13 February 2023 Current affairs in Hindi | 13 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 13 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
13 February 2023 Current Affairs in Hindi | 13 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : 26 फरवरी से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर : साउथ अफ्रीका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 26 फरवरी से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में किया जा रहा है. भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टी20 के इतिहास में पहली बार विश्व कप जीतकर स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाने को देखेगी.
प्रश्न : किस भारतीय गोल्फर ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता है?
उत्तर : अदिति अशोक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने केन्या लेडीज ओपन खिताब 2023 जीता है. यह अदिति का चौथा एलईटी खिताब हैं. अदिति अशोक मात्र 12 साल की आयु में ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गईं थीं.
प्रश्न : इसरो ने किस केंद्र से सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च किया है?
उत्तर : सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इसरो ने हाल ही में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 लॉन्च किया है. साथ ही तीन उपग्रह EOS-07, Janus-1 और AzaadiSAT-2 उपग्रहों को 450 किमी की गोलाकार कक्षा में स्थापित करने के लिए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल लॉन्च किया है.
प्रश्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया है?
उत्तर : लखनऊ
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है. इस यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 40 देशों के 400 से ज्यादा डेलीगेट्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.
प्रश्न : किस पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय कलाकार बी.के.एस. वर्मा का हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर : ललित कला अकादमी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ललित कला अकादमी पुरस्कार, आर्यभट्ट पुरस्कार, राजीव गांधी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय कलाकार बी.के.एस. वर्मा का हाल ही में निधन हो गया है. उन्हें कर्नाटक राज्य पुरस्कार, राज्योत्सव पुरस्कार, और बैंगलोर विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया था.
प्रश्न : भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और किस देश ने हाल ही में मिलकर साइबर सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है?
उत्तर : अमेरिका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका “क्वाड” देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है. जिसके तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है.
प्रश्न : किस कंपनी के अध्यक्ष के. एम. मैमन को एटीएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : एमआरएफ लिमिटेड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एमआरएफ लिमिटेड के कंपनी के अध्यक्ष के. एम. मैमन को एटीएमए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ हिसाशी तकेयूची द्वारा सम्मानित किया गया है. मैमन हर ऐतिहासिक उपलब्धि के शीर्ष पर रहे है.
प्रश्न : हाल ही में किस देश ने भीषण बिजली संकट के बीच “राष्ट्रीय आपदा” घोषित किया है?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने केपटाउन में हाल ही में भीषण बिजली संकट के बीच “राष्ट्रीय आपदा” घोषित किया है. दक्षिण अफ्रीका की सरकारी बिजली कंपनी Eskom रिकॉर्ड स्तर पर बिजली कटौती कर रही है, जिसकी वजह से इस साल अफ्रीका के औद्योगिक विकास के 2 प्रतिशत का सफाया हो जाने की आशंका है.
Read Also: