इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 11 March के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
11 March 2023 Current Affairs in Hindi | 11 मार्च 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : मुहीद्दीन यासिन को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?
उत्तर : मलेशिया
व्याख्या:
- 9 मार्च 2023 को मलेशियाई भ्रष्टाचार-विरोधी आयोग ने भ्रष्टाचार के आरोप में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासिन को गिरफ्तार किया।
- वह 2020-11 से प्रधानमंत्री थे, और उन पर सत्ता के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कानूनों के तहत आरोप लगाए जाएंगे।
प्रश्न : BIMSTEC की 19वीं मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता किस देश ने की?
उत्तर : थाईलैंड
व्याख्या:
- विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने 9 मार्च 2023 को बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (BIMSTEC) मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।
- बैठक की अध्यक्षता थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री डॉन प्रमुदविनई ने की ।
प्रश्न : EME इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं?
उत्तर : गीता राणा
व्याख्या:
- कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा लद्दाख सेक्टर में एक स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
प्रश्न : नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर : राम चंद्र पौडेल
व्याख्या:
- नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल को 9 मार्च 2023 को नेपाल का नया राष्ट्रपति चुना गया है।
- उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग थे।
- राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें संघीय संसद और प्रांतीय विधानसभा के सदस्य शामिल होते हैं।
प्रश्न : ‘मुंडका उपनिषद: द ब्रिज टू इम्मॉर्टेलिटी’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर : डॉ. कर्ण सिंह
व्याख्या:
- उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ ने 9 मार्च 2023 को ‘मुंडका उपनिषद: द ब्रिज टू इम्मॉर्टेलिटी’ पुस्तक का विमोचन किया।
- पुस्तक के लेखक पूर्व सांसद डॉ कर्ण सिंह हैं।
प्रश्न : चौथी Y20 परामर्श बैठक किस शहर में आयोजित की जाएगी?
उत्तर : पुणे
व्याख्या:
- चौथी Y20 परामर्श बैठक 11 मार्च 2023 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी।
- यह खेल मंत्रालय के सहयोग से सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU), लवले में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न : ‘गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स’ समारोह किस देश में आयोजित किया गया?
उत्तर : जर्मनी
व्याख्या:
- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने जर्मनी में इंटरनेशनल टूरिज्मस-बोर्स (ITB बर्लिन) 2023 में इंटरनेशनल ‘गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2023’ में गोल्डन एंड सिल्वर स्टार हासिल किया है।
प्रश्न : मार्च 2023 में चीन के राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया?
उत्तर : शी जिनपिंग
व्याख्या:
- चीन की संसद ने सर्वसम्मति से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अभूतपूर्व तीसरे पांच साल के कार्यकाल का समर्थन किया।
प्रश्न : नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी, US के खगोलविदों ने पृथ्वी से लगभग 1300 प्रकाश वर्ष दूर किस तारे के चारों ओर ग्रह बनाने के लिए अनुकूल डिस्क में गैसीय पानी का पता लगाया है?
उत्तर : V883 ओरियोनिस
व्याख्या:
- नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी, US के खगोलविदों ने पृथ्वी से लगभग 1300 प्रकाश वर्ष दूर ‘V883 ओरियोनिस’ तारे के चारों ओर ग्रह बनाने के लिए अनुकूल डिस्क में गैसीय पानी का पता लगाया है।
प्रश्न : किसने ग्लोबल ग्रीनहाउस गैस मॉनिटरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैसों की मानकीकृत और वास्तविक समय में ट्रैकिंग करना है?
उत्तर : विश्व मौसम विज्ञान संगठन
व्याख्या:
- विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने ग्लोबल ग्रीनहाउस गैस मॉनिटरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैसों की मानकीकृत और वास्तविक समय में ट्रैकिंग करना है।
Read Also:
अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।
करंट अफेयर्स के ऐसे ही 11 March 2023 Current Affairs in Hindi प्रश्नों के साथ निरंतर अपनी तैयारी जारी रखने के लिए आप इस वेबसाइट को रोजाना विजिट करते रहे हम आपके लिए डेली कुछ नए अपलोड करते है।