25 September 2022 Current Affairs in Hindi | 25 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. 25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. Antyodaya Diwas
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अंत्योदय दिवस को राष्ट्रीय महत्व वर्ष 2014 को में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सम्मान में उनकी जयंती के अवसर पर समर्पित किया।
प्रश्न. हाल ही में मेक इन इंडिया के तहत टाटा एडवांस डिफेंस सिस्टम द्वारा निर्मित किस सिस्टम का परीक्षण पोकरण फिल्ड फयरिंग रेंज में किया गया हैं?
उत्तर. एएलएस 50 ड्रोन सिस्टम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- मेक इन इंडिया के तहत सरकारी एजेंसी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड के विशेषग्यों की मौजूदगी में हाल ही में को टाटा एडवांस डिफेंस सिस्टम द्वारा निर्मित एएलएस 50 लायल्टी एम्युनिशन ड्रोन सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया।
प्रश्न. किस देश में हाल ही में गेहूँ, राई, जौ, मक्का, बाजरा, जई समेत 19 अन्य अनाज निर्यात पर प्रतिबंध लगा?
उत्तर. बेलारूस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बेलारूस के सरकारी पोर्टल पर सूचना जारी के अनुसार इस देश ने 6 महीनों के लिए अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रश्न. आस्ट्रेलिया के सिडनी में किस एजेंसी ने हाल ही में दर्द निवारक दवा ‘ट्रामाडोल’ के सेवन पर प्रतिबंध लगाया?
उत्तर. ट्रामाडोल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- आस्ट्रेलिया के सिडनी में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने हाल ही में दर्द निवारक दवा ट्रामाडोल को 2024 में एथलीटों के लिये प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल करने का एलान किया है.
प्रश्न. किस क्रिकेट बल्लेबाज ने हाल ही में टी-20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की?
उत्तर. रोहित शर्मा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा बने। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने ये कामयाबी हासिल की.
प्रश्न. 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत कौन करेंगे?
उत्तर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- देश में 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाएं लॉन्च करेंगे।
प्रश्न. किस देश की लैब ने हाल ही में पहली बार आर्कटिक भेड़ियों की क्लोनिंग करके नया भेड़िया तैयार किया गया है?
उत्तर. चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीन स्थित जीन फर्म द्वारा पहली बार, एक जंगली आर्कटिक भेड़िया को सफलतापूर्वक क्लोन किया गया है. चीनी फर्म, सिनोजेन बायोटेक्नोलॉजी ने इस क्लोन जंगली आर्कटिक भेड़िया जिसका नाम माया रखा गया है.
प्रश्न. किस राज्य के अमृता अस्पताल में देह का पहला फुल आर्म ट्रांसप्लांट किया गया है?
उत्तर. केरल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- केरल में कोच्चि के अमृता अस्पताल में हाल ही में एक मरीज के दोनों हाथों का सफलतापूर्वक देश का पहला फुल आर्म ट्रांसप्लांट किया गया है.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न. बंगाल में द्वैध शासन की नींव (Dyarchy Rule) किसने रखी थी?
उत्तर. रॉबर्ट क्लाइव
प्रश्न. उत्तरी प्रशान्त महासागर में अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के विचलन का क्या कारण है?
उत्तर. एल्यूशियन द्वीप समूह
प्रश्न. बंगाल से द्वैध शासन (Dyarchy Rule) को किसने समाप्त किया था?
उत्तर. वारेन हेस्टिंग्स
प्रश्न. जॉर्डन और इजराइल के मध्य कौन-सा सागर है?
उत्तर. मृत सागर
प्रश्न. किस संधि के अंतर्गत ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी मिली थी?
उत्तर. इलाहाबाद की प्रथम संधि 1765 ई.
प्रश्न. विश्व के सबसे लम्बे जलमग्न केनियन कहां पाये जाते है?
उत्तर. बेरिंग सागर में
प्रश्न. राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाली प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थी?
उत्तर. नरगिस दत्त
प्रश्न. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था?
उत्तर. वर्ष 1951
प्रश्न. लालटेन में मिट्टी का तेल बत्ती में किसके कारण चढ़ जाता है?
उत्तर. केशिकत्व के कारण
प्रश्न. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर. हेनरी शीले ने
इन्हे भी पढ़ें: