15 October 2022 Current Affairs in Hindi | 15 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : 15 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day of Rural Woman) के रूप में मनाया जाता है.
प्रश्न : किसने हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की?
उत्तर : पंकज मिथल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जस्टिस पंकज मिथल को राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
प्रश्न : कश्मीर के हस्तशिल्प, हथकरघा निदेशालय ने किस संस्थान के के साथ एक समझौता किया?
उत्तर : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के साथ इंडियन टेक्सटाइल्स एंड क्राफ्ट्स (आरटीसी) नामक परियोजना के तहत एक समझौता किया।
प्रश्न : देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया है का नाम क्या है?
उत्तर : आईएनएस अरिहंत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का नाम आईएनएस अरिहंत है जिसे अगस्त 2016 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।
प्रश्न : श्रीलंका किस देश को कोविड-19 टीका दान करेगी?
उत्तर : म्यांमार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला के अनुसार म्यांमार को श्रीलंका चार करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य का कोविड-19 टीका दान करेगी।
प्रश्न : पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किस शहर से किया जाएगा?
उत्तर : मैसूर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चेन्नई से कर्नाटक के मैसूर के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस चलायी जाएगी।
प्रश्न : हाल ही में वित्त मंत्री ‘क्वासी क्वार्टेंग’ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की वे किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर : ब्रिटेन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने हाल ही में को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
प्रश्न : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) रिपोर्ट के अनुसार किस कंपनी का औसत 4जी डाउनलोड रफ्तार सबसे अधिक होने पर पहले स्थान पर है.
उत्तर : रिलायंस जियो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रिलायंस जियो सितंबर में 4जी नेटवर्क पर औसतन 19.1 एमबीपीएस डाउनलोड रफ्तार के साथ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट के अुनसार सबसे ऊपर रहा।
प्रश्न : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए हाल ही में किसके साथ समझौता किया?
उत्तर : राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए स्वच्छ कोयला ऊर्जा की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के साथ समझौता किया।
इन्हे भी पढ़ें: