23 September 2022 Current Affairs in Hindi | 23 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

23 September 2022 Current Affairs in Hindi | 23 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi

प्रश्न. 23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर. International Day of Sign Languages 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बधिर व्यक्तियों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न. एकदिवसीय महिला क्रिकेट में भारत ने किस देश पर वनडे श्रृंखला साल बाद जीत हासिल कर वनडे श्रृंखला जीती?

उत्तर. इंग्लैंड 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इंग्लैंड में वर्ष 1999 के बाद पहली बार एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय महिला टीम ने जीत हासिल की इससे पहले 23 वर्ष पहले इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

प्रश्न. हाल ही में किस अंतरिक्ष यात्री का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया जो अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहे है?

उत्तर. वालेरी पॉलाकोव (Valeri Polyakov) 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का रिकॉर्ड रखने वाले वालेरी पॉलाकोव का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 8 जनवरी 1994 को अंतरिक्ष में 437 दिनों का वैलेरी पॉलाकोव का रिकॉर्ड शुरू हुआ था।

प्रश्न. 36वें राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में किस राज्य की पुरुष टेबल टेनिस ने स्वर्ण पदक जीत लिया?

उत्तर. गुजरात 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • गुजरात की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने हाल ही में 36वें राष्ट्रीय खेलों के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ स्वर्ण पदक जीत लिया।

प्रश्न. हाल ही में किसने महिला सशक्तिकरण, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना के लिए प्रोजेक्ट ‘सारस’ परियोजना शुरू की?

उत्तर. गाज़ियाबाद में इज़राइली दूतावास

महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • भारत में इजरायली दूतावास की एक पहल प्रोजेक्ट “सारस”: का उद्देश्य मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न. hypertension control initiative के लिए भारत को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर. संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ‘WHO Special Programme on Primary Health Care Award’ और ‘2022 UN Interagency Task Force’ भारत को India Hypertension Control Initiative (IHCI) के लिए प्रदान किया गया।

प्रश्न. नासा के परसेवेरांस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह से किस पदार्थ की खोज की हैं?

उत्तर. कार्बनिक पदार्थों 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नासा के परसेवेरांस रोवर ने मंगल ग्रह पर हाल ही में एक प्राचीन नदी डेल्टा से कई कार्बनिक रॉक नमूने एकत्र किए हैं।

प्रश्न. वार्ड विज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने नेपाल की किस कंपनी के साथ हाल ही में किस एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर. ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर, द महाबीर ऑटोमोबाइल्स 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नेपाल के ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर, द महाबीर ऑटोमोबाइल्स के साथ हाल ही में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के ब्राण्ड ‘जॉय ई-बाईक’ के निर्माता वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न. बंगाल में द्वैध शासन की नींव (Dyarchy Rule) किसने रखी थी?

उत्तर. रॉबर्ट क्लाइव 

प्रश्न. उत्तरी प्रशान्त महासागर में अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के विचलन का क्या कारण है?

उत्तर. एल्यूशियन द्वीप समूह 

प्रश्न. बंगाल से द्वैध शासन (Dyarchy Rule) को किसने समाप्त किया था?

उत्तर. वारेन हेस्टिंग्स 

प्रश्न. जॉर्डन और इजराइल के मध्य कौन-सा सागर है?

उत्तर. मृत सागर 

प्रश्न. किस संधि के अंतर्गत ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी मिली थी?

उत्तर. इलाहाबाद की प्रथम संधि 1765 ई. 

प्रश्न. विश्व के सबसे लम्बे जलमग्न केनियन कहां पाये जाते है?

उत्तर. बेरिंग सागर में

प्रश्न. राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थी?

उत्तर. नरगिस दत्त 

प्रश्न. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था?

उत्तर. वर्ष 1951 

प्रश्न. लालटेन में मिट्टी का तेल बत्ती में किसके कारण चढ़ जाता है?

उत्तर. केशिकत्व के कारण 

प्रश्न. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर. हेनरी शीले ने


इन्हे भी पढ़ें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!