13 September 2022 Current Affairs in Hindi | 13 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

13 September 2022 Current Affairs in Hindi | 13 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. फॉर्मूला वन रेस ‘इटालियन ग्रैंड प्रिक्स 2022 (Italian Grand Prix 2022)’ का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर. मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रेड बुल कंपनी के रेसर मैक्स वेरस्टेपन ने फॉर्मूला वन रेस ‘इटालियन ग्रैंड प्रिक्स 2022′ का खिताब जीता है.
  • रेड बुल कंपनी के रेसर मैक्स वेरस्टेपन ने फॉर्मूला वन रेस ‘इटालियन ग्रैंड प्रिक्स 2022′ का खिताब जीता है.
  • मैक्स वेरस्टेपन ने वर्ष 2022 में अब तक आयोजित हुई 16 रेस में से सर्वाधिक 11 रेस जीती है, और यह इनकी लगातार पांचवीं जीत है.

पिछली टॉप-5 फॉर्मूला वन रेस 

  1. डच ग्रैंड प्रिक्स 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)
  2. ब्रिटिश ग्रैंड प्रिक्स 2022 – कार्लोस सैंज (फेरारी – स्पेन) 
  3. मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2022 – सार्जियो पेरेज (रेड बुल – मैक्सिको)
  4. ऑस्टिया ग्रैंड प्रिक्स 2022 – चार्ल्स लेक्लर (फेरारी – मोनाको)
  5. फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (रेड बुल – नीदरलैंड)

प्रश्न. ‘ब्रिटेन (Britain)’ के नए सम्राट कौन बने है? 

उत्तर. चार्ल्स III

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 73 वर्षीय किंग चार्ल्स III’ ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन के नए राजा बन गए है, इनकी ताजपोशी लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में की गई है।
  • किंग चार्ल्स III का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है, इनका जन्म 4 नवंबर, 1948 को हुआ था और यह प्रिंस फिलिप तथा महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे है।

इंग्लैंड/ब्रिटेन/यूनाइटेड किंगडम 

  • ब्रिटेन किस महाद्वीप में स्थित है – यूरोप
  • ब्रिटेन की राजधानी- लंदन 
  • ब्रिटेन की Currency – पॉउंड स्टर्लिंग 
  • एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (ब्रिटेन) 
  • ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री – लिज़ ट्रस 
  • अंतराष्ट्रीय समुंद्री संगठन (IMO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (ब्रिटेन) 
  • राष्ट्रमंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (मुख्यालय)
  • अंतराष्ट्रीय समुंद्री संगठन (IMO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (ब्रिटेन)
  • राष्ट्रमंडल का मुख्यालय कहाँ स्थित है – लंदन (मुख्यालय)
  • ब्रिटेन की सबसे लंबी नदी कौनसी है – सेवरन नदी
  • ब्रिटेन के संविधान से क्या क्या लिया गया है – संसदात्मक शासान प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि निर्माण प्रिक्रिया, विधि का शासन, संसदीय विशेषाधिकार, मंत्रिमंडल प्रणाली, परमाधिकार लेख और द्विसदनवाद

प्रश्न. द फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा जारी विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2022′ में कौन सा देश शीर्ष स्थान पर रहा है? 

उत्तर. हांगकांग

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • द फ्रेजर इंस्टीट्यूट के अनुसार हांगकांग विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था है, ‘विश्व के आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक’ में हांगकांग को 10 में से 8.59 अंक हासिल हुए है.
  • भारत इस सूचकांक में 6.72 अंकों के साथ 89वें स्थान पर रहा है, इस सुचकांक के अनुसार वर्ष 2019 की तुलना में भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है और भारत की स्थिति अपने पड़ोसी देशों से बेहतर है.
  • भारत के पड़ोसी देश- नेपाल 103वें, चीन 116वें, पाकिस्तान 130वें और बांग्लादेश 139वें स्थान पर रहे है.

सुचकांक में शीर्ष तीन देश

  1. हांगकांग (8.59 अंक) 
  2. सिंगापुर (8.48 अंक) 
  3. स्विट्जरलैंड (8.37 अंक)

प्रश्न. क्रिकेट एशिया कप 2022′ का खिताब किस देश की टीम ने जीता है? 

उत्तर. श्रीलंका 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीता है, इस मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी भानुका राजपक्षे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
  • जबकि श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है.

