16 September 2022 Current Affairs in Hindi | 16 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

16 September 2022 Current Affairs in Hindi | 16 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. SAFF अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप 2022′ का खिताब किसने जीता है? 

उत्तर. भारत

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • SAFF अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप 2022 के फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 4-0 से हराकर अपना चौथा खिताब जीता लिया है.
  • आयोजन स्थल – कोलम्बो (श्रीलंका)/संस्करण- 7वां

SAFF – South Asian Football Federation

  • स्थापना – 1997
  • मुख्यालय – ढाका (बांग्लादेश)
  • अध्यक्ष – काजी सलाहउद्दीन
  • सदस्य देश – 7 (बांग्लादेश, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान

प्रश्न. भारत का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र’ कहाँ स्थापित किया जाएगा? 

उत्तर. अहमदाबाद (गुजरात)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में बनाया जाएगा, जिसमें खनन दिग्गज वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज फॉक्सकॉन से 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा.
  • इस प्लांट में ग्रुप सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन यूनिट, डिसप्ले फेब्रिकेशन यूनिट और सेमीकंडक्टर असेम्बलिंग एंड टेस्टिंग यूनिट तैयार किए जाएंगे सेमीकंडक्टर क्या होता है- वे पदार्थ जिनमें सामान्य अवस्था में विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती, लेकिन ताप बढ़ाने पर उनमें विद्युत धारा प्रवाहित होने लगती है, ऐसे पदार्थ सेमीकंडक्टर /अर्धचालक पदार्थ कहलाते है.

प्रश्न. जल संरक्षण और संचयन के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘अमृत सरोवर योजना’ में कौन सा राज्य भारत में शीर्ष स्थान पर रहा है? 

उत्तर. उत्तर प्रदेश

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • जल संरक्षण और संचयन के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत सरोवर योजना में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है, प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 8462 झील के निर्माण हुए है. 
  • अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य भविष्य के लिए पानी का संरक्षण करना है.
  • उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी ने 256 अमृत सरोवर बनाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि 244 और 231 झीलों के साथ गोरखपुर और प्रतापगढ़ दूसरे और तीसरे स्थान पर है.

भारत में शीर्ष तीन राज्य

  1. उत्तर प्रदेश
  2. मध्य प्रदेश
  3. जम्मू-कश्मीर

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2022 (International Day Of Democracy 2022)’ कब मनाया गया है? 

उत्तर. 15 सितंबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह दिवस लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने और दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मनाया जाता है.
  • वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी, पहला अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस वर्ष 2008 में मनाया गया था.
  • थीम – importance of media freedom to democracy, peace, and delivering on the Sustainable Development Goals
  • संस्करण – 15वां

प्रश्न. दूरस्थ के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया ने किस संस्थान के सहयोग से भारत की पहली ‘उच्च क्षमता वाली (HTS)’ उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा शुरू की है? 

उत्तर. ISRO (बेंगलुरू)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सैटेलाइट इंटरनेट प्रदाता राजेस कम्युनिकेशंस इंडिया ने ISRO द्वारा संचालित भारत के पहले उच्च-थूपुट उपग्रह (HTS) ब्रॉडबैंड सेवा के लॉन्च की घोषणा की है.
  • सैटेलाइट सेवा का उद्देश्य देशभर में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का विस्तार करना है, ताकि स्थलीय नेटवर्क की पहुंच से परे सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी नेटवर्क को जोड़ा जा सके. 
  • यह सेवा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के GSAT-11 और GSAT-29 संचार उपग्रहों का उपयोग करके प्रदान की जाएगी.

ISRO – Indian Space Research Organization 

  • मुख्यालय – बैंगलुरु(कर्नाटक)
  • स्थापना – 15 अगस्त 1969
  • संस्थापक – विक्रम साराभाई
  • अध्यक्ष – एस सोमनाथ (पहले अध्यक्ष – विक्रम साराभाई)
  • ISRO के सूर्य अध्ययन मिशन का क्या नाम है – ADITYAL1
  • भारत के अंतरिक्ष का पितामाह किनको माना जाता है – विक्रम साराभाई
  • भारत ने 104 उपग्रहों (अपने सबसे अधिकतम उपग्रह का रिकॉर्ड) को किस रॉकेट से भेजा था – PSLV C37 
  • ISRO के मंगल मिशन जिसे 5 नवंबर 2013 को लांच किया गया था इसका क्या नाम है – MOM (Mars Orbitter Mission) भारत और जापान के चन्द्र मिशन का नाम क्या है – LUPEX

प्रश्न. इंटरनेशनल वॉटर एसोसिएशन (IWA)’ के वर्ल्ड वाटर कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 का आयोजन कहाँ हुआ है? 

