25-30 November 2022 Current Affairs in Hindi

25 to 30 November 2022 Current affairs in Hindi | 25 to 30 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI, पटवारी, वन विभाग इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 25 to 30 November के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

30 November 2022 Current Affairs in Hindi | 30 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस भाषा के लेखक इमायम को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है?

उत्तर : तमिल

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • तमिल भारत के लेखक इमायम को हाल ही में कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए तमिल कवि वी अन्नामलाई उर्फ ​​इमायम को कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है. पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.

प्रश्न : पिछले कितने वर्षो में भारत के दुग्ध उत्पादन में 83 मीट्रिक टन की भारी वृद्धि दर्ज की गई है?

उत्तर : 8 वर्षो 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 8 वर्षो में भारत के दुग्ध उत्पादन में 83 मीट्रिक टन की भारी वृद्धि दर्ज की गई है. रत दूध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है और वैश्विक दूध उत्पादन में 23% का योगदान देता है. दूध उत्पादक में उत्तर प्रदेश ने पहला और राजस्थान ने दूसरा स्थान हासिल किया है.

प्रश्न : हाल ही में किसने लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करने के लिए “नई चेतना” अभियान शुरू किया है?

उत्तर : केंद्र सरकार 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में लैंगिक हिंसा के खिलाफ महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करने के लिए “नई चेतना” अभियान शुरू किया है. इसके तहत महिलाओं को हिंसा के खिलाफ उपलब्ध कानूनी व अन्य उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

प्रश्न : किस आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने नैनीताल में महत्वाकांक्षी पुनर्वास परियोजना का उद्घाटन किया है?

उत्तर : खादी और ग्रामोद्योग आयोग 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल में महत्वाकांक्षी पुनर्वास परियोजना का उद्घाटन किया है. उन्होंने चौसला गांव में ग्रामीण हितग्राहियों को 330 मधुमक्खी बक्सों, मधुमक्खी कालोनियों और टूलकिट के साथ-साथ शहद निकालने वालों का वितरण भी किया है.

प्रश्न : वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का कौन सा संस्करण हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित किया गया है?

उत्तर : सातवां 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का सातवां संस्करण हाल ही में नई दिल्ली में हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया है. यह सम्मलेन भू-प्रौद्योगिकी पर केंद्रित है, विदेश मंत्रालय और कार्नेगी इंडिया द्वारा सह-मेजबानी की जाएगी.

प्रश्न : किस राज्य में हाल ही में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “AMLAN” एनीमिया मुक्त लाख अभियान’ शुरू किया है?

उत्तर : ओडिशा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने के लिए “AMLAN” एनीमिया मुक्त लाख अभियान” शुरू किया है. इसके तहत राज्य के 55,000 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और 74,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में शुरू किया जाएगा.

प्रश्न : भारत और किस देश की सैन्य के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “हरिमौ शक्ति-2022” आयोजित किया गया है?

उत्तर : मलेशिया 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत और मलेशिया के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास “हरिमौ शक्ति-2022” आयोजित किया गया है. यह अभ्यास भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 2012 से आयोजित किया जा रहा है.

प्रश्न : विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में किस खिलाडी ने हाल ही में एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

उत्तर : ऋतुराज गायकवाड़ 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. ऋतुराज ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने के अलावा उस मैच में दोहरा शतक भी जड़ा। उन्होंने 159 गेंदों पर 220 रन बनाए है.

29 November 2022 Current Affairs in Hindi | 29 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस देश की फिल्म “अगंतुक” ने गोवा में आईएफएफआई के फिल्म बाजार खंड में प्रसाद डीआई पुरस्कार जीता?

उत्तर : बांग्लादेश 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बांग्लादेश की फिल्म “अगंतुक” ने गोवा में 53 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म बाजार खंड में प्रसाद डीआई पुरस्कार जीता है. इस फिल्म का निर्देशन बिप्लब सरकार ने किया है. जबकि कन्नड़ फिल्म “मिथ्या” ने प्रसाद पोस्ट-प्रोडक्शन अवार्ड जीता है.

प्रश्न : केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में बाल्यान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है?

उत्तर : डॉ. संजीव कुमार 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार ने हाल ही में भारत में दूध उत्पादन में अनुकरणीय योगदान के लिए कृत्रिम गर्भाधान में शामिल किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है.

प्रश्न : किस महान एथलीट को हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है?

उत्तर : पीटी उषा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • महान एथलीट पी टी उषा को हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया है. साथ ही 58 साल की पी टी उषा भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला भी हैं. पीटी उषा ने एशियाई खेलों में चार गोल्ड और सात सिल्वर मैडल जीते है.

प्रश्न : मद्रास बोटिंग क्लब की महिलाओं ने हाल ही में कौन सा वार्षिक मद्रास-कोलंबो रोइंग रेगाटा जीता है?

उत्तर : 81वां 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 81वां वार्षिक मद्रास-कोलंबो रोइंग रेगाटा में मद्रास बोटिंग क्लब की महिलाओं ने रोइंग रेगाटा जीता है. पुरुषों की श्रेणी कोलंबो रोइंग क्लब ने हासिल की, और उन्हें दीपम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है.

प्रश्न : किस राज्य में ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच “Austra Hind -22” अभ्यास का आयोजन किया गया है?

उत्तर : राजस्थान 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हाल ही में राजस्थान में ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच “Austra Hind -22” संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है. इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के संबंधों को सकारात्मक रूप देना और एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है.

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता पहला डेविस कप खिताब जीता है?

उत्तर : कनाडा 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कनाडा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता पहला डेविस कप खिताब जीता है. कनाडा ने 109 साल पूर्व पहली बार डेविस कप में हिस्सा लिया था और फाइनल में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया है.

प्रश्न : किस शहर में खेली गयी यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडी ने 14 मैडल जीते है?

उत्तर : जयपुर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राजस्थान के जयपुर शहर में खेली गयी यूएसआईसी इंटरनेशनल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडी ने 14 मैडल 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते है. इस चैंपियनशिप में कुल पांच टीमों चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और भारत ने भाग लिया.

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय के ई-पंचायत मिशन मोड प्रोजेक्ट ने राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत स्वर्ण पुरस्कार जीता है?

उत्तर : पंचायती राज मंत्रालय 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पंचायती राज मंत्रालय के ई-पंचायत मिशन मोड प्रोजेक्ट यानी ईग्राम स्वराज और ऑडिट ऑनलाइन ने “डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता” श्रेणी के तहत स्वर्ण पुरस्कार जीता है.

28 November 2022 Current Affairs in Hindi | 28 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : हाल ही में एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनी हैं?

उत्तर : मनिका बत्रा

प्रश्न : हाल ही में अपने सभी जिलों में Jio 5G सेवाएं प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन सा बन गया है?

उत्तर : गुजरात

प्रश्न : हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति को भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2023 समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है?

उत्तर : मिस्र

प्रश्न : हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनने वाली हैं?

उत्तर : पीटी उषा

प्रश्न : निम्न में से किस राज्य को स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा भारत की पहली एकीकृत रॉकेट सुविधा प्राप्त होगी?

उत्तर : तेलंगाना

प्रश्न : ”नाउ यू ब्रीद : ओवरकमिंग टॉक्सिक रिलेशनशिप्स एंड एब्यूज” पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर : राखी कपूर

प्रश्न : भारत ने 2022 में निम्न में से किस देश के शीर्ष पर्यटन बाजार के रूप में बढ़त बनायीं हुई है?

उत्तर : मालदीव

प्रश्न : हाल ही में एयरो इंडिया 2023 निम्न में से किस शहर में आयोजित किया जाएगा?

उत्तर : बेंगलुरु

प्रश्न : हाल ही में कौन सा भारतीय शहर CDP की जलवायु कार्रवाई सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाला दक्षिण एशिया का पहला शहर बन गया?

उत्तर : मुंबई

प्रश्न : टी-20 मैच के दौरान सबसे बड़ी दर्शकों की उपस्थिति के लिए किस क्रिकेट शासी निकाय ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया है?

उत्तर : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

27 November 2022 Current Affairs in Hindi | 27 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : हाल ही में किसे पेरू का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : बेटस्सी शावेज चीनो – राष्ट्रपति कास्टिलो ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पेरू देश में पांचवा प्रधानमंत्री बेटस्सी शावेज चीनो को नियुक्त किया है।

फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने?

उत्तर: क्रिस्टियानो रोनाल्डो – फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पीएसएलवी-सी54 ने हाल ही में किस उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया?

उत्तर: ईओएस-06 – 1,117 किलोग्राम वजनी पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह (अर्थ आब्जर्वेशन सटेलाइट) ईओएस -06 को भारत के ताकतवर प्रक्षेपण वाहन पीएसएलवी-सी54 ने उसकी वांछित कक्षा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया।

किस मंत्री ने हाल ही में ‘इंडिया: द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ पुस्तक का विमोचन किया?

उत्तर: धर्मेंद्र प्रधान – भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) द्वारा तैयार और प्रकाशित पुस्तक ‘इंडिया: द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ का केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विमोचन किया।

टीबी मुक्त भारत अभियान की राष्ट्रीय दूत कौन बनी?

उत्तर: डॉ. दीपा मलिक – टीबी मुक्त भारत अभियान की राष्ट्रीय दूत बनने और नि-क्षय मित्र बनकर पद्मश्री, मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता और भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष, डॉ. दीपा मलिक ने अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है।

टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी रैंकिंग एंड सर्वे रिपोर्ट में आईआईटी दिल्ली किस स्थान पर है.

उत्तर: 29वां स्थान – टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी की गई इस साल की ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी यूनिवर्सिटी रैंकिंग एंड सर्वे रिपोर्ट में टॉप 100 में आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) ने 29वां स्थान हासिल किया है, उसके बाद आईआईएससी बैंगलोर 58वें स्थान और आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) 72वें स्थान पर है।

कजाकिस्तान में किसने देश के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया?

उत्तर: कासिम-जोमार्ट टोकायव – कासिम-जोमार्ट टोकायव ने कजाकिस्तान में देश की जनता के नाम पर शपथ ली और शनिवार को देश के प्रमुख का पद ग्रहण किया।

26 November 2022 Current Affairs in Hindi | 26 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : वर्ष 1950 में भारत का संविधान अपनाया गया था इसके लिए हर वर्ष कब संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर: 26 नवंबर – 26 नवम्बर 1949 भारत में संविधान को अपनाया गया था और देश को समर्पित किया गया था। इसके बाद भारत के संविधान को 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया था। इसलिए हर वर्ष भारत में 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के किस शहर में मुख्यमंत्री 1822 करोड़ रुपये चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे?

उत्तर: गोरखपुर – 27 नवंबर शुरु होने वाले आठ दिवसीय दौरे में गोरखपुर में उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1822 करोड़ रुपये चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

FICCI ने किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया?

उत्तर: राजेंद्र सिंह पवार – 8वें फिक्की उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने राजेंद्र सिंह पवार, अध्यक्ष और संस्थापक, एनआईआईटी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया।

केवीआईसी के सीईओ के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर: विनीत कुमार – 21 नवंबर, 2022 को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के मुम्बई स्थित केंद्रीय कार्यालय में इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स अधिकारी विनीत कुमार ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल लिया।

परंपरागत चिकित्या प्रक्रिया और औषधियों के प्रचार, प्रसार और सत्यापन के लिए आयुष मंत्रालय ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

उत्तर: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी ) – हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिकों की उपस्थिति में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और डीएसटी के सचिव डॉ. श्रीवारी चंद्रशेखर ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

कौनसी कंपनी भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड पेयजल कंपनी, बिसलेरी का 6,000-7,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने के लिए तैयार है।

उत्तर: टाटा – भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड पेयजल कंपनी, बिसलेरी का अधिग्रहण टाटा कंज्यूमर अनुमानित रूप से 6,000-7,000 करोड़ रुपये में करने के लिए तैयार है।

किस बैंक ने हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के सहयोग से भारत का पहला स्टिकर-आधारित डेबिट कार्ड FIRSTAP लॉन्च किया है?

उत्तर: IDFC – भारत का पहला स्टिकर-आधारित डेबिट कार्ड FIRSTAP IDFC फर्स्ट बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के सहयोग से लॉन्च किया है।

महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए हर वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर: 25 नवंबर – विश्व भर में महिलाओं पर हो रही हिंसा को समाप्त करने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्‍ट्रीय महिला हिंसा उन्‍मूलन दिवस’ के रूप मनाया जाता है.

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर: संपादक विष्णु त्रिपाठी – पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए दैनिक जागरण दैनिक के राष्ट्रीय संपादक विष्णु त्रिपाठी को प्रतिष्ठित ‘डॉ. मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है।

मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड अर्बनगबरू ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया?

उत्तर: सूर्यकुमार यादव – भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड अर्बनगबरू ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

किसने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के पद को संभाला?

उत्तर: अनवर इब्राहिम – सुधारवादी विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया.

दक्षिण भारतीय किस अभिनेत्री ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर: सामंथा रुथ प्रभु – मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ द्वारा जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों की लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे शीर्ष पर हैं।

कौनसा राज्य में हाल ही में 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर चुकी है?

उत्तर: राजस्थान – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा हैं कि प्रदेश में राज्य सरकार 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर चुकी है।

इसरो ने हाल ही में कौनसा साउंडिंग रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया है?

उत्तर: आरएच-200 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में 200वें साउंडिंग रॉकेट आरएच-200 को सफलतापूर्वक लांच किया है जो संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरव का विषय है।

पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: सैयद असीम मुनीर – पाकिस्तान में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। वह अब जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे।

25 November 2022 Current Affairs in Hindi | 25 नवंबर 2022 करंट अफेयर्स

प्रश्न : महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए हर वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर: 25 नवंबर – विश्व भर में महिलाओं पर हो रही हिंसा को समाप्त करने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्‍ट्रीय महिला हिंसा उन्‍मूलन दिवस’ के रूप मनाया जाता है.

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर: संपादक विष्णु त्रिपाठी – पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए दैनिक जागरण दैनिक के राष्ट्रीय संपादक विष्णु त्रिपाठी को प्रतिष्ठित ‘डॉ. मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है।

मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड अर्बनगबरू ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया?

उत्तर: सूर्यकुमार यादव – भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड अर्बनगबरू ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

किसने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के पद को संभाला?

उत्तर: अनवर इब्राहिम – सुधारवादी विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया.

दक्षिण भारतीय किस अभिनेत्री ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है?

उत्तर: सामंथा रुथ प्रभु – मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ द्वारा जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों की लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे शीर्ष पर हैं।

कौनसा राज्य में हाल ही में 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर चुकी है?

उत्तर: राजस्थान – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा हैं कि प्रदेश में राज्य सरकार 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर चुकी है।

इसरो ने हाल ही में कौनसा साउंडिंग रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया है?

उत्तर: आरएच-200 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में 200वें साउंडिंग रॉकेट आरएच-200 को सफलतापूर्वक लांच किया है जो संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरव का विषय है।

पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर: सैयद असीम मुनीर – पाकिस्तान में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। वह अब जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे।


Read More Current Affairs in Hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!