10 September 2022 Current Affairs in Hindi | 10 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

10 September 2022 Current Affairs in Hindi | 10 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र (UN) मानवाधिकार आयोग’ के नए प्रमुख कौन बने है? 

उत्तर.  वोल्कर टर्क (ऑस्ट्रिया)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ऑस्ट्रिया के राजनयिक वोल्कर टर्क संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के नए प्रमुख बने है, इन्होंने चिली की मिशेल बैशेलेट का स्थान लिया है.

UN – United Nations (संयुक्त राष्ट्र)

  • स्थापना – 24 October 1945 
  • मुख्यालय – न्यूयॉर्क (USA) 
  • सदस्य देश – 193 + 2 Observer (फिलिस्तीन, वेटिकन) 
  • अध्यक्ष – एंटोनियो गुटेरेस

पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति 

  1. संयुक्त राष्ट्र (United Nations)’ के नए जलवायु प्रमुख – साइमन स्टील
  2. भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह’ मिशन के नए प्रमुख – गुइलेर्मो पाब्लो रियोस (अर्जेंटीना)
  3. संयुक्त राष्ट्र (UN)’ में भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि – रुचिरा कंबोज
  4. संयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव नियुक्त होने वाली बांग्लादेश की पहली महिला राजनयिक – रबाब फातिमा
  5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC)’ ने मानव अधिकारों और जलवायु परिवर्तन के लिए दुनिया का पहला स्वतंत्र विशेषज्ञ किसे नियुक्त किया है – डॉ इयान फ्राई

प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी ‘मानव विकास सूचकांक 2021-22 (HDI 2021-22)’ में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है?

उत्तर. स्विट्ज़रलैंड

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस सुचकांक में भारत 191 देशों में से 132वें स्थान पर रहा है, पिछले साल भारत 131वें स्थान पर था, इस सुचकांक में भारत की HDI वैल्यू 0.645 से गिरकर 0.633 हो गई है इस कमी ने भारत को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखा है मानव विकास सूचकांक किसी देश के स्वास्थ्य, शिक्षा और औसत आय की स्थिति को दर्शाता है, इसे चार मापदंडों पर मापा जाता है- जन्म के समय जीवन प्रत्याशा, स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष, स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष और प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI). 
  • भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका (73वें), चीन (79वें), बांग्लादेश (129वें), भूटान (127वें), पाकिस्तान (161वें), नेपाल (143वें) और म्यांमार (149वें) स्थान पर रहे है.

सुचकांक में शीर्ष तीन देश

  1. स्विट्ज़रलैंड (0.962) 
  2. नॉर्वे (0.961) 
  3. आइसलैंड (0.959)

प्रश्न. भूजल स्तर में सुधार के लिए किस राज्य सरकार ने 270 करोड़ रुपये की लागत से ‘छत्ता (CHHATA)’ नामक वर्षा जल संचयन योजना शुरू की है? 

उत्तर. ओडिशा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • CHHATA – Community Harnessing and Harvesting Rainwater Artificially from Terrace to Aquifer
  • उद्देश्य – भूजल पर बढ़ते दबाव को दूर करने और घटते भूजल स्तर को सुधारने के लिए तैयार की गई इस योजना के तहत पांच साल में 373.52 करोड़ लीटर पानी का संचयन करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रश्न. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने पर्सीवरेंस रोवर’ में लगे किस डिवाइस की मदद से मंगल ग्रह पर मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड से ऑक्सीजन बनाने का नया तरीका खोजा है? 

उत्तर. Moxie

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नासा के टिफिन बॉक्स के आकार वाले Moxie नामक छोटे से उपकरण की मॅड से मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन बनाने में कामयाब हो गया है.
  • ‘मॉक्सी’ एक घंटे में इतनी ऑक्सीन बना सकता है, जितनी एक छोटा पेड़ बनाता है हर परीक्षण में इसने प्रति घंटा 6 ग्राम तक ऑक्सीजन बनाता है, और यह हर मौसम में ऑक्सीजन बना सकता है.

प्रश्न. विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस 2022 (World Physiotherapy Day 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 8 सितंबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उद्देश्य – इस दिवस को मनाने का उद्देश्य भौतिक चिकित्सा के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है, इस दिन फिजियोथेरेपिस्टों द्वारा किए गए प्रयासों और समाज में उनके योगदान के लिए उनकी सराहना की जाती है.
  • फिजियोथेरेपिस्ट लोगों की शारीरिक गतिविधियों, कार्य क्षमता को विकसित करने, उसे बनाए रखने वाली सेवाएं प्रदान करते है.
  • थीम – Prevention and Management of Osteoarthritis

प्रश्न. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किस नदी पर ‘गयाजी’ नामक भारत के सबसे लंबे रबर बांध का उद्घाटन किया है? 

उत्तर. फाल्गु नदी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाल्गु नदी पर भारत के सबसे लंबे रबर बांध ‘गयाजी बांध’ का उद्घाटन किया है यह बांध 411 मीटर लंबा है, और इसे 324 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनाया गया है.
  • इस परियोजना में IIT (रुड़की) के विशेषज्ञ शामिल थे.

बिहार (Bihar)

  • बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, और क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का भारत में 13वां स्थान है, और 2 जून 2014 से पहले क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का भारत में 12वां स्थान था.
  • बिहार की स्थापना – 22 मार्च 1912
  • बिहार की राजधानी – पटना
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जनता दल पार्टी ) (पहले मुख्यमंत्री – कृष्णा सिन्हा)
  • बिहार के गवर्नर – फागु चौहान (पहले राज्यपाल – जयरामदास दौलतराम)
  • बिहार के मुख्यन्यायाधीश – संजय करोल
  • बिहार के लोक नृत्य – बिदेसिया, जाट-जटतिन, जुमरी , झिझिया, कजरी, पाइका, फगुआ, पानीकी, बिराहा, सोहर.
  • बिहार की लोक सभा सीट – 40, राज्यसभा सीट- 16, विधानसभा सीट – 243
  • बिहार के 3 पड़ोसी राज्य – झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल 
  • बिहार का 1 पड़ोसी देश – नेपाल 
  • बिहार के प्रमुख हवाई अड्डे – जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान – बिहार

प्रश्न. प्रतिष्ठित डायमंड लीग 2022′ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट कौन बने है? 

उत्तर. नीरज चोपड़ा (भाला फेंक)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए है, ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता है.
  • आयोजन स्थल – ज्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड)

प्रश्न. किस देश की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय’ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है? 

उत्तर. ब्रिटेन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महारानी एलिजाबेथ का पूरा नाम ‘एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर’ था महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था और 5 फरवरी 1952 की महारानी एलिजाबेथ ताजपोशी हुई थी. 
  • वह यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य देशों की महारानी थीं,एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स III ब्रिटेन के नए राजा बनेगें.

प्रश्न. पुन्नमदा झील पर आयोजित 68वीं नेहरू ट्रॉफी बोट रेस 2022′ का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर. पल्लातूरुत्ति बोट क्लब

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जो वर्ष 1952 में प्रथम प्रतिस्पर्धा नौका दौड़ के मुख्य अतिथि बने थे, इसके बाद से विजेता की ट्रॉफी जवाहर लाल नेहरू ट्रॉफी कहलाने लगी.
  • आयोजन स्थल – केरल

प्रश्न. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान शहीद हुए कितने भारतीय सैनिकों के वंशजों को ‘बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान छात्र छात्रवृत्ति’ से सम्मानित किया है? 

उत्तर. 200

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के 10 वीं कक्षा के 100 और कक्षा 12 के 100 छात्रों को बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान छात्र छात्रवृत्ति प्रदान की है.
  • इस छात्रवृत्ति का नाम हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर रखा गया है.

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित 28 फुट ऊँची नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ की भव्य प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया है? 

उत्तर. कर्तव्य पथ (नई दिल्ली)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप एक छतरी के नीचे स्थापित की गई है.
  • इस प्रतिमा करीब 26,000 घंटे के अथक कलात्मक प्रयासों से अखंड ग्रेनाइट को तराश कर 65 मीट्रिक टन वजन की इस प्रतिमा को तैयार किया गया है.

प्रश्न. DRDO और भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली त्वरित प्रतिक्रिया मिसाइल (QRSAM)’ प्रणाली की 6 उड़ानों का कहाँ से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है? 

उत्तर. चांदीपुर (ओडिशा)

महत्वपूर्ण बिंदु:

QRSAM – Quick Reaction Surface to Air Missile 

  • इस परीक्षण में लंबी दूरी की मध्यम ऊँचाई, छोटी दूरी की उच्च ऊँचाई वाले युद्धाभ्यास लक्ष्य और पार करने वाले लक्ष्य के साथ-साथ कम रडार वाली हथियार प्रणाली शामिल थी.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. स्वराज पार्टी के संस्थापक कौन थे?

उत्तर. मोतीलाल नेहरू एवं चित्तरंजन दास 

प्रश्न. रामसर अधिवेशन (सम्मेलन) किसके संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है?

उत्तर. आर्द्रभूमि (Wetlands) 

प्रश्न. अर्थशास्त्र की रचना किस काल में हुई थी?

उत्तर. मौर्य काल 

प्रश्न. पृथ्वी पर ज्ञात ‘सर्वाधिक घनत्व (Densest stable)’ वाला तत्व कौन है?

उत्तर. ओसमियम

प्रश्न. प्रोपेन में कार्बन और हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या क्रमश: कितनी होती है?

उत्तर. 3 और 8 

प्रश्न. एक बेंजीन अणु की संरचना में बंधन कोण कितना होता है?

उत्तर. 120 डिग्री 

प्रश्न. वायु में ध्वनि का वेग कितना होता है- 343 मीटर/सेकण्ड 8. उत्तर पांचाल महाजनपद की राजधानी कहाँ थी?

उत्तर. अहिछत्र 

प्रश्न. एड्रियाटिक की रानी’ किसे कहते है?

उत्तर. वेनिस शहर (इटली) 

प्रश्न. जिब्राल्टर जलसन्धि किन स्थानों को आपस में जोड़ता है?

उत्तर. भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से


TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION

महत्वपूर्ण GI टैग 2022

  • केंद्र सरकार द्वारा किस राज्य को ‘मिथिला मखाना’ GI टैग प्रदान किया गया है – बिहार 
  • किस राज्य की ‘एडयूर मिर्च और कुट्टीअटूर आम’ को GI टैग प्रदान किया गया है – केरल 
  • किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के हस्तनिर्मित कालीनों’ को क्यूआर कोड आधारित GI टैग प्रदान किया गया है – जम्मू-कश्मीर
  • किस राज्य की ‘जुडिमा राइस वाइन’ को GI टैग प्रदान किया गया है – असम
  • किस राज्य के वाद्य यंत्र ‘नरसिंगपेट्टई नागस्वर्म’ को GI टैग दिया गया है – तमिलनाडु 
  • किस राज्य के ‘वाडा कोलम चावल’ को GI टैग प्रदान किया गया है – महाराष्ट्र
  • किस राज्य के ‘अलीबाग सफेद प्याज़’ को GI टैग प्रदान किया गया है – महाराष्ट्र 
  • कन्याकुमारी लौंग को (GI) टैग प्रदान किया गया है, कन्याकुमारी किस राज्य में स्थित है – तमिलनाडु 
  • भारत का GI टैग प्राप्त ‘फाजिल आम’ बहरीन निर्यात किया गया है, इस आम का संबंध किस राज्य से है – पश्चिम बंगाल
  • कहाँ के ‘कांटेदार बैंगन (Spiny bringal)’ को GI टैग प्रदान किया गया है – वेल्लोर (तमिलनाडु) 
  • किस राज्य की ‘शाही लीची को GITag प्रदान किया गया है – बिहार 
  • भारत ने किस देश को पहली बार GI प्रमाणित ‘जरदालू आम’ निर्यात किए है – ब्रिटेन
  • ‘सुंदरबन के शहद’ को GI टैग प्रदान किया गया है, यह सुंदरबन किस राज्य में स्थित है – पश्चिम बंगाल 
  • किस राज्य के सोहराय व कोहबर कला को GI टैग प्रदान किया गया है – झारखंड 
  • किस शहर के ‘चीकू’ को GITag प्रदान किया गया है – पालघर (महाराष्ट्र) 

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!