11 November 2022 Current Affairs in Hindi

11 November 2022 Current affairs in Hindi | 11 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरूस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 11 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

11 November 2022 Current Affairs in Hindi | 11 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस दिन ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप मनाया जाता है?

उत्तर : 11 नवंबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केन्द्र सरकार ने 11 सितंबर 2008 को अबुल कलाम आजाद की जयंती हर वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

प्रश्न : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र किस कार्य के लिए विधि सिंघानिया को हाल ही में राजभवन में सम्मानित किया।

उत्तर : भारतीय संस्कृति एवं धरोहर संरक्षण

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने समाज सेवी विधि सिंघानिया को आज राजभवन में सम्मानित किया।

प्रश्न : ब्रिटेन के रक्षा सिख नेटवर्क द्वारा लंदन में एक समारोह में कौनसी पुस्तकें जारी की गईं?

उत्तर : नितनेम गुटका

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ब्रिटेन के रक्षा सिख नेटवर्क द्वारा लंदन में एक समारोह में सदी में पहली बार ब्रिटिश सेना में सिख सैन्य कर्मियों को प्रार्थना पुस्तकें ‘नितनेम गुटका’ जारी की गईं।

प्रश्न : पहले बार भारत एवं आसियान में किन मंत्रियो के बीच सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है?

उत्तर : रक्षा मंत्रियों

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पहली बार भारत एवं आसियान के बीच संवाद की 30 वीं वर्षगांठ के मौके पर इन देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. और वर्ष 2023 की शुरुआत में भारत-आसियान समुद्री सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न : एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में किन खिलाड़ियो ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में कांस्य पदक जीते?

उत्तर : सुमित और गोविंद कुमार साहनी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • गोविंद को पुरुषों के 48 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकस्तान के संजर ताशकेनबे के हाथों हार के बाद कांस्य पदक से सम्मानित किया गया.

प्रश्न : कितने पत्रकारों को हाल ही में डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया?

उत्तर : 51 पत्रकारों

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की आज 150वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 51 पत्रकारों को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान से सम्मानित किया.

प्रश्न : 18वां अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?

उत्तर : कोच्चि

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 10 से 12 नवंबर तक केरल के कोच्चि शहर में 18वां अंतरराष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। टीएसआई के केरल प्रकोष्ठ के सहयोग से यह सम्मेलन टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया (टीएसआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न : मिस्र के शर्म अल-शेख में पार्टियों के सम्मेलन (COP27) के 27वें शिखर सम्मेलन में भारत किस गठबंधन में शामिल हो गया?

उत्तर : जलवायु के लिए मैंग्रोव गठबंधन (MAC)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 27वें शिखर सम्मेलन में भारत मिस्र के शर्म अल-शेख में पार्टियों के सम्मेलन (COP27) के जलवायु के लिए मैंग्रोव गठबंधन (MAC) में शामिल हो गया।

Read More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!