11 January 2023 Current affairs in Hindi | 11 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 11 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
11 January 2023 Current Affairs in Hindi | 11 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : 11 जनवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य मानव तस्करी पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना और एवं उनकी रक्षा करना है।
प्रश्न : किसे हाल ही में ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : राज सुब्रमण्यम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में प्रतिष्ठित ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से विश्व की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी फेडएक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज सुब्रमण्यम को सम्मानित किया गया है।
प्रश्न : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की कितने फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया?
उत्तर : 120
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रश्न : इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन कितने प्रवासी भारतीयों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया?
उत्तर : 27
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन इस आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया।
प्रश्न : 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन कहाँ पर किया जाएगा?
उत्तर : हुबली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
प्रश्न : हाल ही में किस फुटबॉल खलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर : ह्यूगो लोरिस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के बाद फ्रांस के कप्तान और गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
प्रश्न : किसे अमेरिकी राज्य टेक्सास में फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : स्वपन धैर्यवान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अमेरिकी राज्य टेक्सास में भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी और ग्रैंड पार्कवे टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न : कौनसा देश ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का आयोजन करेगा?
उत्तर : भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 12-13 जनवरी को भारत में वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर बैठक का आयोजन किया जाने वाला है जिसमे 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है.
Read More Current Affairs in Hindi
- 10 January 2023 Current affairs
- 9 January 2023 Current affairs
- 8 January 2023 Current affairs
- 7 January 2023 Current affairs