20 September 2022 Current Affairs in Hindi | 20 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. भारत का पहला ‘स्वच्छ सुजल प्रदेश कौन सा बना है?
उत्तर. अंडमान निकोबार द्वीप समूह
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया है अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी गांवों को हर घर जल सुविधा और खुले में शौच से मुक्त है.
प्रश्न. फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप 2022′ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. बेंगलुरू FC
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बेंगलुरू FC ने डूरंड कप 2022 के फाइनल मैच में मुंबई सिटी FC को 2-1 से हराकर पहली बार यह खिताब जीता है.
- डूरंड कप भारत में तीन प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, अन्य दो इंडियन सुपर लीग और सुपर कप है.
- आयोजन स्थल – भारत / संस्करण-131वां
- सर्वाधिक गोल – ललिंजुआला छंगते / मुंबई सिटी FC (7)
प्रश्न. स्कूली छात्रों का बोझ कम करने के लिए किस राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में नो बैग डे’ और ‘अनिवार्य खेल’ अवधि शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर. बिहार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बिहार सरकार ने स्कूली छात्रों का बोझ कम करने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार अनिवार्य खेल अवधि के साथ स्कूलों में नो बैग डे’ नियम लागू करने का फैसला किया है.
- उद्देश्य – छात्रों को ऐसी गतिविधियों में शामिल करने के लिए नीति लाई जा रही है जो उनके सीखने को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है.
प्रश्न. किस शहर को वर्ष 2022-2023 के लिए ‘शंघाई सहयोग संगठन (SCO)’ की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर. वाराणसी (भारत)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत की संस्कृति और परंपरा के प्रदर्शित करने वाले पवित्र शहर वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO के सदस्य देशों ने वर्ष 2022-23 के लिए वाराणसी को इस संगठन की पहली पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्वीकार्यता दी है.
SCO – Shanghai Cooperation Organisation
- स्थापना – 2001 (Shanghai Five group, founded on 26 April 1996)
- मुख्यालय – बीजिंग (चीन)
- सेक्रेटरी जनरल – वलादमीर नोरोव
- महासचिव – झांग मिंग
- देश सदस्य – शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान, ईरान
प्रश्न. कानून मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ‘फास्ट ट्रैक’ अदालतों में सर्वाधिक लंबित मुकदमों की संख्या में कौन सा राज्य भारत में शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ जघन्य अपराधों के लंबित 13.81 लाख मामलों में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है। उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के साथ साझा किए गए विश्लेषण के आधार पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक 88,000 मासिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं लगभग 35,000 मामलों का निपटान किया गया, जिससे साफ दिख रहा है मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है.
शीर्ष तीन राज्यों के नाम
- उत्तर प्रदेश (9.33 लाख)
- महाराष्ट्र (1.4 लाख)
- तमिलनाडु (1.06 लाख)
प्रश्न. किस राज्य सरकार ने नए एकीकृत सचिवालय परिसर का नाम भारतीय संविधान के पिता डॉ BR अंबेडकर’ के नाम पर रखने की घोषणा की है?
उत्तर. तेलंगाना
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तेलंगाना राज्य सरकार ने हैदराबाद में नए एकीकृत सचिवालय परिसर का नाम बाबासाहेब BR अंबेडकर के नाम पर रखने का फैसला किया है यह कदम तेलंगाना विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आया, जिसमें केंद्र सरकार से संविधान के मुख्य वास्तुकार के नाम पर नई दिल्ली में नए संसद भवन का नाम रखने का आग्रह किया गया था.
पिछले टॉप-5 बदले गए नाम
- ‘अहमदाबाद के LG मेडिकल कॉलेज’ का नया नाम – नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज
- अरुणाचल प्रदेश के किबिथू मिलिट्री स्टेशन’ का नया नाम – जनरल बिपिन रावत मिलिट्री गैरिसन
- केंद्र सरकार ने ‘राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन (दिल्ली)’ का नया नाम – कर्तव्य पथ
- अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (नई दिल्ली)’ का नया नाम – भारत अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र
- रेलवे ट्रांसफॉर्मीनग यूनिवर्सिटी (गुजरात)’ का नाम – गति शक्ति विश्वविद्यालय
प्रश्न. ग्लोबल क्लीन एनर्जी एक्शन फोरम 2022′ का आयोजन कहाँ हुआ है?
उत्तर. अमेरिका
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह कार्यक्रम स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और तैनाती में तेजी लाने के लिए 30 से अधिक देशों के CEO, नवप्रवर्तनकर्ता, युवा पेशेवरों, नागरिक समाज और मंत्रियों सहित दुनिया भर के हजारों स्वच्छ ऊर्जा नेताओं को एक साथ लाएगा.
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व – डॉ. जितेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
प्रश्न. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022′ में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कौन सा पदक जीता है?
उत्तर. कांस्य
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय बन गए है, इन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी. रिवेरा को 11-9 से हराकर यह खिताब जीता है।
- आयोजन स्थल – बेलग्रेड (सर्बिया)
प्रश्न. फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेई ने ‘Muskurate Chand Lamhe aur Kuchh Khamoshiyan’ नामक पुस्तक का विमोचन किया है, इस पुस्तक को किसने लिखा है?
उत्तर. जीवेश नंदन
महत्वपूर्ण बिंदु:
पिछली टॉप-5 पुस्तकें
- Do Different: The Untold Dhoni – जॉय भट्टाचार्य और अमित सिन्हा
- Rusty Skies and Golden Winds – सान्निध्य शर्मा
- A New India: Selected Writings 2014-19 – अरुण जेटली
- India’s Economy From Nehru To Modi: A Brief History पुलाप्रे बालकृष्णन
- Indian Banking in Retrospect- 75 years of Independence – आशुतोष राराविकर
प्रश्न. ‘भारतीय नौसेना’ ने अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर. Amity यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- Amity यूनिवर्सिटी और भारतीय नौसेना के बीच समझौता ज्ञापन शैक्षिक योग्यता में वृद्धि करेगा, जिससे इन-सर्विस’ उपयुक्त समुद्री असाइनमेंट और भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्ति में बेहतर प्लेसमेंट की संभावना में सुधार होगा.
प्रश्न. ‘CSB बैंक लिमिटेड’ के नए MD & CEO कौन बने है?
उत्तर. प्रलय मंडल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रलय मंडल CSB बैंक लिमिटेड के नए MD & CEO बने है
- CSB बैंक लिमिटेड – स्थापना – नवंबर 1920
- मुख्यालय – त्रिशूर (केरल)
पिछले टॉप-5 MD & CEO
- मर्सिडीज-बेंज इंडिया’ के नए MD & CEO – संतोष अय्यर
- ‘Paytm’ के MD & CEO – विजय शेखर शर्मा
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)’ के नए MD & CEO – आशीष कुमार चौहान
- SBI जनरल इंश्योरेंस के नए MD और CEO – पारितोष त्रिपाठी
- ‘RBL बैंक’ के नए MD & CEO – R सुब्रमण्य कुमार
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. बंगाल को मुगल साम्राज्य से पृथक् कर स्वतन्त्र किसने किया था?
उत्तर. मुर्शिद कुली खाँ
प्रश्न. विधवा पुनर्विवाह कानून कब बना था?
उत्तर. 1856 ई. में
प्रश्न. मुहम्मद गौरी कहाँ का शासक था?
उत्तर. अफगानिस्तान
प्रश्न. भूगोल को मानव पारिस्थितिकी के रूप में परिभाषित करने वाला विद्धान कौन है?
उत्तर. हार्लेन बैरोज
प्रश्न. सूर्य के चारों और घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते है?
उत्तर. ग्रह
प्रश्न. हवा में से किस गैस की उपस्थिति के कारण पीतल हवा में फीका पड़ जाता है?
उत्तर. हाइड्रोजन सल्फाइड
प्रश्न. मानव जाति की उत्पत्ति और विकास से संबंधित विज्ञान को क्या कहा जाता है?
उत्तर. एंथ्रोपोलॉजी
प्रश्न. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसके द्वारा हल किया जा सकता है?
उत्तर. भारत का उच्चतम न्यायालय
प्रश्न. संविधान सभा ने अन्तिम रूप से संविधान को कब पारित किया था?
उत्तर. 26 नवम्बर, 1949
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श माँगने का अधिकार प्राप्त है?
उत्तर. अनुच्छेद 143
इन्हे भी पढ़ें: