10 January 2023 Current affairs in Hindi | 10 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 10 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
10 January 2023 Current Affairs in Hindi | 10 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : ‘विश्व हिंदी दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर : 10 जनवरी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1975 में नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जाता था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. इस सम्मलेन का उद्देश्य था की विश्वभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना।
प्रश्न : भारत की तरफ से इस वर्ष ऑस्कर के लिए लॉस एंजलिस में कौन बॉलीवुड अभिनेत्री स्क्रीनिंग होस्ट की?
उत्तर : प्रियंका चोपड़ा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजलिस में स्क्रीनिंग होस्ट की।
प्रश्न : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने किसे दूसरी बार ऑल इंडिया सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन बनाया गया?
उत्तर : चेतन शर्मा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कमेटी के चेयरमैन यानी चीफ सेलेक्टर बनाए गए हैं।
प्रश्न : किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में टेनिस से संन्यास का ऐलान किया?
उत्तर : सानिया मिर्जा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने हाल ही में टेनिस खेल से संन्यास का ऐलान किया। 36 वर्षीय सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दुबई का WTA 1000 इवेंट उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।
प्रश्न : अमेरिका की पहली महिला सिख जज किसे बनाया गया हैं?
उत्तर : मनप्रीत मोनिका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अमेरिका की पहली महिला सिख जज भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह बनी हैं। मनप्रीत मोनिका टेक्सास राज्य के हैरिस काउंटी में जज के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी।
प्रश्न : हाल ही में Amul के किस मैनेजिंग डायरेक्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : आर एस सोढ़ी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से आर एस सोढ़ी ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है. जिसे इसके ब्रांड नेम ‘अमूल’ के नाम से जाना जाता है। अब यह पद GCMMF के COO जयन मेहता को सौंपा गया है।
प्रश्न : किस दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की?
उत्तर : ड्वेन प्रिटोरियस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 33 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
Read More Current Affairs in Hindi
- 9 January 2023 Current affairs
- 8 January 2023 Current affairs
- 7 January 2023 Current affairs
- 6 January 2023 Current affairs