20 December 2022 Current affairs in Hindi | 20 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 20 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
20 December 2022 Current Affairs in Hindi | 20 दिसंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में भारत की चाहत अरोड़ा ने कितने मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर : 100 मीटर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय तैराक चाहत अरोड़ा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में FINA वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में महिलाओं के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक रेस 1 मिनट 13.13 सेकंड में पूरी की है. दक्षिण अफ्रीका की 19 वर्षीय लारा वान नीकेर्क 1 मिनट 3.93 सेकंड में दूसरे स्थान पर रहीं है.
प्रश्न : भारत ने हाल ही में परमाणु संपन्न किस बैलिस्टिक मिसाइल का हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?
उत्तर : अग्नि-5
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत ने हाल ही में ओडिशा के बालासोर तट स्थित अब्दुल कलाम परीक्षण केंद्र पर पांच हजार किलोमीटर तक सटीक मार करने की क्षमता रखने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है. इस मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों और उपकरणों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी.
प्रश्न : जापान के टोक्यो की विधानसभा द्वारा किस वर्ष के बाद बनने वाले नए घरों के लिए सोलर पैनल को अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर : 2025
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जापानी राजधानी की स्थानीय विधानसभा द्वारा वर्ष 2025 के बाद बनने वाले नए घरों के लिए सोलर पैनल को अनिवार्य कर दिया है. जबकि वर्तमान में, जापान दुनिया की सबसे बड़ी कार्बन उत्सर्जक सूची में पांचवें स्थान पर है. शहर में केवल 4% इमारतों में ही सौर पैनल स्थापित किए जा सकते हैं.
प्रश्न : कौन सी स्टील कंपनी पुरुष विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार बनी है?
उत्तर : टाटा स्टील
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भुवनेश्वर-राउरकेला में आयोजित होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 का टाटा स्टील लिमिटेड आधिकारिक भागीदार बनने के लिए हॉकी इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
प्रश्न : लेग स्पिनर रेहान अहमद हाल ही में किस देश के लिए सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बनने वाले हैं?
उत्तर : इंग्लैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लेग स्पिनर रेहान अहमद हाल ही में इंग्लैंड के लिए सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बनने वाले हैं. रेहान अहमद अभी 18 साल और 126 दिन के हैं। वह इंग्लैंड के 73 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। 1949 में ब्रायन क्लोस इंग्लैंड के लिए टेस्ट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे.
प्रश्न : अमेरिकी कार्यकारी सिंडी हुक को किस वर्ष के ओलंपिक आयोजन समिति के सीईओ के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर : 2032
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अमेरिकी कार्यकारी सिंडी हुक को ब्रिस्बेन में वर्ष 2032 में होने वाले ओलंपिक आयोजन समिति के सीईओ के रूप में नामित किया गया है. आयोजन समिति ने छह महीने में 50 उम्मीदवारों से उलझने के बाद मंगलवार को नियुक्ति की घोषणा की.
प्रश्न : किस राज्य के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी को जीआई टैग दिया गया है?
उत्तर : तेलंगाना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है की तेलन्गाना के तंदूर रेडग्राम और लद्दाख की खुबानी को जीआई टैग दिया गया है. जिसमें असम से गमोचा, तेलंगाना से तंदूर रेडग्राम और लद्दाख से खुबानी की एक वैरायटी को सरकार से जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) का टैग मिला है.
प्रश्न : हाल ही में जारी वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क और कौन सा शहर विश्व के सबसे महंगे शहर है?
उत्तर : सिंगापुर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)के द्वारा जारी वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क और सिंगापुर शहर विश्व के सबसे महंगे शहर है. कुछ भारतीय छात्र हैं जो इन शहरों में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इन महंगे शहरों में कुछ लोकप्रिय कॉलेजों/संस्थानों की सूची यहां दी गई है.