क्रिकेट एशिया कप 2022 से जुड़े प्रश्न 

  • एशिया कप 2022 कहाँ आयोजित हुआ है – संयुक्त अरब अमीरात (UAE) / संस्करण-15वां
  • एशिया कप 2022 में सर्वाधिक रन किस खिलाड़ी ने बनाए – मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 281 रन
  • एशिया कप 2022 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन किस खिलाड़ी ने बनाए – विराट कोहली (276 रन)
  • एशिया कप 2022 में सर्वाधिक विकेट किस गेंदबाज ने लिए – भुवनेश्वर कुमार (11) 
  • एशिया कप 2023 का 16वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा – पाकिस्तान

प्रश्न. युवाओं की शिक्षा और आध्यात्मिक गुणों में वृद्धि करने के लिए दुनिया का पहला संस्कार केंद्र’ खोला कहाँ खोला जाएगा? 

उत्तर. झुंझनू (राजस्थान)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राजस्थान में झंझनू जिला मुख्यालय के खेमी शक्ति मंदिर परिसर में दुनिया का पहला संस्कार केंद्र खोला जाएगा
  • इस केन्द्र में युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार और आध्यात्मिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा, इससे वे समाज और देश की तरक्की में भागीदार बन सकेंगे

प्रश्न. टेनिस टूर्नामेंट US ओपन 2022 (US Open 2022) में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर. कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने US ओपन 2022 में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है.
  • महिला वर्ग में इगा स्विटेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को हराकर US ओपन 2022 महिला एकल का खिताब जीता है.

विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की पूरी सूची

  • पुरुष एकल – कार्लोस अल्काराज़ (स्पेन) 
  • महिला एकल – इगा स्विटेक (पोलैंड)
  • पुरुष युगल – राजीव राम (अमेरिका) / जो सैलिसबरी (UK)
  • पुरुष युगल – राजीव राम (अमेरिका) / जो सैलिसबरी (UK)
  • महिला युगल – बारबोरा क्रेजिकोवा / केटीना सिनियाकोवा (चेक गणतंत्र)
  • मिश्रित युगल – स्टॉर्म सैंडर्स / जॉन पीयर्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • आयोजन स्थल – न्यूयॉर्क (USA) / संस्करण-142 वां

प्रश्न. चीतों के संरक्षण के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पुनरुत्पादन परियोजना’ का शुभारंभ कहाँ से करेंगे? 

उत्तर. कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह पहली अंतरमहाद्वीपीय चीता स्थानान्तरण परियोजना होगी, इस परियोजना के तहत अफ्रीका से आने वाले चीतों को कनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा. 
  • यह परियोजना धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले जीव चीता के संरक्षण के लिए शुरू की गई है.

प्रश्न. अरुणाचल के ‘किबिथू मिलिट्री स्टेशन’ का नाम बदलकर क्या रखा गया है? 

उत्तर. जनरल बिपिन रावत मिलिट्री गैरिसन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अरुणाचल प्रदेश के किबिथू मिलिट्री स्टेशन का नाम बदलकर जनरल बिपिन रावत मिलिट्री गैरिसन रखा गया है.
  • यह मिलिट्री स्टेशन अरुणाचल प्रदेश के अनजाव जिले में चीन की सीमा से लगभग 15 किमी दूर एक छोटे से किबिथू शहर में स्थित है.
  • इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के वालोंग से किबिथू तक जाने वाली 22 किलोमीटर लंबी सड़क भी जनरल बिपिन रावत के नाम से जानी जाएगी.

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 (IDF World Dairy Summit 2022)’ का उद्घाटन कहाँ किया है?

उत्तर. ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह चार दिवसीय वैश्विक कार्यक्रम है, जो 1974 के बाद पहली बार भारत में आयोजित किया गया है, इस सम्मेलन में पशुपालन व डेयरी उद्योग को लेकर दुनिया भर में हो रहे अनुसंधान और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई है.
  • यह सम्मेलन पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ विषय पर केंद्रित है.

प्रश्न. ‘पहला नागा मिर्च महोत्सव 2022 (नागा किंग चिली फेस्टिवल)’ कहाँ आयोजित हुआ है?

उत्तर. सेइहामा गांव (नागालैंड)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नागालैंड में कोहिमा जिले के सेइहामा गांव में पहली बार नागा मिर्च महोत्सव आयोजित किया गया है, ‘नागा मिर्च’ या राजा मिर्चा’ नागालैंड की एक स्वदेशी फसल है, और इसे बड़े पैमाने पर पेरेन, सोम, कोहिमा और दीमापुर में उगाया जाता है. 
  • इस मिर्च ने 2008 में भौगोलिक संकेत प्रमाणन (GI टैग) प्राप्त किया था.

प्रश्न. सिंगापुर के प्रतिष्ठित मेधावी सेवा पदक 2022′ से किस भारतीय को सम्मानित किया है? 

उत्तर. सुनील लांबा (भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सिंगापुर की राष्ट्रपति महामहिम मैडम हलीमा याकूब ने भारतीय नौसेना के पूर्व चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल सुनील लांबा (सेवानिवृत्त) को प्रतिष्ठित पिंगट जसा जेमिलंग / मेधावी सेवा पदक 2022 से सम्मानित किया है.
  • सुनील लांबा को यह पुरस्कार भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं के बीच जुड़ाव को मजबूत करने के लिए प्रदान किया गया है

प्रश्न. ‘स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती’ का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है, यह कौन थे? 

उत्तर. द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य, हिन्दू अध्यात्मिक गुरु, स्वतन्त्रता सेनानी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हिंदुओं के सबसे बड़े धर्म गुरू शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन हो गया है, जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती दो मठों (द्वारका एवं ज्योतिर्मठ) के शंकराचार्य थे.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. वर्तमान समय में भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्त्तव्य उल्लेखित है? 

उत्तर. ग्यारह 

प्रश्न. ‘वेदो की ओर लौटो’ का नारा किसने दिया था?

उत्तर. दयानंद सरस्वती 

प्रश्न. टोडरमल किस मुगल शासक के प्रसिद्ध राजस्व मंत्री थे?

उत्तर. अकबर 

प्रश्न. भारतीय संविधान में कितने प्रकार के न्यायिक आदेश है?

उत्तर. 

प्रश्न. चितौड़गढ़ में विजय स्तम्भ (टॉवर ऑफ विक्टरी) किसने बनवाया था?

उत्तर. राणा कुम्भा

प्रश्न. पौधे के किस भाग में कक्षीय कली विकसित होती है?

उत्तर. तने की शाखा में

प्रश्न. पौधों में जाइलम किसके परिवहन में सहायता करता है?

उत्तर. पानी 

प्रश्न. गैलीलियो गिरते पिण्ड के नियम को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर. न्यूटन के पहले नियम

प्रश्न. ‘नव-मल्थूसियन सिद्धान्त’ किससे संबंधित है?

उत्तर. संसाधन की कमी से 

प्रश्न. भारतीय संविधान का भाग-IV किससे संबंधित है?

उत्तर. राज्य के नीति निर्देशक तत्व


TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION

चर्चित महिलायें 2022

  • ‘मिस अर्थ इंडिया-2022’ का खिताब किसने जीता है – वंशिका परमार 
  • अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए निर्धारित ‘स्पेस क्रु-5 मिशन 2022’ के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली अमेरिका मूल की पहली महिला कौन बनेंगी – निकोल मान 
  • शरणार्थियों का स्वागत करने के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022′ किसने जीता है – एंजेला मर्केल (पूर्व जर्मन चांसलर) 
  • किस महिला पत्रकार ने व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी में ‘पुलित्जर पुरस्कार 2022’ जीता है – फहमीदा अजीम (बांग्लादेश)
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)’ की पहली महिला महानिदेशक कौन बनीं है – नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी
  • ब्लूमबर्ग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार एशिया की सबसे अमीर महिला’ कौन बनी है – सावित्री जिंदल
  • ‘कोटक प्राइवेट बैंकिंग- हुरुन सूची 2021’ के अनुसार लगातार दूसरे साल भारत की सबसे अमीर महिला कौन बनी है – रोशनी नादर मल्होत्रा (HCL टेक्नोलॉजीज)
  • भारत (POK) की दूसरी सबसे ऊँची चोटी ‘K2’ पर चढ़ने वाली पहली बांग्लादेशी महिला कौन बनी है – वसीफ़ा नाज़रीन
  • अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की महिला कौन बनी है – सिमोन बाइल्स 
  • ‘अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)’ के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार पर प्रदर्शित होने वाली दुनिया की पहली महिला कौन बनी है – गीता गोपीनाथ (भारत)
  • ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Miss India World 2022)’ का खिताब किसने जीता है – सिनी सदानंद शेट्टी (कर्नाटक) 
  • ऑक्सीजन के बिना ‘माउंट एवरेस्ट (Mount Everest)’ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है – पियाली बसाक 
  • भारत की नई ‘लेखा महानियंत्रक (CGA)’ कौन बनी है – सोनाली सिंह
  • ‘भारतीय सेना’ की पहली महिला लड़ाकू पायलट कौन बनी है – अभिलाषा बराक
  • दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नर्स का पुरस्कार ‘गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2022′ किसने जीता है – अन्ना काबले दुबा (केन्या)

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!