15 September 2022 Current Affairs in Hindi | 15 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय’ किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर. तेलंगाना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह विश्वविद्यालय किसानों को व्यापक प्रशिक्षण देकर एक्शन रिसर्च को बढ़ावा देगा और विभिन्न कृषि-पारिस्थितिक स्थितियों के लिए उपयुक्त कृषि-वानिकी मॉडल विकसित करने के लिए भी काम करेगा ताकि प्राकृतिक वनों पर दबाव कम हो सके विश्व स्तर पर रूस और चीन में वन विश्वविद्यालय होने के बाद, यह तीसरा वानिकी विश्वविद्यालय होगा
पिछले टॉप-5 भारत में पहला
- जैव-गांव’ स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है – त्रिपुरा
- किस राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश ने भारत का पहला वर्चुअल स्कूल’ लॉन्च किया है – दिल्ली
- रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कार्बन फाइबर संयंत्र’ को कहाँ स्थापित करेगी – हजीरा (गुजरात)
- भारत का पहला ‘3D पोस्ट ऑफिस’ कहाँ बनाया जाएगा – बेंगलुरू
- किस राज्य सरकार ने भारत की पहली शिक्षा टाउनशिप’ स्थापित करने की घोषणा की है – उत्तरप्रदेश
प्रश्न. ‘उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT)’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में भारत में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों की सूची में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. आंध्र प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- DPIIT द्वारा रिपोर्ट के अनुसार भारत का वास्तविक औद्योगिक निवेश साल के पहले 7 महीनों में 1,71,285 करोड़ रहा है, इसमें सबसे ज्यादा पैसा (40,361 करोड़ रुपये) आंध्र प्रदेश को मिला है.
रिपोर्ट में शीर्ष तीन राज्य
- आंध्र प्रदेश (40,361 करोड़ रुपये)
- ओडिशा (36,828 करोड़ रुपये)
- महाराष्ट्र (20,949 करोड़ रुपये)
प्रश्न. भारत और किस देश की नौसेना के बीच ‘JIMEX 22’ नामक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास आयोजित हुआ है?
उत्तर. जापान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- JIMEX – Japan India Maritime Exercise
- उद्देश्य – इस समुद्री अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच मौजूद उच्च स्तर की अंतर-क्षमता को मज़बूत करना है, जिसके जरिए सामान्य समझ को विकसित किया जा सके.
- इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाजों सह्याद्री, कदमत और कवरत्ती का नेतृत्व रियर एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट कर रहे है.
- आयोजन स्थल – बंगाल की खाड़ी / संस्करण- 6वां
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 2022 (National Hindi Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 14 सितम्बर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत की स्वतंत्रता के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 में हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था.
- भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस दिन के महत्व देखते हुए 14 सितंबर 1953 को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
- पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था.
प्रश्न. ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (अगस्त 2022)’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) और ताहलिया मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ICC ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा कोअगस्त महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है.
- जबकि महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्राथ ने यह पुरस्कार जीता है.
पिछले टॉप-5 ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
- ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जुलाई 2022)- पुरुष/प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका) और महिला/एम्मा लैम्ब (इंग्लैंड)
- ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (जून 2022)’- पुरुष/जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) और महिला/ मैरिजान कैप (दक्षिण अफ्रीका)
- ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मई 2022) – पुरुष/ एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) और महिला/तुबा हसन (पाकिस्तान)
- ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (अप्रैल 2022) – पुरुष/ केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) और महिला/एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
- ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मार्च 2022)’- पुरुष/बाबर आजम (पाकिस्तान) और महिला/राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
प्रश्न. ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले ‘दनिया के पहले क्रिकेटर’ कौन बने है?
उत्तर. विराट कोहली (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए है विराट कोहली के ट्विटर के अलावा इंस्टाग्राम पर 211 मिलियन फॉलोअर्स और फेसबुक पर भी 49 मिलियन फॉलोअर्स शामिल है.
प्रश्न. दुनिया का सबसे बड़ा ‘हड़प्पा संस्कृति संग्रहालय’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर. राखीगढ़ी (हरियाणा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दुनिया का सबसे बड़ा हड़प्पा संस्कृति संग्रहालय हरियाणा के राखीगढ़ी में लगभग 5,000 साल पुरानी सिंधु घाटी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए स्थापित किया जाएगा.
हड़प्पा सभ्यता से जड़े टॉप-5 प्रश्न
- हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी – 1921
- हड़प्पा सभ्यता का उत्खनन किसने किया था – दयाराम साहनी
- हड़प्पा सभ्यता की जानकारी का प्रमुख स्रोत है – पुरातात्विक खुदाई
- हड़प्पा सभ्यता किस युग से संबंधित है – कांस्य युग
- हड़प्पा संस्कृति के सन्दर्भ में शैल्यकृत स्थापत्य का प्रमाण कहाँ से मिला है – धौलावीरा
प्रश्न. ‘जाओ लौरेंको’ किस देश के राष्ट्रपति बने है?
उत्तर. अंगोला
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जाओ लौरेंको अंगोला के दूसरी बार राष्ट्रपति बने है
अंगोला – ANGOLA
- अंगोला दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है जिसकी सीमा अटलांटिक समुद्र से लगी है.
- अंगोला की राजधानी – लुआंडा
- मुद्रा – अंगोला क्वांज़ा
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने फिल्म उद्योगों के लिए अपनी पहली सिनेमा पर्यटन नीति- 2022′ लॉन्च की है?
उत्तर. गुजरात
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने फिल्म निर्माण उद्योगों के पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने और पर्यटन अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की पहली सिनेमा पर्यटन नीति-2022 की शुरुआत की.
- इस नीति का मुख्य उद्देश्य गुजरात राज्य में निवेश लाना, फिल्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को सुगम करना और फिल्म प्रोडक्शन इंडस्ट्री में युवाओं को रोजगार प्रदान करना है.
गुजरात – Gujarat
- गुजरात की राजधानी – गांधीनगर
- गुजरात के मुख्यमंत्री – भूपेंद्र पटेल
- गुजरात के गवर्नर – आचार्य देवव्रत
- गुजरात के मुख्य न्यायाधीश- अरविंद कुमार
- गुजरात के समुन्द्री तट की रेखा सबसे लंबी है (1600KM/1214)
- गुजरात के गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लेकबक नेशनल पार्क, वंसदा नेशनल पार्क, गल्फ कच मरीन नेशनल पार्क, यह सभी गुजरात के महत्वपूर्ण नेशनल पार्क है.
- गुजरात का 1 पड़ोसी देश – पाकिस्तान
- गुजरात के 3 पड़ोसी राज्य – राजस्थान, मध्यप्रदेश, और महाराष्ट्र
- गुजरात की लोकसभा सीट – 26,राज्यसभा सीट – 11, विधानसभा सीट – 182
- गुजरात राज्य के लोकनृत्य- डांडिया, भवई, तिप्पनी, पधर, गरबा
- भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी गुजरात में स्थापित की गई है
- दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी’ गुजरात के केवड़िया में स्थित है
प्रश्न. 74वें प्राइमटाइम Emmy अवॉर्ड्स 2022′ में ड्रामा सीरीज की कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर. ली जंग-जे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दक्षिण कोरिया के अभिनेता ली जंग-जे ने कोरियन ड्रामा सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है.
- 74वें प्राइमटाइम Emmy अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन लॉस एंजेलिस के माइक्रोसॉफ्ट थिएटर में किया गया है जिस तरह फिल्मों के लिये ऑस्कर अवॉर्ड दिये जाते हैं उसी तरह ये टेलीविजन इंडस्ट्री का प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स है.
प्रमुख अवॉर्ड्स की सूची
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कॉमेडी सीरीज – जीन स्मार्ट (हैक्स)
- सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज – सक्सेशन
- सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज – टेड लस्सो
- सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज एक्ट्रेस – जेंडया (यूफोरिया सीरीज के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ डायरेक्ट ड्रामा सीरीज – ह्वांग डोंग-युक (स्क्विड गेम सीरीज के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज डायरेक्शन – एमजे डेलेने (टेड लस्सो सीरीज के लिए)
- कॉमेडी सीरीज राइटिंग – क्विंटा बॅनसन (पाइलट, एबॉट एलिमेंटरी सीरीज के लिए)
प्रश्न. भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर’ कहाँ बनाया जाएगा?
