15 February 2023 Current Affairs in Hindi

15 February 2023 Current affairs in Hindi | 15 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 15 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

15 February 2023 Current Affairs in Hindi | 15 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस एयरलाइन कंपनी ने 500 नए विमान खरीदने के लिए Airbus और Boeing से डील की है?

उत्तर : एयर इंडिया 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एयर इंडिया एयरलाइन कंपनी ने हाल ही में 500 नए विमान खरीदने के लिए Airbus और Boeing से की डील की है. यह डील विमान बनाने वाली कंपनी फ्रांस के एयरबस और उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी बोइंग के बीच विभाजित है.

प्रश्न : पत्रकार ए.बी.के प्रसाद को किस क्षेत्र में योगदान के लिए राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार. 2023 से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : पत्रकारिता 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पत्रकार ए.बी.के प्रसाद को राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय पुरस्कार. 2023 से सम्मानित किया गया है. उन्होंने वर्ष 1828 में ब्रह्म समाज की स्थापना की और सती को समाप्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी.

प्रश्न : भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर रमेश बैस को हाल ही में किस राज्य का नया राज्यपाल बनाया गया है?

उत्तर : महाराष्ट्र 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पूर्व भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. उनकी जगह अब रमेश बैस को हाल ही में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है. रमेश बैस अभी तक झारखंड के राज्यपाल थे.

प्रश्न : हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए है?

उत्तर : 13 राज्यों 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों में राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है. हाल ही में लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है.
  • नए राज्यपाल/उपराज्यपाल की नियुक्ति: 1. अरुणाचल प्रदेश – (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम, 2. सिक्किम – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, 3. झारखंड – सी. पी. राधाकृष्णन, 4. हिमाचल प्रदेश – शिव प्रताप शुक्ल, 5. असम – गुलाब चंद कटारिया, 6. आंध्र प्रदेश – पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर, 7. छत्तीसगढ़ – बिस्वा भूषण हरिचंदन, 8. मणिपुर – अनुसुइया उइके, 9. नागालैंड – ला गणेशन, 10. मेघालय – फागू चौहान, 11. बिहार – राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, 12. महाराष्ट्र – रमेश बैस, 13. लद्दाख – पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा

प्रश्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का का उदघाटन किया है?

उत्तर : बंगलुरु 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो के 14वे संस्करण का उदघाटन किया है. साथ ही एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है. यह शो लगभग 35,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसमें 98 देश शामिल हुए हैं.

प्रश्न : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किस आईसीएआर में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया है?

उत्तर : आईसीएआर कटक 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में आईसीएआर- राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया है. उन्होंने विद्याधरपुर में राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन किया.

प्रश्न : वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 में कौन सा देश विश्व का सबसे खुशहाल देश नामित किया गया है?

उत्तर : फ़िनलैंड

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2023 रिपोर्ट में फ़िनलैंड को लगातार पांचवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश नामित किया गया है. यह रिपोट संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास समाधान नेटवर्क के द्वारा प्रकशित की गयी है.

प्रश्न : धारा – रिवर सिटी एलायंस के सदस्यों की वार्षिक बैठक किस शहर में आयोजित की गयी है?

उत्तर : पुणे 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान के सहयोग से पुणे में 13 से 14 फरवरी तक रिवर सिटीज एलायंस के सदस्यों की वार्षिक बैठक पुणे में आयोजित की गयी है. इस धारा 2023 का आयोजन सदस्य शहरों के नगर आयुक्तों के लिए शहरी नदी प्रबंधन के लिए संभावित शिक्षण समाधान खोजने के लिए किया जा रहा है.

Read Also:

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!