21 February 2023 Current Affairs in Hindi

21 February 2023 Current affairs in Hindi | 21 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 21 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

21 February 2023 Current Affairs in Hindi | 21 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस नाम से मशहूर प्रसिद्ध यक्षगान गायक और पटकथा लेखक बलिपा नारायण भागवत का निधन हो गया है?

उत्तर : बलिपा स्टाइल

व्याख्या

  • बलिपा स्टाइल के नाम से मशहूर प्रसिद्ध यक्षगान गायक और पटकथा लेखक बलिपा नारायण भागवत का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने लगभग 60 वर्षों तक यक्षगान के क्षेत्र में सेवा की थी। वह कतील दुर्गापरमेश्वरी प्रसादिता यक्षगान मंडली (कतील मेला) के प्रमुख भागवत थे.

प्रश्न : सरकार ने सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए हाल ही में कितने करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है?

उत्तर : 4800 करोड़ रुपये

व्याख्या

  • सरकार ने सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए हाल ही में 4800 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है. मंत्रिमंडल ने उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ गांवों के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ को मंजूरी दी है.

प्रश्न : केंद्र सरकार ने हाल ही में पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान करने के लिए कौन सा मोबाइल एप्प लांच किया है?

उत्तर : mPassport Police App

व्याख्या

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान करने के लिए “mPassport Police App” लांच किया है. इस एप की मदद से पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन करने में समय की भी बचत होगी.

प्रश्न : किस कंप्यूटर सिस्टम निर्माता कंपनी ने पेशेवर रचनाकारों के लिए “सफायर रैपिड्स” प्रोसेसर लॉन्च किया है?

उत्तर : इंटेल

व्याख्या

  • इंटेल कंप्यूटर सिस्टम निर्माता कंपनी ने पेशेवर रचनाकारों के लिए “सफायर रैपिड्स” प्रोसेसर लॉन्च किया है. पेशेवर रचनाकारों के लिए मीडिया और मनोरंजन, इंजीनियरिंग और डेटा विज्ञान पेशेवरों के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं.

प्रश्न : एआईसीटीई और किसने हाल ही में मिलकर राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन “कवच-2023” का शुभारंभ किया गया?

उत्तर : बीपीआरडी

व्याख्या

  • 21वीं सदी की साइबर अपराध की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से हाल ही में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन “कवच-2023” का शुभारंभ किया गया है.

प्रश्न : किस देश की सरकार ने यूरोप में पहली बार “मासिक धर्म अवकाश” प्रदान करने वाला कानून पारित किया है?

उत्तर : स्पेन

व्याख्या

  • स्पेन की सरकार ने हाल ही में मासिक धर्म के गंभीर दर्द से पीड़ित महिलाओं को सवैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले एक ऐतिहासिक कानून को मंजूरी दे दी है जो किसी भी यूरोपीय देश के लिए पहला है। ये छुट्टी सुविधाएं जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया सहित कुछ मुट्ठी भर देशों में उपलब्ध हैं.

प्रश्न : जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में कितने कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए है?

उत्तर : 102 कलाकारों

व्याख्या

  • केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाल ही में रवींद्र भवन के मेघदूत रंगमंच परिसर मे 102 कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार- 2019, 2020 और 2021 प्रदान किए गए है.

Read Also:

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!