उत्तर. लोथल (गुजरात)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा गुजरात स्थित सिंधु घाटी सभ्यता के ऐतिहासिक शहर लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC)’ का निर्माण किया जा रहा है.
- इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखी गई थी.
प्रश्न. भुगतान सेवा से जुड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन (इंडिया)’ के नए CEO कौन बने है?
उत्तर. संजय खन्ना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संजय खन्ना बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन इंडिया के नए CEO बने है.
अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी
- स्थापना – मार्च 1850
- मुख्यालय – न्यूयॉर्क (अमेरिका)
पिछले टॉप-5 कंपनियों के CEO
- भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के वर्तमान CEO – प्रवीण कुमार पुरवार
- बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको (PepsiCo)’ की वर्तमान CEO – इंद्रा नूई
- ‘हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (HUL)’ के वर्तमान CEO – संजीव मेहता
- बहुराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक सामान निर्माता कंपनी ‘सोनी (Sony)’ के वर्तमान CEO – केनचिरो योसीदा
- बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी IBM’ के वर्तमान CEO – अरविंद कृष्णा
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. अबुल फजल द्वारा अकबर के शासन के इतिहास को लिखी गई तो जिल्दों का शीर्षक क्या था?
उत्तर. अकबरनाम
प्रश्न. कौन-सी अक्षांश रेखा यूरोप से होकर गुजरती है?
उत्तर. आर्कटिक वृत्त
प्रश्न. जलियाँवाला बाग नरसंहार किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर. 1919
प्रश्न. किसे ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है?
उत्तर. लॉर्ड मेटकाफ
प्रश्न. सर टॉमस मुनरो किस भूराजस्व बंदोबस्त से संबंधित है?
उत्तर. रैयतवाड़ी बंदोबस्त
प्रश्न. एक देशांतर से दूसरे देशांतर के बीच कितना समयांतराल होता है?
उत्तर. 4 मिनट
प्रश्न. विश्व को कितने समय जोन में विभाजित किया गया है?
उत्तर. 24
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर. नैरोबी (केन्या)
प्रश्न. दल-बदल से सम्बन्धित कानून का उल्लेख किस अनुसूची में है?
उत्तर. दसवीं अनुसूची, यह संविधान में 52वें संशोधन, 1985 के द्वारा जोड़ी गई है
प्रश्न. सर्वाधिक ओजोन क्षयकारी गैस कौन-सी है?
उत्तर. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION
प्रमुख देशों के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति
- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कौन है – एंथनी अल्बनीस
- हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है – कैटलिन नोवाक
- फ्रांस की नई महिला प्रधानमंत्री है – एलिजाबेथ बोर्न
- यूक्रेन के राष्ट्रपति कौन है – वोलोडिमिर जेलेंसकी
- तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति कौन है – सर्दार बर्दिमुहमदोव
- दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति कौन है – यून सुक इयोल
- होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी है – शियोमारा कास्त्रो
- सर्जियो मत्तारेल्ला किस देश के राष्ट्रपति है – इटली
- शेख हसीना किस देश की प्रधानमंत्री है – बांग्लादेश
- अलेक्जेंडर लुकाशेंको किस देश के राष्ट्रपति है – बेलारूस
- जापान के प्रधानमंत्री कौन है – फुमिओ किशिदा
- जैसिंडा अर्डरन’ किस देश की प्रधानमंत्री है – न्यूजीलैंड
- कनाडा के प्रधानमंत्री कौन है – जस्टिन टूडेयू
- लोटे शेरिंग किस देश के प्रधानमंत्री है – भूटान
- ‘अलेक्जेंडर डी क्रो’ किस देश के प्रधानमंत्री है – बेल्जियम
इन्हे भी पढ़ें: