19 November 2022 Current Affairs in Hindi

19 November 2022 Current affairs in Hindi | 19 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 19 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

19 November 2022 Current Affairs in Hindi | 19 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : हर वर्ष ‘वर्ल्ड टॉयलेट डे’ कब मनाया जाता है?

उत्तर : 19 नवंबर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्वभर में हर वर्ष 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट दिवस मनाया जाता है। विश्व शौचालय दिवस का मकसद लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जिनके पास आज के ज़माने में भी सुरक्षित और स्वच्छत शौचालय की सुविधा नहीं है। वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया था।

प्रश्न : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में किस नाम का देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-एस का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

उत्तर : प्रारंभ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 11 बजकर 30 मिनट पर ‘प्रारंभ’ नें सफल उड़ान भरी। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने ‘प्रारंभ’ रॉकेट को तैयार किया है।

प्रश्न : किसे पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल के रूप नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉक्टर सीवी आनंद 

  • पूर्व नौकरशाह डॉक्टर सीवी आनंद बोस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

प्रश्न : “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता –2022” में हिंदी वर्ग का पहला पुरस्कार किसे दिया गया है?

उत्तर : दानी प्रसाद शर्मा (भिलाई) 

  • स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता –2022” में अंग्रेजी वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुश्री सुमोना राठौर (दुर्गापुर) को और हिंदी वर्ग का पहला पुरस्कार दानी प्रसाद शर्मा (भिलाई) को दिया गया है।

प्रश्न : अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में किस देश को परिवार नियोजन की ‘राष्ट्र’ श्रेणी उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से नवाजा गया है?

उत्तर : भारत 

  • अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में परिवार नियोजन की ‘राष्ट्र’ श्रेणी उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से भारत देश को नवाजा गया है।

प्रश्न : 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 कहाँ पर की जाएगी?

उत्तर : लखनऊ 

  • योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 लखनऊ में होगी.

प्रश्न : बासमती चावल का निर्यात करने वाली किस प्रमुख कंपनी को जलवायु पुरस्कार के लिए चुना है?

उत्तर : केआरबीएल लिमिटेड 

  • स्थानीय समुदायों और पर्यावरण के हित में ऊर्जा संरक्षण योगदान और नेतृत्वकारी भूमिका के लिए बासमती चावल का निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी केआरबीएल लिमिटेड को ब्रिटेन की संस्था से जलवायु पुरस्कार के लिए चुना है।

प्रश्न : किस पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया?

उत्तर : फारूक अब्दुल्ला 

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।

Read More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!