17 November 2022 Current affairs in Hindi | 17 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 17 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
17 November 2022 Current Affairs in Hindi | 17 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर : 17 नवम्बर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रत्येक वर्ष ’17 नवम्बर’ को अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस (International Students Day) अथवा ‘अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न : कौनसा भारतीय माइक्रो-ब्लॉग विश्व का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉग के रूप में उभरा?
उत्तर : कू ऐप
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत का बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप हाल ही में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉग के रूप में उभरा है.
प्रश्न : वर्ष 2024 कौनसा देश अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा?
उत्तर : श्रीलंका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्ष 2024 के लिए श्रीलंका को अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। वहीं, वर्ष 2026 में यह टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और किस बैंक नें हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं?
उत्तर : भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और भारतीय रिज़र्व बैंक(आरबीआई) ने साथ मिलकर अपने संबंधित अधिकार क्षेत्र में विनियमित संस्थाओं के विनियमन और पर्यवेक्षण में सहयोग एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
प्रश्न : किस भारतीय रेलवे ने दक्षिण रेलवे को हरा कर 43वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीता?
उत्तर : मध्य रेलवे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- दक्षिण रेलवे को मध्य रेलवे ने 43वीं अखिल भारतीय रेलवे महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
प्रश्न : भारत का पहला एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी कहाँ विकसित होगी?
उत्तर : हल्द्वानी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारत का पहला एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी विकसित होगी।
प्रश्न : हाल ही में अभिजीत बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वे किस कंपनी के इंडिया हेड रहे?
उत्तर : व्हाट्सएप
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अभिजीत बोस जोकि इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के इंडिया हेड है ने हाल ह इमें अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
प्रश्न : नवी टेक्नोलॉजीज ने किस भारतीय क्रिकेट खलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
उत्तर : महेंद्र सिंह धोनी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण और सामान्य बीमा आदि जैसे वित्तीय उत्पाद बेचने वाली नवी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर के रूप नियुक्त किया है।