18 November 2022 Current affairs in Hindi | 18 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 18 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
18 November 2022 Current Affairs in Hindi | 18 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : हर वर्ष ‘प्राकृतिक चिकित्सा दिवस’ कब मनाया जाता है?
उत्तर : 18 नवंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 18 नवंबर, 2018 को आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), भारत सरकार द्वारा यह दिवस घोषित किया गया था।
प्रश्न : भारत स्टील का विश्व में कौनसा सबसे बड़ा उत्पादक बना?
उत्तर : दूसरा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत कच्चे इस्पात के क्षेत्र में जापान को पीछे छोड़ दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरा है। चीन वर्तमान में सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश है.
प्रश्न : ‘असम बाजरा अभियान’ की शुरुआत असम में किसने की?
उत्तर : हिमंत बिस्व शर्मा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- असम राज्य में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने बाजरा की खेती का विस्तार और वृद्धि करने के लिए ‘असम बाजरा अभियान’ की शुरुआत की।
प्रश्न : कुक्कुट विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितने लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है?
उत्तर : 2503.33 लाख
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अण्डा एवं कुक्कुट मांस उत्पादन बढ़ाने की योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने कुक्कुट विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2503.33 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
प्रश्न : सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए किसे हाल ही में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : शूलपाणि सिंह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता शूलपाणि सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया है।
प्रश्न : हाल ही में किसे ‘मेटा इंडिया’ का उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की?
उत्तर : संध्या देवनाथन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- संध्या देवनाथन को फेसबुक,मेसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोसल नेटवर्क ऐप की परिचालक डिजिटल सोसल- नेटवर्किंग प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा ने मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्ति किए जाने की घोषणा की।
प्रश्न : नासा ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से कौनसा मिशन लॉन्च किया?
उत्तर : आर्टेमिस -1
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में नासा नें आर्टेमिस -1 मिशन कोन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया है। जिसके आठ मिनट बाद, कोर स्टेज के इंजन कट गए और कोर स्टेज बाकी रॉकेट से अलग हो गया।
प्रश्न : राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए कौनसा अभियान लांच किया?
उत्तर : डिजिटल शक्ति 4.0
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 15 नवंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने साइबर स्पेस में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और कौशल प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय परियोजना, डिजिटल शक्ति अभियान के 4.0 चरण की शुरुआत की।