12 November 2022 Current affairs in Hindi | 12 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 12 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
12 November 2022 Current Affairs in Hindi | 12 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : निमोनिया के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष ‘विश्व निमोनिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर : 12 नवंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- निमोनिया बीमारी के प्रति जागरुकता पैदा करने हेतु कि इस बीमारी के होने के क्या कारण है, क्या इलाज है इन सबसे व्यक्तियों को जागरूक कराना। जिससे लोग इसके लक्षणों की पहचान कर समय से इलाज करवा सके।
प्रश्न : वर्ष 2022 के ‘श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य’ सम्मान के लिए किस कथाकार के नाम की घोषणा की गई है?
उत्तर : जयनंदन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य’ सम्मान के लिए उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के वर्ष 2022 के कथाकार जयनंदन के नाम की घोषणा की गई है। 26 फरवरी 1956 को बिहार के नवादा जिले के मिलकी गॉंव में – श्री जयनंदन का जन्म एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
प्रश्न : किस मुक्केबाज खिलाड़ी ने एएसबीसी एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल स्वर्ण पदक हासिल कर किया?
उत्तर : परवीन हुड्डा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय मुक्केबाज खिलाड़ी परवीन हुड्डा ने हाल ही में एएसबीसी एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की किटो मै को हराकर स्वर्ण पदक पर जीत हासिल की।
प्रश्न : इंडिया एक्ज़िम बैंक ने दक्षिण अफ्रीका के किस बैंक के साथ इशूइंग बैंक करार किया है?
उत्तर : अब्सा बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दक्षिण अफ्रीका के अब्सा बैंक लिमिटेड (एबीएसए) के साथ इंडिया एक्ज़िम बैंक ने इशूइंग बैंक करार किया है।
प्रश्न : हाल ही में किसने भारत के पहले सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड फ्रेमवर्क को मंजूरी दी है?
उत्तर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के अंतिम सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड ढांचे को केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंजूरी दी। यह अनुमोदन अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
प्रश्न : ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किसे अपना नया अध्यक्ष बनाया?
उत्तर : रमेश केजरीवाल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रमेश केजरीवाल को ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (AIRIA) ने अपना अध्यक्ष और शशि सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना है।
प्रश्न : किस टेनिस खिलाड़ी ने पुरुष एकल 2022 पेरिस मास्टर्स का खिताब हासिल किया?
उत्तर : होल्गर रूने
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पेरिस मास्टर्स के फाइनल में डेनमार्क के युवा टेनिस खिलाड़ी होल्गर रूने ने पूर्व विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल 2022 पेरिस मास्टर्स का खिताब हासिल किया.
प्रश्न : भारतीय सेना ने शहीदों की पत्नियों के कल्याण के लिए कौनसी सुविधा शुरू की गई है?
उत्तर : वीरांगना सेवा केंद्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वीर नारियों के कल्याण और शिकायतों के निवारण के लिए भारतीय सेना द्वारा “वीरांगना सेवा केंद्र” (वीएसके) नामक एकल विंडो सुविधा शुरू की गई है।