12 January 2023 Current Affairs in Hindi

12 January 2023 Current affairs in Hindi | 12 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 12 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

12 January 2023 Current Affairs in Hindi | 12 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : 12 जनवरी को भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : राष्ट्रीय युवा दिवस

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ष 1984 में इस दिवस को मनाने की घोषणा तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी.

प्रश्न : इंदौर में आयोजित मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स के 7वें संस्करण की थीम क्या रखी गई है?

उत्तर : मध्य प्रदेश – द फ्यूचर रेडी स्टेट

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मध्य प्रदेश के इंदौर में हाल ही में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit 2023) की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री ने कहा की भारत अब गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है.

प्रश्न : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में किस औषध उद्योग कंपनी के बेबी पाउडर को बेचने की अनुमति दे दी है?

उत्तर : जॉनसन एंड जॉनसन (J&J)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा जॉनसन के बेबी पाउडर मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को कैंसिल कर दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) को उसके मुलुंड प्लांट में बनने वाले बेबी पाउडर को बेचने की अनुमति दे दी है।

प्रश्न : गृहमंत्री अमित शाह कहाँ पर ‘जय हिंद-लाइट एंड साउंड शो’ का उद्घाटन किया?

उत्तर : लाल किला (नई दिल्ली)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नई दिल्ली में स्थित लाल किले में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘जय हिंद-लाइट एंड साउंड शो’ का उद्घाटन किया।

प्रश्न : ‘नाटू-नाटू’ गाने को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड् 2023 दिया गया है ये गाना किस फिल्म का है?

उत्तर : आरआरआर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘आरआरआर’ फिल्म के गाना नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड् 2023 दिया गया है। ‘आरआरआर’ फिल्म के डायरेक्टर दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस एस राजामौली है.

प्रश्न : 20 फरवरी को कौनसा देश ‘सोयूज एमएस-23’ अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजेगा?

उत्तर : रूस

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 20 फरवरी को मानव रहित तरीके से रूस सोयूज एमएस-23 (राहत एवं बचाव अंतरिक्ष यान) को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) भेजेगा।

प्रश्न : किस रेलवे को ‘रेल मंत्री राजभाषा शील्‍ड’ का प्रथम पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है?

उत्तर : मध्‍य रेलवे

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उत्तर-मध्‍य रेलवे को भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक एवं उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए रेल मंत्रालय ने प्रथम पुरस्‍कार के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्‍ड प्रदान करने की घोषणा की गई है।

प्रश्न : कितने करोड़ रुपए पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) और ई-कॉमर्स डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए योजना अंतर्गत खर्च किए जायेंगे?

उत्तर : 2600 करोड़ रुपये

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अप्रैल 2022 से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीप-यूपीआई व्यक्ति द्वारा व्यापारी को किए जाने वाले डिजिटल तरीके से भुगतान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है।

Read More Current Affairs in Hindi

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!