15 January 2023 Current affairs in Hindi | 15 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 15 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
15 January 2023 Current Affairs in Hindi | 15 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : 15 जनवरी को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर : भारतीय थल सेना दिवस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 15 जनवरी सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है. आज ही के दिन 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना की कमान जनरल केएम करियप्पा ने संभाली थी.
प्रश्न : राजनाथ सिंह ने कहाँ पर एक शौर्य स्थल का उद्घाटन किया?
उत्तर : चीड़बाग
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीड़बाग में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल का उद्घाटन किया।
प्रश्न : किस निजी बैंक का दिसंबर, 2022 तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत वृद्धि रहा?
उत्तर : एचडीएफसी बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सालाना आधार पर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का दिसंबर, 2022 तिमाही का शुद्ध लाभ 18.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12,259 करोड़ रुपये रहा।
प्रश्न : छत्तीसगढ़ के किस जिले को कुपोषणमुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है?
उत्तर : जशपुर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कुपोषण की जटिल समस्या वाले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 50 गांवों को चिन्हित कर बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
प्रश्न : कौनसा प्लेटफार्म एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का प्रसारण करेगा?
उत्तर : फैनकोड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर 13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले विश्व कप के सभी 44 मैच प्रसारित किये जायेंगे।
प्रश्न : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में किसे महाकवि कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड प्रदान किया जायेगा?
उत्तर : कवि के. सच्चिदानंद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 से 23 जनवरी तक आयोजित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिष्ठित महाकवि कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड से प्रसिद्ध कवि के. सच्चिदानंद को सम्मानित किया जायेगा।
प्रश्न : हाल ही में किन दो देशो के विदेश मंत्रयो ने बाहरी अंतरिक्ष में और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर : अमेरिका और जापान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बाहरी अंतरिक्ष में और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Read More Current Affairs in Hindi
- 14 January 2023 Current affairs
- 13 January 2023 Current affairs
- 12 January 2023 Current affairs
- 11 January 2023 Current affairs