14 September 2022 Current Affairs in Hindi | 14 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

14 September 2022 Current Affairs in Hindi | 14 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. भारत के 14वें महान्यायवादी (14th Attorney General)’ कौन बनेंगे? 

उत्तर. मुकुल रोहतगी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मुकुल रोहतगी भारत के 14वें महान्यायवादी बनेंगे, यह केके वेणुगोपाल का स्थान लेंगे, भारत का महान्यायवादी भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार तथा भारतीय उच्चतम न्यायालय में सरकार का प्रमुख वकील होता है.
  • भारत के महान्यायवादी की नियुक्ति ‘अनुच्छेद 76 के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है.

पिछली टॉप-5 राष्ट्रीय नियुक्ति 

  1. भारत के नए ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ – राजीव कुमार 
  2. ‘भारतीय वायु सेना’ के नए महानिदेशक – संजीव कपूर
  3. नीति आयोग’ के नए उपाध्यक्ष – सुमन के बेरी
  4. भारत के नए ‘विदेश सचिव’ – विनय मोहन क्वात्रा
  5. रक्षा मंत्रालय’ में नए सलाहकार – विनोद जी खंडारे

प्रश्न. ‘शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की 22वीं बैठक कहाँ आयोजित हुई है? 

उत्तर. समरकंद (उज्बेकिस्तान)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की 22वीं बैठक उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित हुई है.
  • उद्देश्य – इस बैठक का उद्देश्य आतंकवाद, उग्रवाद एवं अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच समन्वय तथा बातचीत की सुविधा प्रदान करना है. 
  • भारत की तरफ से अध्यक्षता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रश्न. मवेशियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए किस राज्य ने ‘मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना’ शुरू की है? 

उत्तर. छत्तीसगढ़ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने मवेशियों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए ‘मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना’ शुरू की है.
  • इस योजना के तहत पहले चरण में प्रत्येक जिले में पशु चिकित्सकों के साथ एक या दो मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां उपलब्ध कराई जाएगी, बाद में इस योजना का विस्तार किया जाएगा.

प्रश्न. महामारी की रोकथाम के लिए किस संस्थान द्वारा वित्तीय मध्यस्थ कोष (Financial Intermediary Fund-FIF)’ को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया है? 

उत्तर. विश्व बैंक (अमेरिका) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस वित्तीय मध्यस्थ कोष का उद्देश्य COVID-19 जैसी महामारियों को रोकने, नियंत्रित करने आदि हेतु निम्न व मध्यम आय वाले देशों में आर्थिक रूप से प्रयासों को बढ़ावा देना है. 
  • यह फंड G20 देशों और कुछ अन्य देशों से वित्तीय सहायता के रूप में जुटाया गया है.

प्रश्न. ड्रोन के जरिए मानव अंगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भारतीय ड्रोन प्रौद्योगिकी के पहले प्रोटोटाइप’ का अनावरण किसने किया है? 

उत्तर. नितिन गडकरी (केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मानव अंगों के परिवहन के लिए भारतीय ड्रोन प्रौद्योगिकी के पहले प्रोटोटाइप का अनावरण किया है, ताकि अस्पतालों में त्वरित अंग प्रत्यारोपण को सुविधाजनक बनाया जा सके. 
  • ड्रोन के उपयोग से हवाई अड्डे से अस्पताल तक मानव अंगों को ले जाने में काफी कम समय लगेगा, वर्तमान में इस ड्रोन का उपयोग अंग ले जाने वाले बॉक्स को 20 किमी. की दूरी तक ले जाने के लिए किया जाएगा.

प्रश्न. भारतीय सेना ने ‘पर्वत प्रहार (PARVAT PRAHAR)’ नामक सैन्य भ्यास कहाँ आयोजित किया है? 

उत्तर. लद्दाख 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय सेना लद्दाख में 14000 फीट की ऊँचाई पर ‘पर्वत प्रहार’ नाम से 20 दिनों तक चलने वाला अभ्यास आयोजित कर रही है, यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है. 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर को माउंटेन स्ट्राइक कोर के तौर पर स्थापित करना है.

