24 November 2022 Current affairs in Hindi | 24 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 24 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
24 November 2022 Current Affairs in Hindi | 24 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स
प्रश्न : किस राज्य में स्वच्छता के मामले इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था का मसौदा तैयार किया जायेगा?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- प्रदेश के नगरीय निकायों की एक टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हाल ही में इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया।
प्रश्न : कौन हाल ही में एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2022 महिला एकल कांस्य पदक जितने वाली भारतीय पहली बनी?
उत्तर : मनिका बत्रा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 18 नवंबर, 2022 को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बैंकॉक, थाईलैंड में एशियाई कप 2022 महिला एकल कांस्य पदक मैच में जापान की विश्व नंबर 6 हिना हयाता को हराया। एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मनिका बत्रा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।
प्रश्न : योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 का एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर : तन्वी पात्री
महत्वपूर्ण बिंदु:
- योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 में ओडिशा की तन्वी पात्री ने बालिका एकल के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की दिव्यांशी गौतम को सीधे गेम में 21-7, 21-10 से मात देकर बालिका नेशनल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।
प्रश्न : किसे केरल क्रिकेट संघ (केसीए) का नया लोकपाल सह नीति अधिकारी नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एनी जॉन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केरल क्रिकेट संघ (केसीए) का नया लोकपाल सह नीति अधिकारी केरल उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश एनी जॉन को नियुक्त किया गया है।
प्रश्न : किस रेसिंग ड्राईवर ने हाल ही में फॉर्मूला वन रेसिंग से संन्यास ले लिया है?
उत्तर : सेबेस्टियन वेट्टेल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- फॉर्मूला वन रेसिंग से हाल ही में जर्मन रेसिंग ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टेल ने संन्यास ले लिया है। वे अबू धाबी ग्रां प्री में सेबेस्टियन वेट्टेल 10वीं रैंक पर रहे, जोकि सेबेस्टियन वेट्टेल के करियर का आखिरी स्थान था। रेस से पूर्व सेबेस्टियन वेट्टेल को अपने साथी प्रतिस्पर्धियों से गार्ड ऑफ ऑनर मिला।
प्रश्न : किस बैंक ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है?
उत्तर : कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अटल पेंशन योजना (APY) के तहत कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) ने महत्वपूर्ण नामांकन के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) से राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया है।
प्रश्न : दक्षिण कोरिया 15वीं एशियाई चैंपियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
उत्तर : 25 स्वर्ण
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 15वीं एशियाई चैंपियनशिप में भारत ने दक्षिण कोरिया में 25 स्वर्ण पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया।
प्रश्न : K9 डॉग स्क्वायड का पहले सदस्य का नाम क्या है जिसका हाल ही में निधन हो गया?
उत्तर : जोरबा
- असम राज्य के चर्चित K9 डॉग स्क्वायड का प्रथम सदस्य जोरबा का हाल ही में निधन हो गया है।