18 September 2022 Current Affairs in Hindi | 18 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. हर वर्ष विश्व बांस दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
उत्तर. 18 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 18 सितंबर को बांस दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य व्यक्तिओं में बांस को लेकर जागरूकता फैलाना एवं बांस के उद्योग को बढ़ावा देना है. इस दिवस की शुरुआत र्ल्ड बैंबू ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष कमेश सलाम द्वारा 2009 में हूई थी.
प्रश्न. रोमानिया के विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में कौन 76वें ग्रैंडमास्टर बन गए है?
उत्तर. प्रणव आनंद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बेंगलुरू के 15 वर्षीय खिलाड़ी प्रणव आनंद हाल ही में रोमानिया देश में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में 2500 एलो अंक को पार करने के बाद भारत के 76 वें ग्रैंडमास्टर बन गए.
प्रश्न. हाल ही में देश में नामीबिया से मंगवाए गए चीतों को किस पार्क में छोड़ा गया है?
उत्तर. कूनो नेशनल पार्क
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मध्यप्रदेश में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया गया है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत में चीता प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ है.
प्रश्न. भारत का पहला वन विश्वविद्यालय कहा पर स्थापित किया जाएगा?
उत्तर. तेलंगाना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तेलंगाना विधानसभा ने हाल ही में वानिकी विश्वविद्यालय (यूओएफ) अधिनियम 2022 को मंजूरी दे दी है। वानिकी विश्वविद्यालय (यूओएफ) देश में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय आने वाले समय में होगा। विश्व स्तर पर सिर्फ रूस और चीन में वन विश्वविद्यालय होने के साथ, यह वानिकी का तीसरा विश्वविद्यालय होगा।
प्रश्न. पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क कहाँ स्थित है जिसे हाल ही में सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है?
उत्तर. दार्जिलिंग
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देशभर के करीब 150 चिड़ियाघरों में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP) को सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है.
प्रश्न. हाल में किस मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत 87 हजार लोगों द्वारा किए रक्तदान पर नया विश्व रिकॉर्ड बना?
उत्तर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके तहत 87 हजार से अधिक व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है.
प्रश्न. मुंबई इंडियन्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ‘एमआई अमीरात’ ने किसको अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है?
उत्तर. शेन बॉन्ड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- शेन बॉन्ड जोकि अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे रहे, अब वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की इंटरनेशन लीग टी20 में फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच की जिम्मेदारियां संभालेंगे।
प्रश्न. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति का शुभारंभ किया गया इसका मकसद क्या है?
उत्तर. भारत की व्यापार प्रतिस्पर्द्धा में सुधार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की शुरुआत की। केंद्र ने लाजिस्टिक लागत को 13 फीसद से कम करके आठ प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा है।
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद क जन्म किस वर्ष हुआ था?
उत्तर. 570 ई.
प्रश्न. उस्ताद जाकिर हुसैन किस वाद्ययंत्र से संबंधित है?
उत्तर. तबला
प्रश्न. कामख्या मंदिर किस राज्य में स्थित है?
उत्तर. असम
प्रश्न. ए. टी.एम. (ATM) का फुल्फॉर्म क्या है?
उत्तर. ऑटोमेटेड टेलर मशीन
प्रश्न. हैदराबाद के जुड़वा नगर किसे कहा जाता है?
उत्तर. सिकंदराबाद
प्रश्न. पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है?
उत्तर. कोरोमंडल तटीय मैदान
प्रश्न. मत देने का अधिकार भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में आता है?
उत्तर. अनुच्छेद 326
प्रश्न. ‘नील दर्पण’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर. दीनबंधु मित्र
प्रश्न. एक सिंग वाला राइनो (गैंडा) किस राज्य में पाया जाता है?
उत्तर. असम
प्रश्न. भारतीय संविधान की अनुसूची-6 में किन-किन राज्यों को शमिल किया गया है?
उत्तर. असम,मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
इन्हे भी पढ़ें: