़ित बायोगैस संयंत्र परियोजना का उद्घाटन किया।
प्रश्न : 26 फरवरी 2023 को एक ऐतिहासिक पहल में, भारतीय वायु सेना के कितने विमान रॉयल सऊदी वायु सेना के अड्डे पर उतरे?
उत्तर : 8
व्याख्या:
- एक ऐतिहासिक पहल में, भारतीय वायु सेना के आठ विमान 26 फरवरी 2023 को रॉयल सऊदी वायु सेना के अड्डे पर उतरे।
प्रश्न : जियोर्जिया मेलोनी 2 मार्च 2023 से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर होंगी। वह किस देश की प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर : इटली
व्याख्या:
- उनके साथ उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी और एक उच्चाधिकार प्राप्त व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी होगा।
- इटली की प्रधानमंत्री 8वें रायसीना डायलॉग, 2023 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता होंगी।
प्रश्न : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम क्या है?
उत्तर : ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग
व्याख्या:
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है।
- 2023 की थीम “ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग” है।
- यह दिवस, 1928 में इसी दिन भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा “रमन प्रभाव” की खोज को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
प्रश्न : केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने 28 फरवरी 2023 को ‘ग्रैंड स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का कहाँ उद्घाटन किया?
उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या:
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 28 फरवरी 2023 को हैदराबाद में ‘ग्रैंड स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया।
Read Also: