19 September 2022 Current Affairs in Hindi | 19 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे’ कब मनाया जाता है?
उत्तर. 19 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रत्येक वर्ष इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे 19 सितंबर को मनाया जाता है.
प्रश्न. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने राज्यों की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया है?
उत्तर. 5 राज्यों
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की जनजातियों को एसटी यानी अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र ने किस क्षेत्र के लिए पहली बार कई-अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है?
उत्तर. वैश्विक शिक्षा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में शिक्षा के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और वैश्विक शिक्षा के लिए उनके विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन ने कई अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है।
प्रश्न. किस राज्य सरकार नें हाल में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर. राजस्थान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल हीमें जोधपुर से 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया।
प्रश्न. हाल ही में किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास की घोषणा की है?
उत्तर. रोजर फेडरर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हाल ही ही में टेनिस खेल से संन्यास लेने की घोषणा की. इन्होने पुरुष सिंगल्स में अब तक सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने जीते हैं.
प्रश्न. किसे राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ दिया जाएगा?
उत्तर. डॉ सरोज मीना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘’राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ जोकि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दिया जाता है इस बार राजस्थान में राजकीय कला महाविद्यालय अलवर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरोज मीना को दिया जाएगा।
प्रश्न. अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर. अजीत यादव
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जैवलिन थ्रो एथलीट खिलाड़ी अजीत ने हाल ही में 64.77 मीटर की जैवलिन थ्रो के साथ उत्तर प्रदेश राज्य में इटावा जिले के निवासी अजीत यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
प्रश्न. हाल ही में किन्हें झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर. डॉ अनंत प्रसाद साहू
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अनुगामी प्रोफेसर डॉ अनंत प्रसाद साहू को झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने हाल ही में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अंग्रेज़ अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. जॉर्ज यूल
प्रश्न. ‘वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट’ किस वर्ष पारित किया गया था?
उत्तर. 1878
प्रश्न. ‘बक्सर का युद्ध’ किस वर्ष शुरू हुआ था?
उत्तर. 1764
प्रश्न. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर. नील नदी (अफ्रीका)
प्रश्न. विश्व का सबसे ठंडा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर. अंटार्कटिका
प्रश्न. कौन सी संस्था नगर पालिकाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करती है?
उत्तर. वित्त आयोग
प्रश्न. लेंस की शक्ति की SI क्या है?
उत्तर. डायोप्टर
प्रश्न. ग्लूकोज के अणु किसमें टूटते है?
उत्तर. पाइरूविक अमल
प्रश्न. भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?
उत्तर. बैरन द्वीप
प्रश्न. भारत में अंतिम मुगल शासक कौन था?
उत्तर. बहादुर शाह द्वितीय
इन्हे भी पढ़ें: