26 January 2023 Current affairs in Hindi | 26 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 26 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
26 January 2023 Current Affairs in Hindi | 26 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : हाल ही में किसने पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20 टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है?
उत्तर : बीसीसीआई
महत्वपूर्ण बिंदु:
- बीसीसीआई ने हाल ही में पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए साल 2022 की टी20I टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है. इस इस टीम में दुनियाभर के वह खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल गेंद और बल्ले के साथ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है.
प्रश्न : किसने हाल ही में म्यूनिसिपल बॉन्ड पर इनफॉर्मेशनल डेटाबेस जारी किया है?
उत्तर : सेबी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- सेबी ने हाल ही में म्यूनिसिपल बॉन्ड पर इनफॉर्मेशनल डेटाबेस जारी किया है. सेबी के द्वारा जारी इस डेटाबेस में म्यूनिसिपल बॉन्ड के बारे में तमाम जानकारियां एवं आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं.
प्रश्न : अनुराग प्रसाद ठाकुर ने हाल ही में किसे वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित है?
उत्तर : आर विष्णु प्रसाद
महत्वपूर्ण बिंदु:
- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हाल ही में अनुराग प्रसाद ठाकुर ने आर विष्णु प्रसाद को वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया है. आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। यह पुरस्कार संस्कृति, विज्ञान, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है.
प्रश्न : किस देश की सरकार ने हाल ही में यानोमामी में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है?
उत्तर : ब्राज़ील
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ब्राज़ील की सरकार ने हाल ही में यानोमामी में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा की है. सरकार ने सोने के अवैध खनन और कुपोषण जनित परिस्थितियों में फैली बीमारियों से बच्चों की मौत की खबरों के बीच यानोमामी क्षेत्र में चिकित्सा-आपात स्थिति की घोषणा की है.
प्रश्न : भारत के किस राज्य का अस्का थाना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन बन गया है?
उत्तर : ओडिशा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में आयोजित डीजीएसपी/आईजीएसपी सम्मेलन 2022 के दौरान ओडिशा का अस्का थाना देश का नंबर वन पुलिस स्टेशन के रूप में पुरस्कार दिया गया है.
प्रश्न : डीआईएफएफ में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में कितने भारतीय फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है?
उत्तर : 2
महत्वपूर्ण बिंदु:
- 21वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) में हाल ही में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता वर्ग में 2 भारतीय फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है. जिसमे अनिक दत्ता द्वारा निर्देशित अपराजितो (द अनडिफेटेड) फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखन का पुरस्कार मिला है.
प्रश्न : जम्मू और कश्मीर सरकार 4 फरवरी से 14 फरवरी तक अपना कौन सा सरस मेला 2023 आयोजित करेगी?
उत्तर : पहला
महत्वपूर्ण बिंदु:
- जम्मू और कश्मीर सरकार 4 फरवरी से 14 फरवरी तक अपना पहला सरस मेला 2023 आयोजित करेगी. जिसमे देश के कारीगर और महिला स्वयं सहायता समूह अपने शिल्प, हस्तशिल्प, हथकरघा और भोजन का प्रदर्शन करेंगे.
प्रश्न : किस देश के कुनलावुत वितिदसर्न ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया?
उत्तर : थाइलैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- थाइलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है. उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को 22-20, 10-21, 21-12 से पराजित किया है.
Read Also: