21 September 2022 Current Affairs in Hindi | 21 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

21 September 2022 Current Affairs in Hindi | 21 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. ‘भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग’ के नए सचिव कौन बने है? 

उत्तर. विजय कुमार सिंह 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विजय कुमार सिंह पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के नए सचिव बने है. 
  • भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग रक्षा मंत्रालय का एक विभाग है, यह 2004 में स्थापित किया गया था

प्रश्न. कजाकिस्तान की राजधानी ‘नूर सुल्तान’ का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है? 

उत्तर. अस्ताना

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कजाकिस्तान ने अपने देश की राजधानी नूर सुल्तान का नाम बदल दिया है, नूर सुल्तान को अब अस्ताना के नाम से जाना जाएगा, पहले नूर सुल्तान को अस्ताना के नाम से ही जाना जाता था.

प्रश्न. आम लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए ‘CM Da Haisi’ (आइए CM को सूचित करें) नामक पोर्टल को किसने लॉन्च किया है? 

उत्तर. एन. बीरेन सिंह (मणिपुर के मुख्यमंत्री) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आम लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए इम्फाल में एक वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया है.
  • इस पोर्टल के जरिये जनता की शिकायतों का एक निर्धारित समय में निवारण किया जा सकेगा.

प्रश्न. ‘अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह 2022 (International Week of the Deaf 2022)’ कब से कब तक मनाया जा रहा है? 

उत्तर. 19 से 25 सितंबर तक

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को समाप्त होने वाले पूरे सप्ताह को बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के रूप में मनाया जाता है.
  • यह वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (WFD) की एक पहल है और इसे पहली बार 1958 में रोम, इटली में उस महीने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था.
  • थीम – Building Inclusive Communities for All

प्रश्न. ‘पांग ल्हबसोल महोत्सव 2022′ किस राज्य में मनाया गया है? 

उत्तर. सिक्किम

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पांग ल्हबसोल सिक्किम के सबसे लोकप्रिय सांस्कृतिक त्योहारों में से एक है, यह त्योहार तीसरे सबसे ऊँचे पर्वत, कंचनजंगा पर्वत को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है.

प्रश्न. परिवहन क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति’ को किसने लॉन्च किया है? 

उत्तर. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति का उद्देश्य पूरे भारत में माल की सुचारू आवाजाही और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारतीय सामानों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है.
  • इस राष्ट्रीय रसद नीति के लागू होने के बाद कोविड से प्रभावित अर्थ व्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और सामानों की सप्लाई में आने वाली समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी.

प्रश्न. राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का ‘राष्ट्रीय सम्मेलन 2022’ कहाँ आयोजित हुआ?

उत्तर. धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हिमाचल की पर्यटन नगरी धर्मशाला में राज्य पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 2022 आयोजित हुआ है.
  • इस सम्मेलन में पर्यटन को बढ़ावा देना, डेस्टिनेशन बढ़ाना, डोमेस्टिक टूरिज्म, फॉरेन टूरिज्म, ईको टूरिज्म सहित नेशनल टूरिज्म पॉलिसी पर मंथन किया गया है.
  • अध्यक्षता- जी किशन रेड्डी (केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री)

प्रश्न. समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन फिन्स हब’ नामक वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म को किसने लॉन्च किया है? 

उत्तर. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), केन्या

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने यूके स्थित चैरिटी रीफ-वर्ल्ड फाउंडेशन के साथ मिलकर ग्रीन फिन्स हब लॉन्च किया है.
  • ग्रीन फिन्स हब एक वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो संवहनीय समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देगा.
  • यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर में डाइविंग और स्नॉर्कलिंग ऑपरेटरों को आजमाए हुए और परीक्षण किए गए समाधानों का उपयोग करके अपनी दैनिक प्रथाओं में सरल, लागत प्रभावी परिवर्तन करने में मदद करेगा.

प्रश्न. चीन को पछाड़कर कौन सा देश श्रीलंका के सबसे बड़े द्विपक्षीय ऋणदाता के रूप में उभरा है? 

उत्तर. भारत

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत चीन को पछाड़कर श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता बनकर उभरा है, भारत ने 2022 के चार महीनों में श्रीलंका को कुल 968 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्रदान किया है.
  • जबकि 2017-2021 तक पिछले पांच वर्षों में, चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता रहा था.

प्रश्न. नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अडाणी ग्रीन ने ‘325 मेगावॉट क्षमता’ की पवन ऊर्जा परियोजना कहाँ शुरू की है?

