22 September 2022 Current Affairs in Hindi | 22 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. विश्व गुलाब दिवस (World Rose Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर. 22 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर वर्ष 22 सितंबर को मेलिंडा रोज की याद में वर्ल्ड रोज डे यानी विश्व गुलाब दिवस मनाया जाता है। कैंसर रोगियों के कल्याण के लिए (कैंसर रोगी कल्याण दिवस) इस दिन को मनाया जाता है।
प्रश्न. हाल ही में किसे PM मोदी ने किस उद्योगपति को पीएम केयर (PMCares) फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया है?
उत्तर. रतन टाटा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पीएम केयर (PMCares) फंड ने रतन टाटा जी को नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. इनके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केटी थॉमस व लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है.
प्रश्न. किस गुजराती फिल्म को को ऑस्कर 2023 के के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है?
उत्तर. फिल्म छेल्लो शो
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गुजराती फिल्म छेल्लो शो जिसे पान नलिन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की सम्पूर्ण कहानी गांव के एक बच्चे पर बुनी गई है।
प्रश्न. “गोवा कार्निवल मिसेज इण्डिया टाईटेनिक ब्यूटी” पेजेंट में किसे मिसेज इंडिया टाइटेनिक ब्यूटी 2022 के ताज से सम्मानित किया गया?
उत्तर. आरती चित्तौडा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- गोवा में हुए “गोवा कार्निवल मिसेज इण्डिया टाईटेनिक ब्यूटी” पेजेंट में बारां शहर की आरती मेहता चित्तौड़ा को मिसेज इंडिया टाइटेनिक ब्यूटी 2022 के ताज से सम्मानित किया गया।
प्रश्न. हाल ही में किस भारतीय हास्य अभिनेता 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
उत्तर. राजू श्रीवास्तव
महत्वपूर्ण बिंदु:
- लंबे समय से बीमार चल रहे लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी का हाल ही में 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
प्रश्न. किस बॉलीवुड अभिनेत्री को स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर. आलिया भट्ट
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को हाल ही में भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रियदर्शनी अकादमी ने स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया है।
प्रश्न. निम्न में से किस भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज ने हाल ही में आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है?
उत्तर. बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार सूर्यकुमार यादव 780 रेटिंग पॉइंट के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बाबर 771 पॉइंट के साथ चौथे पायदान पर आ गये हैं।
प्रश्न. ‘संयुक्त राष्ट्र हाईपरटेंशन नियंत्रण इनीशियेटिव्स पुरस्कार से किस देश को सम्मानित किया गया है?
उत्तर. भारत
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बुनियादी ढ़ांचे के बल पर ‘संयुक्त राष्ट्र हाईपरटेंशन नियंत्रण इनीशियेटिव्स पुरस्कार मिला है।
प्रश्न. भारत में वर्ष 2023 में पहली बार किस प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की?
उत्तर. मोटो जीपी ग्रां प्री
महत्वपूर्ण बिंदु:
- एफआईएम विश्व चैपिंयनशिप ग्रां प्री (मोटो जीपी) का आयोजन करने वाली स्पेन की डोरना स्पोर्ट्स जो एफआईएम विश्व चैपिंयनशिप ग्रां प्री (मोटो जीपी) का आयोजन करती है ने हाल ही में घोषणा की की खेल गतिविधि क्षेत्र में कार्य करने वाली भारतीय कंपनी फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के साथ मिलकर देश में पहली बार मोटो जीपी ग्रां प्री के आयोजन किया जाएगा.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. चोलों द्वारा विकसित दक्षिण भारत के मंदिर की वास्तुकला की विशिष्ट शैली क्या है?
उत्तर. द्रविड़ शैली
प्रश्न. सोडियम बाइकार्बोनेट को किसके रूप में भी जाना जाता है?
उत्तर. बेकिंग सोडा
प्रश्न. उत्तरी ध्रुव में भारत के अनुसन्धान केन्द्र का नाम क्या है?
उत्तर. हिमाद्री
प्रश्न. द्रव सभी दिशाओं में समान दाब पारित करता है यह कथन किस नियम से सम्बंधित है?
उत्तर. पास्कल का नियम
प्रश्न. रूस और फिनलैंड के बीच सीमा-रेखा क्या कहलाती है?
उत्तर. मार्जिनल/ मैनरहीम रेखा
प्रश्न. अशोक के आक्रमण के दौरान कलिंग की राजधानी कौन सी थी?
उत्तर. तोशाली
प्रश्न. क्लोरोफिल का खनिज घटक क्या है?
उत्तर. मैग्नीशियम
प्रश्न. ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारम्भ किस राज्य से हुआ था?
उत्तर. उत्तर प्रदेश
प्रश्न. मेघदूत’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. कालिदास
प्रश्न. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद नई ‘अखिल भारतीय सेवा’ की स्थापना का प्रावधान करता है?
उत्तर. अनुच्छेद 312
इन्हे भी पढ़ें: