23 February 2023 Current Affairs in Hindi

23 February 2023 Current affairs in Hindi | 23 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 23 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

23 February 2023 Current Affairs in Hindi | 23 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : भारतीय मूल के किस इंजिनियर ने हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक ‘पिक्चर्स ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता है?

उत्तर : कार्तिक सुब्रमण्यम 

व्याख्या: 

  • भारतीय मूल के इंजिनियर कार्तिक सुब्रमण्यम की खूबसूरत फ़ोटो ने 5000 से अधिक प्रविष्टियों को पीछे छोड़ते हुए नेशनल जियोग्राफ़िक की ‘फ़ोटो ऑफ़ द ईयर’ प्रतियोगिता 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है.

प्रश्न : रूस-चीन और किस देश ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है?

उत्तर : दक्षिण अफ्रीका 

व्याख्या:

  • दक्षिण अफ्रीका रूस और चीन के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर रहा है। यूक्रेन में युद्ध की पहली वर्षगांठ पर होने वाले 10 दिवसीय नौसैनिक अभ्यास की अमेरिका ने भी आलोचना की है.

प्रश्न : किस किले में छत्रपति शिवाजी जयंती 2023 का आयोजन किया जायेगा?

उत्तर : दीवान-ए-आम 

व्याख्या:

  • आगरा के दीवान-ए-आम किले में छत्रपति शिवाजी जयंती 2023 का आयोजन किया जायेगा. 17 वीं शताब्दी के मराठा सम्राट, जिन्हें शिवाजी भोंसले प्रथम के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था.

प्रश्न : भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के कौन से सत्र में अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : 62वे 

व्याख्या:

  • भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वे सत्र में अध्यक्ष चुना गया है. वह न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुनी गईं है.

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने पहले राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ का आयोजन किया है?

उत्तर : पंजाब सरकार 

व्याख्या:

  • पंजाब सरकार ने हाल ही में पहले राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ का आयोजन किया है. यह “झींगा मेला” झींगा पालन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार का एक प्रयास है। झींगा का उत्पादन समुद्री या मीठे पानी में एक जलीय कृषि-आधारित गतिविधि है.

प्रश्न : हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है?

उत्तर : अश्विनी वैष्णव 

व्याख्या:

  • संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है. इस सम्मलेन का आयोजन आपूर्ति प्रबंधन संस्थान (आईएसएम) द्वारा किया जा रहा है.

प्रश्न : भारतीय मूल की किस प्रोफेसर को हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल एनएचएस ट्रस्ट की सीईओ नामित किया गया है?

उत्तर : मेघना पंडित 

व्याख्या:

  • भारतीय मूल की प्रोफेसर मेघना पंडित को हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल एनएचएस ट्रस्ट की सीईओ नामित किया गया है. यह पद पाने वाली वह पहली महिला होंगी। मेघना पंडित शेलफोर्ड ग्रुप की किसी भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ट्रस्ट की सीईओ नियुक्त होने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

प्रश्न : इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स किस क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है?

उत्तर : टेस्ट 

व्याख्या:

  • इंग्लैंड के बेन स्ट्रोक्स टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए है. उन्होंने इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है.

Read Also:

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!