26 October 2022 Current Affairs in Hindi | 26 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न : कश्मीर राज्य का पूर्ण विलय भारत के साथ कब किया गया?
उत्तर : 26 अक्टूबर 1947
महत्वपूर्ण बिंदु:
- पाकिस्तान से खतरे को देखते हुए राजा हरी सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद जम्मू-कश्मीर भारतीय संघ का हिस्सा बना था।
प्रश्न : भारत की पहली ‘प्रवासन निगरानी प्रणाली’ का उद्घाटन कहा किया गया?
उत्तर : मुंबई में
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने हाल ही में भारत की पहली ‘प्रवासन निगरानी प्रणाली’ का उद्घाटन मुंबई में किया।
प्रश्न : भारत ने किस कंपनी पर हाल ही में 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
उत्तर : Google
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत ने सर्च इंजन ‘गूगल’ पर हाल ही में देश की प्रतिस्पर्धा प्रहरी ने एंड्राइड मोबाइल उपकरणों के संबंध में प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार में संलग्न होने के लिए 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया.
प्रश्न : भारतीय सेना ने निगरानी के लिए कितने ड्रोन्स की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है?
उत्तर : 750 ड्रोन्स
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय सेना ने हाल ही में रक्षा बलों को दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के जरिए 750 ड्रोन्स की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है।
प्रश्न : कौन सी चीनी-अमेरिकी फिल्म स्टार अमेरिकी मुद्रा में फीचर करने वाले पहले एशियाई-अमेरिकी बन जाएँगी?
उत्तर : अन्ना मे वोंग (Anna May Wong)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- अमेरिकी डॉलर पर फीचर होने वाली दिवंगत हॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन आइकन अन्ना मे वोंग (1905-1961) पहली एशियाई अमेरिकी बनने के लिए तैयार हैं।
प्रश्न : हाल ही में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के किस कोच ने अपने पद से इस्तीफा दिया?
उत्तर : कोच फिल सिमंस
महत्वपूर्ण बिंदु:
- टी20 विश्व कप 2022 के पहले ही दौर में वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के कोच फ़िल सिमंस ने टीम के बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रश्न : हाल ही में ‘डिट्रिच मात्सचिट्ज़’ का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया वे किस टीम के संस्थापक थे?
उत्तर : रेड बुल फॉर्मूला वन रेसिंग टीम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- रेड बुल फॉर्मूला वन रेसिंग टीम के संस्थापक और एनर्जी ड्रिंक कंपनी रेड बुल के सह-संस्थापक, ऑस्ट्रियाई अरबपति डिट्रिच मात्सचिट्ज़ का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।