16 October 2022 Current Affairs in Hindi

16 October 2022 Current Affairs in Hindi | 16 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न भूखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक पोषण आहार के बारे में जागरूक करने के लिए ‘विश्व खाद्य दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर : 16 अक्टूबर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 16 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन रोम में ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी. भूखमरी व कुपोषित पीड़ित व्यक्तियों को पोषण से भरपूर खाना मिले को लेकर जागरूकता फैलाने यह दिवस मनाया जाता है.

प्रश्न प्रोजेक्ट ‘निसार’ किन दो एजेंसी के बिच वर्ष 2023 में लांच होने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट है?

उत्तर : नासा-इसरो 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त मिशन (पृथ्वी निगरानी मिशन) नासा-इसरो-सार (निसार) के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

प्रश्न किस देश ने महिला एशिया कप ट्रॉफी 2022 का ख़िताब अपने नाम किया?

उत्तर : भारत 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • श्रीलंका को भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में आठ विकेट से हराकर सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

प्रश्न हाल ही में किस देश के शिक्षा विभाग ने छात्रों को कर्ज में राहत के लिए बीटा वेबसाइट लॉन्च की है?

उत्तर : अमेरिका 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अमेरिका के शिक्षा विभाग ने हाल ही में बताया कि ऋण लेने वाले छात्र कर्ज में राहत पाने के लिए छात्रों के लिए अमेरिका ने बीटा वेबसाइट लॉन्च की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अगस्त 2022 में शिक्षा ऋण राहत योजना की घोषणा की थी।

प्रश्न कौनसा राज्य हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला पहला राज्य बन रहा है?

उत्तर : मध्यप्रदेश 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि भारत में हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला मध्यप्रदेश प्रथम राज्य बन रहा है।

प्रश्न सरिस्का अभयारण्य कहाँ पर है जहा चार वर्ष बाद एक और टाइगर लाया जाएगा?

उत्तर : राजस्थान 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • चार वर्ष के बाद राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में फिर एक और टाइगर को रणथम्भौर से एक दो दिन में लाने की संभावना है।

प्रश्न हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले किस मशहूर हॉलीवुड अभिनेता का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

उत्तर : रॉबी कोल्ट्रेन 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का भूमिका निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का हाल ही में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रश्न हाल ही में किस देश के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं?

उत्तर : अफगानिस्तान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ष 2021 अगस्त में अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने बालिकाओं के विधालय जाने पर प्रतिबंधन लगाने के बाद लड़कियों के लिए सरकारी विश्वविद्यालयों में कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों पर भी व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!