उत्तर. धार (मध्यप्रदेश)

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अडानी ग्रीन ने मध्य प्रदेश के धार जिले में 324.4 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र शुरू लिया है, इस संयंत्र के चालू होने के बाद अडाणी ग्रीन की परिचालन उत्पादन क्षमता बढ़कर 6.1 गीगावॉट हो गई है. 
  • नए चालू किए गए संयंत्र का प्रबंधन अदानी समूह के ‘एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर’ प्लेटफॉर्म द्वारा किया जाएगा.

प्रश्न. भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने मोरक्को में आयोजित ‘विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स 2022’ में कौन सा पदक जीता है?

उत्तर. रजत 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिता 2022 का आयोजन मोरक्को में किया गया है.
  • भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझरिया ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में 60.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर रजत पदक जीता है.

प्रश्न. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नामीबिया’ से कूनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में लाए गए चीतों में से चार वर्ष की मादा चीता का नाम क्या रखा है? 

उत्तर. आशा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में लाए गए चीतों में से चार वर्ष की मादा चीता को आशा नाम दिया है, नामीबिया से पांच मादा और तीन नर चीता लाए गए है.

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. केबिनेट मिशन योजना के अधीन बनी भारतीय संविधान सभा में कितने सदस्य थे?

उत्तर. 389

प्रश्न. फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया था?

उत्तर. चंद्रगुप्त द्वितीय

प्रश्न. भारतीय संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी?

त्तर. 15

प्रश्न. ‘दोहरी नागरिकता’ किसकी विशेषता है?

त्तर. संघीय सरकार की

प्रश्न. प्राचीन भारत में धम्म” की शुरुआत किसने की थी?

उत्तर. सम्राट अशोक

प्रश्न. कैलशियम एलुमिनेट तथा कैलशियम सिलीकेट का मिश्रण क्या कहलाता है?

उत्तर. सीमेंट

प्रश्न. महात्मा गांधी जी ने पहला किसान आंदोलन कहाँ शुरू किया था?

उत्तर. चंपारण में 

प्रश्न. भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिणी छोर की दूरी कितनी है?

उत्तर. 876 km

प्रश्न. भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना कौन सी है?

उत्तर. दामोदर परियोजना, जिसकी स्थापना सन 1948 में हुई थी

प्रश्न. वृद्ध गंगा या दक्षिण की गंगा के नाम से किस नदी को जाना जाता है?

उत्तर. गोदावरी नदी


TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION

विज्ञान से संबंधित करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्न

  • खगोलविदों ने पहली बार नासा के किस टेलीस्कोप का उपयोग पृथ्वी के सोलर सिस्टम के बाहर किसी ‘एक्सोप्लैनेट’ की प्रत्यक्ष छवि लेने के लिए किया है – जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप
  • किस देश ने ‘हाइड्रोजन ईधन’ से चलने वाली दुनिया की पहली रेल सेवा शुरू की है – जर्मनी
  • भारत में मंकीपॉक्स रोग के परीक्षण के लिए किस संस्थान ने स्वदेशी रूप से पहली ‘RT-PCR किट’ विकसित की है – ट्रांसएशिया बायो मेडिकल्स (मुंबई)
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ‘मंकीपॉक्स वायरस’ का नामक बदल कर नया नाम क्या कर दिया है – क्लेड
  • ओमिक्रॉन वेरिएंट को टारगेट करने के लिए ‘Bivalen’ नामक कोविड-19 बूस्टर वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बना है – ब्रिटेन
  • किस संस्थान ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ ‘CERVAVAC’ नामक भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (पुणे)
  • कैंसर पैदा करने वाले जीन की पहचान करने के लिए किस भारतीय संस्थान के शोधकर्ताओं ने ‘Pivot’ नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपकरण को विकसित किया है – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास
  • किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने गन्ने के कचरे से चीनी के विकल्प ‘जाइलिटोल’ के उत्पादन के लिए नई विधि विकसित की है – IIT गुवाहाटी
  • अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत की पहली ‘वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्थितिजन्य जागरुकता वेधशाला’ कहाँ स्थापित की जाएगी – गढ़वाल (उत्तराखंड)
  • किस देश के वैज्ञानिकों ने कोशिका की मदद से दुनिया का पहला ‘कृत्रिम भ्रूण (Synthetic Embryo)’ विकसित किया है – इज़राइल

इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!