उत्तर. कोपनहेगन (डेनमार्क)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ल्ड वाटर कांग्रेस और प्रदर्शनी 2022 का आयोजन डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ है. 
  • इस सम्मेलन के दौरान भारत और डेनमार्क ने मिलकर ‘भारत में शहरी अपशिष्ट जल परिदृश्य’ पर एक श्वेतपत्र भी जारी किया है इसका उद्देश्य भारत में अपशिष्ट जल उपचार की वर्तमान स्थिति व भविष्य की उपचार संरचनाओं, सह-निर्माण तथा सहयोग के संभावित मार्गों को चिन्हित करना है.
  • थीम – Water for Smart Liveable Cities

प्रश्न. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार किस चिड़ियाघर को भारत के सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर के रूप में मान्यता दी गई है?

उत्तर. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने प्रबंधन और प्रभावशीलता जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर सभी चिड़ियाघरों का मूल्यांकन किया है और मूल्यांकन प्रक्रिया पर अंक दिए गए, जिसमें पद्मजा नायडू हिमालयन दार्जिलिंग चिड़ियाघर को सबसे अधिक 83 प्रतिशत अंक मिले है.

प्रश्न. ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स II ने ‘वेल्स’ के नए प्रिंस और प्रिंसेस के रूप में किसे नियुक्त किया है? 

उत्तर. विलियम और कैथरीन एलिजाबेथ मिडलटन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की निधन के बाद महारानी एलिबाजेथ द्वितीय के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब नए किंग बन गए है, वहीं, उनके पुत्र विलियम को प्रिंस ऑफ वेल्स और विलियम की पत्नी कैथरीन को प्रिंसेस ऑफ वेल्स बनाया गया है.

प्रश्न. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए देशव्यापी मेगा अभियान ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2022′ का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा? 

उत्तर. 17 सितंबर से 1 अक्तूबर तक

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर से रक्तदान अमृत महोत्सव शुरू किया जाएगा.
  • उद्देश्य – इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं का एक कोष तैयार कर ज़रूरतमंदों की समय से मदद सुनिश्चित करना है.
  • अभियान का नारा – रक्तदान एकजटता का कार्य है.

प्रश्न. भारत के विभिन्न राज्यों में फैले बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ‘BLO ई-पत्रिका’ को किस संस्थान ने लॉन्च किया है?

उत्तर. चुनाव आयोग

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • BLO ई-पत्रिका डिजिटल प्रारूप में स्वीप डिवीजन द्वारा तैयार किया गया द्विमासिक प्रकाशन होगा. 
  • चुनाव आयोग BLO के साथ सीधे आवधिक और समय पर संचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रकाशन ला रहा है, जो देश में नागरिकों को चुनावी सेवाएं प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण कड़ी है.
  • भारत के मुख्य चुनावआयुक्त – राजीव कुमार

प्रश्न. संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ‘बुर्जील होल्डिंग्स’ ने किस भारतीय अभिनेता को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

उत्तर. शाहरुख खान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • शाहरुख खान इस स्वास्थ्य सेवा समूह के लिए एक क्षेत्र-व्यापी, बहुआयामी विज्ञापन अभियान में नजर आएंगे जिसका अनावरण आगामी कुछ सप्ताहों में किया जाएगा. 
  • बुर्जील होल्डिंग्स – स्थापना- 2007/ मुख्यालय – अबू धाबी (UAE) 
  • संस्थापक – शमशीर वायलि (भारतीय)

प्रश्न. बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास ‘Kakadu Exercise 2022’ कहाँ आयोजित किया जा रहा है? 

उत्तर. ऑस्ट्रेलिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • काकाडू युद्धाभ्यास की मेज़बानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना कर रही है, इसमें भारत की ओर से INS सतपुड़ा और P-8I समुद्री गश्ती विमान भाग ले रहे है.
  • इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल होंगे, यह अभ्यास दो सप्ताह तक बंदरगाह व समुद्र दोनों में किया जाएगा.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है?

उत्तर. अल्फांसो डी अल्बुकर्क 

प्रश्न. हौज खास किला किस भारतीय शहर में स्थित है?

उत्तर. दिल्ली 

प्रश्न. A Billion is enough-A Way out नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर. अशोक गुप्ता 

प्रश्न. कौन सा बांध अफगान- भारत मित्रता बाँध कहलाता है?

उत्तर. सलमा 

प्रश्न. क्षेत्रफल क अनुसार सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर. कच्छ, गुजरात में 

प्रश्न. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?

उत्तर. मेघना नदी

प्रश्न. प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौनसा है?

उत्तर. सेल्यूलोज 

प्रश्न. बक्सर के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर. हेक्टर मुनरो 

प्रश्न. प्रयोगशाला में सर्वप्रथम जीन का संश्लेषण करने वाले वैज्ञानिक कौन है?

उत्तर. हरगोविन्द खुराना 

प्रश्न. पौधों में वाष्पोत्सर्जन दर के निर्धारण के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?

उत्तर. पोटोमीटर का


इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!