22 November 2022 Current affairs in Hindi | 22 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 22 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
22 November 2022 Current Affairs in Hindi | 22 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : किसने हाल ही में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया?
उत्तर : अरुण गोयल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 19 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री गोयल को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था।
प्रश्न : 48वीं नेशनल जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप की राज्य की टीम नें स्वर्ण पदक पर विजय प्राप्त की?
उत्तर : हरियाणा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हरियाणा की टीम ने राजस्थान को 3-0 से 48वीं नेशनल जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पराजित कर प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक पर अपना अधिकार कर लिया।
प्रश्न : किस बैंक ने हाल ही में एएसपीएल और उसकी सहायक कंपनी एएफपीएल के साथ साझेदारी की?
उत्तर : बैंक ऑफ बड़ौदा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एरेम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एएसपीएल) और उसकी सहायक कंपनी एरेम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (एएफपीएल) के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा ने उनके एमएसएमई क्षेत्र के ग्राहकों को रूफटाप सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कर्ज सुविधाएं देने का गठबंधन किया है।
प्रश्न : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किसको ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया है?
उत्तर : दलाई लामा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ‘गांधी मंडेला’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रश्न : 10 हजार स्काई फुट से छलांग लगाकर इतिहास रचने वाली कौन देश की पहली महिला स्काई डाइवर बन गयी है?
उत्तर : मंजू नैन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 10 हजार स्काई फुट से छलांग लगाकर हरियाणा में जींद जिले के गांव धमतान साहिब की मंजू नैन ने इतिहास रच दिया है।
प्रश्न : हाल ही में किसने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप कार्यभार संभाला?
उत्तर : विनीत कुमार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार भारतीय रेल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सेवा (आईआरएसईई ) के 1993 बैच के अधिकारी विनीत कुमार ने संभाला।
प्रश्न : नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022 (एनआरआई 2022) रिपोर्ट में भारत किस स्थान पर पहुँच गया है?
उत्तर : 61वें
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स के अलग-अलग चार स्तंभ; लोग, प्रौद्योगिकी, शासन और प्रभाव में 58 वेरिएबल पर 131 देशों की रैंक की जाती है।
प्रश्न : किस राज्य की क्रिकेट बधिर टीम ने टी20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 ट्रॉफी अपने नाम कर ली?
उत्तर : हरियाणा बधिर क्रिकेट टीम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- छठवीं बधिर टी20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में हरियाणा बधिर क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र को सात विकेट से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रश्न : जल-जीवन मिशन में किस भारतीय राज्य को प्रथम स्थान मिला है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जल-जीवन मिशन में उत्तर प्रदेश राज्य देश में नंबर एक पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल कनेक्शन देने में शाहजहांपुर देश में 1 पर है और यूपी का बुलंदशहर दुसरे पर और तीसरे नंबर पर बरेली है।
प्रश्न : वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित जेसीबी साहित्य पुरस्कार निम्नलिखित में से किस उपन्यासकार को प्रदान किया गया है?
उत्तर : खालिद जावेद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित जेसीबी साहित्य पुरस्कार प्रख्यात उर्दू उपन्यासकार खालिद जावेद को प्रदान किया गया। के लेखक खालिद जावेद को यह पुरस्कार ‘द पैराडाइज ऑफ फूड’ के लिए प्रदान किया गया।
Read More Current Affairs in Hindi
- 19 नवंबर 2022 के करंट अफेयर्स
- 18 नवंबर 2022 के करंट अफेयर्स
- 17 नवंबर 2022 के करंट अफेयर्स
- 16 नवंबर 2022 के करंट अफेयर्स