प्रश्न. ‘Agnilet’ नामक 3D प्रिंटेड रॉकेट इंजन डिजाइन करने वाली दुनिया की पहली कंपनी कौन सी बनी है? 

उत्तर. अग्निकुल कॉसमॉस (चेन्नई) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अग्निकुल कॉसमॉस दुनिया की पहली कंपनी है जिसने ‘Agnilet’ नामक रॉकेट इंजन डिजाइन किया है, जिसे 3D प्रिंटिंग का उपयोग करके प्रिंट किया जा सकता है.
  • इसके लिए भारतीय रॉकेट निर्माता अग्निकुल कॉसमॉस ने ने सिंगल पीस रॉकेट इंजन के डिजाइन और निर्माण के लिए भारत सरकार से पहला पेटेंट हासिल कर लिया है.

प्रश्न. ’10वें दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 (10th SIIMA 2022) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर. अल्लू अर्जुन 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अल्लू अर्जुन ने यह पुरस्कार फिल्म पुष्पा द राइज के लिए जीता है 10वें दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 का आयोजन बेंगलुरू में हुआ है. 

दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म – पुष्पा द राइज
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अल्लू अर्जुन (फिल्म पुष्पा- द राइज)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – सुकुमार (पुष्पा: द राइज़)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – पूजा हेगड़े (मोस्ट एलिजिबल बैचलर) 
  • नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – प्रमोद शेट्टी (हीरो) 
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता – वैष्णव तेज (उप्पेन) 
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदितअभिनेत्री – कृति शेट्टी (उप्पेन)
  • युवा आइकॉन (पुरुष) – विजय देवरकोंडा
  • युवा आइकॉन (महिला) – पूजा हेगड़े
  • दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदी अभिनेता – रणवीर सिंह

प्रश्न. भारतीय नौसेना ने प्रोजेक्ट 17A के तहत स्टील्थ युद्धपोत ‘तारागिरी’ को मुंबई में लॉन्च किया गया है, इस युद्धपोत का निर्माण किसने किया है?

उत्तर. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDSL), मुंबई 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय नौसेना में तारागिरी स्टील्थ फ्रिगेट जंगी जहाज को अगस्त 2025 तक शामिल कर लिया जाएगा, इस फ्रिगेट का नाम गढ़वाल में स्थित हिमालय में एक पहाड़ी श्रृंखला के नाम पर ‘तारागिरी’ रखा गया है.
  • इस जहाज को एकीकृत निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया गया है इसे सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली से लैस किया जाएगा.
  • MDL और GRSE द्वारा अभी कुल चार जहाज 2019 और 2022 के बीच लॉन्च किए जा चुके हैं जिनमें उदयगिरि, दूनागिरी, नीलगिरि, हिमगिरी शामिल है.

प्रश्न. भारत में क्वांटम कंप्यूटिंग कौशल विकास और अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए IBM क्वांटम नेटवर्क’ में शामिल होने वाला पहला भारतीय संस्थान कौन सा बना है? 

उत्तर. IIT-मद्रास

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • IBM क्वांटम नेटवर्क में शामिल होने से भारत में कौशल विकास और अनुसंधान IIT मद्रास को अब IBM के सबसे उन्नत क्वांटम कंप्यूटिंग सिस्टम के लिए क्लाउड-आधारित एक्सेस मिलेगा, जिससे प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का पता लगाने में सहायता मिलेगी

पिछली टॉप-5 IIT से जुड़े प्रश्न

  1. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने गन्ने के कचरे से चीनी के विकल्प ‘जाइलिटोल’ के उत्पादन के लिए नई विधि विकसित की है – IIT गुवाहाटी 
  2. भारतीय भाषा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए किस प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने AI4Bharat में नीलेकणी केंद्र’ को लॉन्च किया है – IIT मद्रास 
  3. स्वास्थ्य सुरक्षा व कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने निर्माण त्वरक’ नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है – IIT कानपुर
  4. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने नैनो-सामग्री’ का उपयोग करके नई फास्ट-चार्जिंग सोडियम-आयन बैटरी और सुपरकैपेसिटरों को विकसित किया है –  IIT खड़गपुर 
  5. किस भारतीय संस्थान ने मानव हस्तक्षेप के बिना सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए ‘होमोसेप’ नामक रोबोट विकसित किया है – IIT मद्रास

प्रश्न. ‘आयुर्वेद दिवस 2022’ कार्यक्रम को किस संस्थान ने शुरू किया है? 

उत्तर. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आयुष मंत्रालय हर साल धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद दिवस मनाता है और इस साल यह 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. 
  • थीम – Har Din, Har Ghar, Ayurveda

प्रश्न. हेरोइन की तस्करी को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन गियर बॉक्स’ को किस संस्थान ने शुरू किया है? 

उत्तर. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) द्वारा गियर बॉक्स/कंटेनर में छिपाई गई दवाओं का पता लगाने के लिये ऑपरेशन गियर बॉक्स चलाया गया है.  
  • इस ऑपरेशन में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते और राजस्व खुफिया निदेशालय की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 197.82 करोड़ रुपये कीमत की 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. आकाश या समुद्र की नीलिमा को मापने के यंत्र को क्या कहा जाता है?

उत्तर. सायनोमीटर 

प्रश्न. किस अनुच्छेद के तहत भारत के ‘संघ लोक सेवा आयोग’ की स्थापना की गई है?

उत्तर. अनुच्छेद 315 

प्रश्न. India 2020: A Vision for the New Millennium नामक पुस्तक ए लेखक कौन है?

उत्तर. APJ अब्दुल कलाम 

प्रश्न. न्यूजीलैंड की राजधानी कहाँ है?

उत्तर. वेलिंगटन 

प्रश्न. महान अशोक (273-232 ई०पू०) किस वंश के शासक थे?

उत्तर. मौर्य वंश

प्रश्न. LED का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर. Light Emitting Diode 

प्रश्न. भारत का पहला एटॉमिक पॉवर स्टेशन कब चालू किया गया था?

उत्तर. 1969 

प्रश्न. एलीफैंटा की गुफाओं का निर्माण किस वंश में हुआ?

उत्तर. राष्ट्रकूट 

प्रश्न. गुरुमुखी, डोगरी और सिंधी भाषाओं का विकास किस लिपि से हुआ है?

उत्तर. शारदा लिपि

प्रश्न. यक्षगान किस राज्य की साहित्यिक नृत्य हैं?

उत्तर. कर्नाटक


TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION

बदले गए नाम 2022

  • केंद्र सरकार ने ‘मिड-डे मील योजना’ का नया नाम – PM पोषण योजना 
  • ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नया नाम – मेजर ध्यानचंद 
  • बिहार मखाना’ का नाम बदलकर नया नाम – मिथिला मखाना 
  • ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का नया नाम – सुंदर भारत 
  • जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व’ का नाम बदलकर नया नाम – रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान  
  • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह स्थित ‘माउंट हैरियट’ का नया नाम – माउंट मणिपुर 
  • ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान’ का नया नाम क्या रखा है – ओरंग राष्ट्रीय उद्यान 
  • जम्मू कश्मीर के ‘चेनानी नाशरी सुरंग’ का नया नाम – श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल 
  • हिमाचल प्रदेश के रोहतांग सुरंग’ का नया नाम – अटल सुरंग 
  • ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD)’ का नया नाम – शिक्षा मंत्रालय 
  • अंडमान निकोबार के हैवलाक द्वीप’ का नया नाम – स्वराज द्वीप 
  • अंडमान निकोबार के ‘नील द्वीप’ का नया नाम – शहीद द्वीप
  • अंडमान निकोबार के रॉस द्वीप’ का नया नाम – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वीप 
  • दिल्ली के ‘बाबर रोड’ का नया नाम – 5 अगस्त मार्ग 
  • ‘अफगानिस्तान देश’ का नया नाम – इस्लामिक एमीरेट्स ऑफ अफगानिस्तान (IEA)

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!