19 March 2023 Current Affairs in Hindi

19 March 2023 Current affairs in Hindi | 19 मार्च 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 19 March के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।

19 March 2023 Current Affairs in Hindi | 19 मार्च 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) 2023 के अनुसार आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश कौन सा है?

उत्तर : अफगानिस्तान

व्याख्या:

  • वैश्विक आतंकवाद सूचकांक के अनुसार भारत को 25 सबसे खराब आतंकवाद प्रभावित देशों में सूचीबद्ध किया गया था ।

प्रश्न : किस राज्य में ‘नेचुरल फार्मिंग फॉर रिवाइटलाइजिंग एनवायरनमेंट एंड रेसिलिएंट एग्रीकल्चर’ थीम पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू किया गया था?

उत्तर : मणिपुर

व्याख्या:

  • मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने 17 मार्च 2023 को मणिपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में ‘नेचुरल फार्मिंग फॉर रिवाइटलाइजिंग एनवायरनमेंट एंड रेसिलिएंट एग्रीकल्चर’ थीम पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रश्न : किस राज्य ने किस राज्य में 19 नए जिलों और तीन नए मंडलों की घोषणा की है?

उत्तर : राजस्थान

व्याख्या:

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 मार्च 2023 को राज्य में 19 नए जिलों और 3 नए संभागों की घोषणा की।
  • नए जिला निर्माण के प्रस्तावों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था और समिति की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा में घोषणा की गई थी।

प्रश्न : किस राज्य को पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है?

उत्तर : मेघालय

व्याख्या:

  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने घोषणा की कि मेघालय को मार्च 2023 में पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है।
  • NFR ने 15 मार्च, 2023 को दुधनाई-मेंदीपाथर लाइन सेक्शन और अभयपुरी-पंचरत्न डबल लाइन सेक्शन का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है।

प्रश्न : पीएम मित्रा योजना के तहत कितने मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे?

उत्तर : 7

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने 17 मार्च 23 को घोषणा की कि पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM MITRA) योजना के तहत सात राज्यों में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे।

प्रश्न : यूक्रेन को लड़ाकू जेट प्रदान करने वाला पहला NATO देश कौन सा देश है?

उत्तर : पोलैंड

व्याख्या:

  • पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने आने वाले दिनों में चार सोवियत युग के मिग -29 लड़ाकू जेट विमानों को यूक्रेन भेजने की घोषणा की।

प्रश्न : नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर : राम सहाय प्रसाद यादव

व्याख्या:

  • राम सहाय प्रसाद यादव 17 मार्च 2023 को नेपाल के उपराष्ट्रपति चुने गए।
  • जनता समाजवादी पार्टी के राम सहाय ने CPN-UML की अष्ट लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा को हराकर देश के तीसरे उपराष्ट्रपति बने ।

प्रश्न : “बिपिन: द मैन बिहाइंड द यूनिफॉर्म?” नामक नई पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर : रचना बिष्ट रावत

व्याख्या:

  • यह पुस्तक जनरल बिपिन रावत के जीवन, व्यक्तित्व और सिद्धांतों पर केंद्रित है, जिन्होंने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्य किया।

प्रश्न : 17 मार्च 2023 को ‘पशु चिकित्सा और आयुर्वेद’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेट कॉन्क्लेव का उद्घाटन कहाँ किया गया?

उत्तर : हरिद्वार

व्याख्या:

  • 17 मार्च 2023 को हरिद्वार में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में ‘पशु चिकित्सा और आयुर्वेद’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेट सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।

प्रश्न : कौन 17 मार्च 2023 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक पाक जलडमरूमध्य को अंडर-21 समूह में सबसे तेजी से तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने?

उत्तर : सम्पन्ना रमेश शेलार

व्याख्या:

  • तैराक संपन्न रमेश शेलार 17 मार्च 2023 को श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक पाक जलडमरूमध्य को अंडर-21 समूह में सबसे तेजी से तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।

Read Also:


अगर आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे क्लिक करके आप सीधे टेलीग्राम के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।

करंट अफेयर्स के ऐसे ही 19 March 2023 Current Affairs in Hindi प्रश्नों के साथ निरंतर अपनी तैयारी जारी रखने के लिए आप इस वेबसाइट को रोजाना विजिट करते रहे हम आपके लिए डेली कुछ नए अपलोड करते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!