20 January 2023 Current Affairs in Hindi

20 January 2023 Current affairs in Hindi | 20 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 20 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

20 January 2023 Current Affairs in Hindi | 20 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी और यादगीर जिलों में कितने करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया?

उत्तर : 10,800 करोड़ रुपये

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कर्नाटक के कलबुर्गी और यादगीर जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10,800 करोड़ रुपये की सिंचाई, पेयजल और सड़क विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रश्न : यमुना की सफाई के लिए कितने करोड़ रुपये के पूरक अनुदान को हाल ही में दिल्ली विधानसभा में मंजूरी दी गई?

उत्तर : 1028 करोड़ रुपये

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यमुना सफाई के दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं जलमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिए पूरक अनुदान की मांग को सदन पटल पर रखा और सदन ने इसे मंजूरी दी।

प्रश्न : हाल ही में किस प्रख्यात असमिया कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता का निधन हो गया?

उत्तर : नीलमणि फूकन

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 89 वर्ष की आयु में प्रख्यात असमिया कवि एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नीलमणि फूकन का हाल ही में निधन हो गया.

प्रश्न : देश की प्रथम ई-हेल्पर रॉबोटिक एक्सो स्केलेटन गेट थैरेपी मशीन का हाल कहाँ लोकार्पण किया गया?

उत्तर : उदयपुर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • देश की पहली ई-हेल्पर रॉबोटिक एक्सो स्केलेटन गेट थैरेपी मशीन का हाल ही में लोकार्पण किया गया।

प्रश्न : गोदरेज एग्रोवेट के पाम ऑइल बिजनेस ने किनके लिए ‘समाधान’ नामक अभूतपूर्व पहल शुरू की है?

उत्तर : किसान

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘समाधान’ नामक पहल एक वन स्टॉप सोलुशन है जिसका लक्ष्य किसानों को ज्ञान, उपकरण, सेवाएं और समाधान का व्यापक पैकेज प्रदान करना है।

प्रश्न : किस कंपनी ने ‘पॉलिसी मैप्स’ पेश किया गया?

उत्तर : एसरी इंडिया

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत में आंकड़ों के आधार पर नीति निर्माण की सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर एवं सोल्यूशंस (जी आई एस) उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसरी इंडिया के वार्षिक आयोजन ‘यूजर कांफ्रेंस’ में पॉलिसी मैप्स पेश किया गया।

प्रश्न : ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में जैविक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए कितने करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि की घोषणा की है?

उत्तर : चार करोड़

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • जैविक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोधकर्ताओं, स्टार्टअप और उद्यमियों के लिए ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) प्रांत की सरकार ने चार करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की राशि की घोषणा की है।

प्रश्न : मशहूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल-2023 का 16वां संस्करण जयपुर में कहाँ पर आयोजित हुआ?

उत्तर : होटल क्लार्क्स आमेर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पांच दिवसीय जयपुर की होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित इस साहित्य उत्सव का सुबह नोबेल प्राइज विजेता अब्दुलरज़ाक गुरनाह ने उद्घाटन किया।

Read Also:

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!