23 November 2022 Current Affairs in Hindi

23 November 2022 Current affairs in Hindi | 23 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 23 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

23 November 2022 Current Affairs in Hindi | 23 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस राज्य को सतत विकास लक्ष्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : छत्तीसगढ़ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग को गवर्नेस के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न : 53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में तेलुगु फ़िल्मों के किस अभिनेता को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : चिरंजीवी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ष 1978 में आई फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’ से चिरंजीवी ने डेब्यू किया था। इस पुरस्कार से पहले भी चिरंजीवी को 10 फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका हैं। वहीं उन्हें चार बार नंदी पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

प्रश्न : किस विदेशी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में भारत के सात राज्यस्तरीय कृषि विश्वविद्यालयों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर : वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तत्वावधान में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने भारत के सात राज्यस्तरीय कृषि विश्वविद्यालयों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : किस पत्रकार को कोविड-19 महामारी राहत प्रयासों हेतु ‘जयपुर फुट यूएसए’ से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : दानिश मंजूर भट्ट 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में मूल रूप से कश्मीर घाटी के रहने वाले दानिश मंजूर भट्ट को ‘जयपुर फुट यूएसए’ के पहले वैश्विक मानवीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न : किस ऑनलाइन भुगतान बैंक ने हाल ही में चेहरा प्रमाणीकरण आधारित बचत खाता खोलने की घोषणा की है?

उत्तर : एयरटेल पेमेंट्स बैंक 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ग्राहकों के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने डिजिटल समावेशन की दिशा में एक और कदम उठाते हुए चेहरा प्रमाणीकरण आधारित बचत खाता खोलने की घोषणा की है।

प्रश्न : भारत ने जलवायु मॉडलिंग और क्वांटम प्रौद्योगिकियों जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग के लिए किसके साथ हाल ही में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर : यूरोपीय संघ (ईयू) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • 21 नवंबर 2022 को जलवायु मॉडलिंग और क्वांटम प्रौद्योगिकियों जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न : भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने अभ्यास “शत्रुनाश” किस राज्य में आयोजित किया गया?

उत्तर : राजस्थान 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राजस्थान के थार रेगिस्तान में भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास, “शत्रुनाश” का आयोजन किया।

प्रश्न : भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य के क्षेत्र में किसको ‘सुमित्रा चरत राम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?

उत्तर : उमा शर्मा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रख्यात कथक नृत्यांगना उमा शर्मा को प्रतिष्ठित ‘सुमित्रा चरत राम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!