21 December 2022 Current Affairs in Hindi

21 December 2022 Current affairs in Hindi | 21 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 21 December के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

21 December 2022 Current Affairs in Hindi | 21 दिसंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : हाल ही में जारी 2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक किसके द्वारा प्रकाशित किया गया है?

उत्तर : द इकोनॉमिस्ट 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ब्रिटिश साप्ताहिक “द इकोनॉमिस्ट” द्वारा हाल ही में 2022 वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक प्रकाशित किया गया है. यह 11वां वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक तीसरे वर्ष के लिए वैश्विक खाद्य पर्यावरण में गिरावट दर्शाता है, जिससे खाद्य सुरक्षा को खतरा है.

प्रश्न : किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने पृथ्वी के पानी का सर्वेक्षण करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिशन “स्वोट” लांच किया है?

उत्तर : नासा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में पृथ्वी के पानी का सर्वेक्षण करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिशन “स्वोट” लांच किया है. नासा और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी सेंटर नेशनल डी’एट्यूड्स स्पैटियल्स (सीएनईएस) ने संयुक्त रूप से यह मिशन लांच किया है. इस मिशन की अवधि तीन साल की है.

प्रश्न : वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत विश्व स्तर पर कौन से स्थान पर रहा है?

उत्तर : तीसरे 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के अनुसार हाल ही में वैज्ञानिक पत्रों के प्रकाशन में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा है. वैज्ञानिक प्रकाशनों में विश्व स्तर पर भारत की स्थिति 2010 में 7वें स्थान से सुधर कर 2020 में तीसरे स्थान पर आ गई है.

प्रश्न : किस मंत्री को हाल ही में गति शक्ति विश्वविद्यालय का पहला कुलाधिपति नियुक्त किया गया है?

उत्तर : अश्विनी वैष्णव 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव को हाल ही में राष्ट्रपति श्रीमती द्वारा गति शक्ति विश्वविद्यालय का पहला कुलाधिपति नियुक्त किया गया है. इस विश्वविद्यालय को जुलाई 2022 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केंद्रीय दर्जा दिया गया था.

प्रश्न : किस अभिनेत्री को हाल ही में पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : सोनाक्षी सिन्हा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बॉलीवुड अभिनेत्री, सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में फैशन इंडस्ट्री में सिर्फ जानवरों की खालों के लिए मारे गए जानवरों को बचाने में मदद करने और कुत्तों-बिल्लियों की जरूरत एवं देखभाल लिए, लोगों में जागरूकता लाने के लिए पेटा इंडिया के 2022 पर्सन ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया है.

प्रश्न : किस स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी को 5वीं बार पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ विश्व चैंपियन 2022 नामित किया गया है?

उत्तर : राफेल नडाल 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी, राफेल नडाल को हाल ही में 5वीं बार पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ विश्व चैंपियन 2022 नामित किया गया है. जबकि इससे पहले वर्ष उन्हें 2008, 2010, 2017 और 2019 में पुरुषों का ITF वर्ल्ड चैंपियन नामित किया गया था. जबकि इगा स्वोटेक, को महिला ITF वर्ल्ड चैंपियन 2022 नामित किया गया है.

प्रश्न : भारत ने हाल ही में कितने वर्ष के बाद “मिसेज वर्ल्ड” का ताज अपने नाम किया है?

उत्तर : 21 वर्ष 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत की सरगम कौशल ने हाल ही में सेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है. इस जीत के साथ भारत ने 21 वर्ष के बाद “मिसेज वर्ल्ड” का ताज अपने नाम किया है. “मिसेज वर्ल्ड 2022” पीजेंट में सरगम कौशल ने 63 देशों से आईं खूबसूरत हसीनाओं को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीता है.

प्रश्न : कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस हराकर कितने वर्ष के बाद विश्व कप जीता है?

उत्तर : 36 वर्ष 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर 36 वर्ष के बाद विश्व कप जीता है. अर्जेंटीना ने वर्ष 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है. जबकि फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया.

Leave a Comment

error: Content is protected !!