18 January 2023 Current affairs in Hindi | 18 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 18 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
18 January 2023 Current Affairs in Hindi | 18 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : किस देश की आबादी में 60 वर्षो के बाद गिरावट आयी है?
उत्तर : चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 60 साल में पहली बार चीन की आबादी में गिरावट आयी है और यह वर्ष 2022 में 850,000 घटकर 1.45 अरब हो गई है।
प्रश्न : किस बैंक ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपना 12 प्रतिशत मुनाफा बढाया?
उत्तर : बैंक ऑफ इंडिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया ने 1151 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में अर्जित 1027 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।
प्रश्न : ओडिशा सरकार ने ओपीजीसी की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करने का प्रस्ताव दिया है?
उत्तर : 49
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य के स्वामित्व वाली ओडिशा विद्युत उत्पादन निगम (ओपीजीसी) की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करने का प्रस्ताव दिया है।
प्रश्न : हाल ही में एमजीआर को उनकी 106वीं जयंती पर श्रद्दांजलि श्रद्धांजलि गई वे किस राजनितिक दल के संस्थापक थे?
उत्तर : अन्नाद्रमुक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत रत्न सम्मानित व अन्नाद्रमुक के संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन (एमजीआर) को आज पूरे राज्य में उनकी 106वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रश्न : किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने हाल ही में क्लाउड चैंपियंस 11 प्रोग्राम के विजेताओं की घोषणा की है?
उत्तर : माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
महत्वपूर्ण बिंदु:
- माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर, मॉडर्न वर्क, सिक्योरिटी तथा बिज़नेस एप्लीकेशंस पर विजेताओं का चयन इस प्रोग्राम की अवधि (अगस्त-नवंबर 2022) के दौरान, उनके क्लाउड बिज़नेस ग्रोथ के आधार पर किया गया।
प्रश्न : हाल ही में एचएलवी फिल्म सिटी का किस राज्य में किया गया है?
उत्तर : पंजाब
महत्वपूर्ण बिंदु:
- स्थानीय स्तर पर कलाकारों को फिल्म निर्माण से जुड़ी बेहतर सेवायें और सुविधायें प्रदान करने के उद्देश्य के साथ पंजाब में एचएलवी फिल्म सिटी का शुभारंभ किया गया है।
प्रश्न : ‘द ए टु जेड प्लस ऑफ गीता चंद्रन एट नाट्य वृक्ष’ पुस्तक किसके सफ़र से सम्बंधित है?
उत्तर : गीता चंद्रन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन के शिष्यों ने उन्हें एक विशेष उपहार भेंट किया है। जोकि बीते 18 महीनो से अधिक समय में उन्होंने सामूहिक रूप से अपने गुरु के लिए मिलकर काम किया और उनके सफर पर पुस्तक तैयार की।
Read Also: