17 September 2022 Current Affairs in Hindi | 17 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘वन नेशन वन एड्रेस के तहत सभी जगहों के पते डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाने वाला भारत का पहला और दुनिया का दूसरा शहर कौन सा बनेगा?
उत्तर. इंदौर (मध्य प्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इंदौर भारत का पहला और विश्व का दूसरा शहर होगा, जहां सारे पते डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे, इंदौर के युवाओं ने एक ऐप बनाया है, जिसके जरिए लम्बे और जटिल एड्रेस को एक छोटे से डिजिटल एड्रेस कोड में कन्वर्ट कर दिया जाएगा.
- उद्देश्य – इससे ई-कॉमर्स, कूरियर सर्विस, डिलिवरी करने वाले और विजिटर्स को सटीक लोकेशन पर पहुंचने में मदद मिलेगी, अभी तक अमेरिका के कैलिफोर्निया में ही डिजिटल पते का इस्तेमाल कर ड्रोन के माध्यम से सामान की डिलीवरी की जाती थी.
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)’ की नई सद्भावना राजदूत कौन बनी?
उत्तर. वैनेसा नाकाटे (युगांडा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- युगांडा की जलवायु कार्यकर्ता वैनेसा नाकाटे को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) का नया सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है.
प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय आंगन 2.0 (ANGAN 2.0) सम्मेलन 2022’ कहाँ आयोजित हुआ है?
उत्तर. नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ANGAN – Augmenting Nature by Green Affordable New-habitat
- आंगन 2.0 का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE), विद्युत मंत्रालय और इंडो-स्विस बिल्डिंग एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट द्वारा किया गया है
- उद्देश्य – इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत को नेट जीरो एनर्जी और लो कार्बन बिल्डिंग की ओर ले जाने वाले विभिन्न विषयगत ट्रैक पर विचार-विमर्श करना है
- विषय / थीम- Making the Zero-Carbon Transition in Buildings
- संस्करण- दूसरा
प्रश्न. विश्व ओजोन दिवस 2022 (World Ozone Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 16 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है, इसे ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है.
- 19 दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था.
- पहली बार 16 सितबर 1995 को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया था
- थीम – Global Cooperation Protecting life on Earth
प्रश्न. BSF और दुनिया का पहला महिला ‘ऊंट सवार दस्ता’ किस देश की सीमा पर तैनात किया जाएगा?
उत्तर. पाकिस्तान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजस्थान और गुजरात से लगती पाकिस्तान की सीमा पर पुरूषों की तरह सीमा सुरक्षा में BSF का महिला ऊंट सवार दस्ता भी तैनात किया जाएगा सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने लगभग 20 महिला जवानों को इसके लिए प्रशिक्षित कर लिया है.
- यह महिला दस्ता सीमा पर पेट्रोलिंग के साथ साथ पाकिस्तान सरहद पर अलग अलग कामों के लिए तैनात किया जाएगा.
प्रश्न. ‘भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO)’ के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कौन बने है?
उत्तर. BVR सुब्रह्मण्यम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- BVR सुब्रह्मण्यम भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने है, इन्होंने LC गोयल का स्थान लिया है.
प्रश्न. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर भारत के पहले ‘लिथियम सेल उत्पादन सयंत्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है?
उत्तर. तिरुपति (आंध्रप्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस लिथियम आयन सेल निर्माण संयंत्र को चेन्नई में स्थित मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 799 करोड़ रुपये की लागत के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थापित किया है, नई सुविधा की स्थापना के बाद यह सयंत्र भारत की 60% आवश्यकताओं को पूरा करेगा.
- इस संयंत्र के पहले चरण में यह उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड जैसे मोबाइल फोन, सुनने योग्य और वेरबल डिवाइस के लिए लिथियम-आयन सेल का उत्पादन किया जाएगा दूसरे चरण में ऊर्जा भंडारण प्रणाली अंतिम चरण में दो और तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होंगे.
प्रश्न. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022′ में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान कौन बनी है?
उत्तर. विनेश फोगट
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विनेश फोगट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में महिला (53 किग्रा) कांस्य पदक के मुकाबले में स्वीडन की एम्मा जोना मालमग्रेन को 8-0 से हराकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है.
- आयोजन स्थल – बेलग्रेड (सर्बिया)
प्रश्न. कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के तहत ‘जागति’ कार्यक्रम को किसने शुरू किया है?
उत्तर. धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए रामकृष्ण मिशन के ‘जागृति’ कार्यक्रम शुरू किया है यह ‘जागृति’ कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के दर्शन के अनुरूप एक बच्चे के समग्र व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक पहल है
प्रश्न. भारतीय नौसेना ने NCC कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कहाँ पर 33 वर्षों के बाद नौसैनिक प्रशिक्षण क्षेत्र को फिर से शुरू किया है?
उत्तर. मानसबल झील (जम्मू कश्मीर)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय नौसेना ने NCC कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 33 वर्षों के बाद मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मानसबल झील में नौसैनिक प्रशिक्षण क्षेत्र को फिर से शुरू किया है। उद्देश्य- इसका उद्देश्य देश के युवाओं को उनमें अनुशासन पैदा करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है इस प्रशिक्षण में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न महाविद्यालयों की लड़कियों सहित लगभग 100 NCC कैडेट भाग ले रहे है.
प्रश्न. पूर्वोत्तर भारत को आतंकवाद मुक्त, विवाद मुक्त और पूरी तरह विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने किस राज्य सरकार और 8 आदिवासी संगठनों के साथ त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर. असम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- असम में जनजाति लोगों और चाय बागान के कामगारों के दशकों पुराने संकट को समाप्त करने के लिए केन्द्र, असम सरकार और आठ जनजातीय समूहों के बीच त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए.
- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में समझौता बैठक की अध्यक्षता की है.
प्रश्न. 5 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाला भारत का तीसरा बैंक कौन सा बना है?
उत्तर. भारतीय स्टेट बैंक (मुंबई)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई 574.75 रुपये के भाव पर पहुंच गया है 5 लाखकरोड़ के मार्केट कैप क्लब में पहुंचने वाला SBI देश का तीसरा बैंक है इससे पहले, HDFC बैंक (8.38 ट्रिलियन रुपये) और ICICI बैंक (6.33 ट्रिलियन रुपये) यह उपलब्धि हासिल कर चुके है.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. पार्वती आरंगा पक्षी विहार कहाँ स्थित है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में
प्रश्न. कौन-सा क्षेत्र दार्शनिक राजाओं के लिए विख्यात था?
उत्तर. पांचाल क्षेत्र
प्रश्न. गोबर गैस का मुख्य संघटक क्या है?
उत्तर. मीथेन
प्रश्न. मुहम्मद गजनवी ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को कब लूटा था?
उत्तर. 1025 ई.
प्रश्न. मुमताज महल का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर. अर्जुमंद बानो बेगम
प्रश्न. घेघा (Goiter) नामक रोग शरीर में किसकी कमी के कारण होता है?
उत्तर. आयोडीन
प्रश्न. वाइरोलॉजी (Virology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर. वायरस
प्रश्न. Astro-D क्या है?
उत्तर. ब्रह्माण्ड के विकास का अध्ययन करने वाला जापानी एक्स रे उपग्रह
प्रश्न. सिन्दूर का रासायनिक नाम है?
उत्तर. मरक्युरिक सल्फाइड (Hgs)
प्रश्न. पनियान व इरूल जनजाति किस राज्य में निवास करती है?
उत्तर. तमिलनाडु
इन्हे भी पढ़ें: