16 January 2023 Current Affairs in Hindi

16 January 2023 Current affairs in Hindi | 16 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 16 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

16 January 2023 Current Affairs in Hindi | 16 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : ‘लांग मार्च-2डी ’वाहक रॉकेट को हाल ही में किस देश ने सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया है?

उत्तर : चीन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘लांग मार्च-2डी ’वाहक रॉकेट से चीन ने चौदह अनुसंधान उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया है।

प्रश्न : किस देश ने एवियन फ्लू के बढ़ते 90-दिवसीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?

उत्तर : होंडुरास 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एवियन फ्लू के प्रकोप के कारण होंडुरास ने राष्ट्रीय, 90-दिवसीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

प्रश्न : मलेशिया ओपन के पुरुष एकल फाइनल में किस खिलाड़ी ने लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीत लिया?

उत्तर : एक्सलसन, यामागूची 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मलेशिया ओपन के पुरुष एकल फाइनल में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सलसन ने जापान के कोडाई नाराओका को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीत लिया।

प्रश्न : हरियाणा सरकार ने किसे हाल ही में राजस्व आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

उत्तर : वी एस कुंडू 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी वी एस कुंडू को हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से राजस्व आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रश्न : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई ये ट्रेन कहाँ से कहाँ से चलेगी?

उत्तर : सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम तक चलने वाली आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेनयी दिल्ली से वर्चुअल रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रश्न : राजस्थान उच्च न्यायालय में कितने नवनियुक्त न्यायाधीश जल्द ही शपथ लेंगे?

उत्तर : नौ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इन न्यायाधीशों को 16 जनवरी को राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में शपथ दिलाएंगे।

Read More Current Affairs in Hindi

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!