18 October 2022 Current Affairs in Hindi | 18 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : एएफसी एशियाई कप 2023 की मेज़बानी कौनसा देश करेगा?
उत्तर : क़तर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एशियाई फुटबॉल संघ (एएफसी) ने हाल ही में घोषणा की, कि क़तर फुटबॉल एसोसियेशन (क्यूएफए) एएफसी एशियाई कप 2023 की मेज़बानी करेगा.
प्रश्न : किस भारतीय क्रन्तिकारी एवं शहीद वीरांगना को 160 से अधिक वर्ष के बाद ग्वालियर के राजमहल में प्रतिष्ठा मिली?
उत्तर : रानी लक्ष्मीबाई
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की झाँसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को सिंधिया राजवंश के राजमहल में एक महान योद्धा के रूप में प्रतिष्ठा दी गई.
प्रश्न : देश में पहली बार एल्युमिनियम से निर्मित मालगाड़ी को हाल ही में कहाँ से कहा के लिए रवाना किया गया?
उत्तर : भुवनेश्वर स्टेशन से बिलासपुर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश में पहली बार एल्युमिनियम से निर्मित मालगाड़ी को केंद्रीय रेल , संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में पूर्व तटीय रेलवे के भुवनेश्वर स्टेशन से को बिलासपुर के लिए रवाना किया।
प्रश्न : किस देश में गर्भवती महिलाओं पर पुनर्विवाह का प्रतिबंध हटाया जाएगा?
उत्तर : जापान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जापान की कैबिनेट ने एक तलाकशुदा गर्भवती महिलाओं के शादी करने पर प्रतिबंध कानून को खत्म करने की मंजूरी दी है.
प्रश्न : दक्षिण कोरिया में आयोजित अवार्ड समारोह में ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी’ का पुरस्कार किस राज्य को मिला?
उत्तर : हैदराबाद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हैदराबाद ने ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ और ‘लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ’ श्रेणी ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड’ जीता है.
प्रश्न : सेन डिएगो ओपन टेनिस का खिताब किस टेनिस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर : इगा स्वियातेक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सैन डिएगो ओपन फाइनल में पोलैंड की टॉप सीड इगा स्वियातेक ने डॉना वैनिक को हराकर साल का आठवां खिताब जीत लिया है।
प्रश्न : एफटी ईएमबीए 2022 की रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर, केलॉग/HKUST Business School ने कौनसा स्थान हासिल किया?
उत्तर : 44वां
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एफटी ईएमबीए 2022 की सूची में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को शीर्ष 100 में भारत में पहला और विश्व में 44वां स्थान मिला है।
प्रश्न : किस संगठन ने हाल ही में अभ्यास ‘स्टीडफास्ट नून’ की घोषणा की?
उत्तर : नाटो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने हाल ही में ‘स्टीडफास्ट नून’ नाम का अभ्यास शुरू किया जोकि 30 अक्टूबर तक चलेगा.
प्रश्न : भारत मछली उत्पादन के मामले में विश्व में किस स्थान पर है?
उत्तर : तीसरे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने हाल ही में कहा है कि मछली उत्पादन के मामले में विश्व में भारत, चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि देश है।
प्रश्न : सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है?
उत्तर : हरियाणा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हरियाणा राज्य सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय में देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित हुआ। सार्वजनिक मामलों के सूचकांक-2022 (पीएआइ) में हरियाणा देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
इन्हे भी पढ़ें:
- 17 अक्टूबर 2022 के करंट अफेयर्स
- 16 अक्टूबर 2022 के करंट अफेयर्स
- 15 अक्टूबर 2022 के करंट अफेयर्स
- 14 अक्टूबर 2022 के करंट अफेयर्स