26 September 2022 Current Affairs in Hindi | 26 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)’ के नए महानिदेशक कौन बने है?
उत्तर. राजीव बहल
महत्वपूर्ण बिंदु:
- डॉ. राजीव बहल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)’ के नए महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के नए सचिव बने है, इन्होंने डॉ. बलराम भार्गव का स्थान लिया है.
ICMR – Indian Council of Medical Research – भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद
- स्थापना – 1911 (as IRFA) / 1949 नाम बदलकर ICMR
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- मूल संगठन – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
पिछली राष्ट्रिय नियुक्ति
- ‘भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO)’ के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक – BVR सुब्रह्मण्यम
- भारत के 14वें महान्यायवादी (Attorney General) – मुकुल रोहतगी
- ‘तस्कर और विदेशी मुद्रा जोड़तोड़ अधिनियम (SAFEMA)’ अपीलीय न्यायाधिकरण’ के नए अध्यक्ष – मुनीश्वर नाथ भंडारी
- संसद टीवी’ के नए CEO कौन बने है – उत्पल कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार)
- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA)’ के नए कार्यकारी अध्यक्ष – धनंजय यशवंत चंद्रचूड़
प्रश्न. राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए किस राज्य सरकार ने CMHIS’ नामक अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है?
उत्तर. नागालैंड
महत्वपूर्ण बिंदु:
- CMHIS – Chief Minister’s Health Insurance Scheme
- उद्देश्य – इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी वास्तविक नागरिकों के लिए अस्पताल की देखभाल पर होने वाले खर्च को कम करना है.
- इस योजन के तहत लाभार्थी परिवार प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज के हकदार होंगे
प्रश्न. महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए ‘हमर बेटी- हमर मान’ नामक अभियान को किस राज्य सरकार ने शुरू किया है?
उत्तर. छत्तीसगढ़
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ‘हमर बेटी-हमर मान’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस की महिला अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश के सभी जिलों के स्कूल, कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी देगी.
- इसके अलावा हमर बेटी हमर मान हेल्पलाइन के लिये एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जायेगा, जिस पर शिकायत करने से प्राथमिकता पर कार्रवाई होगी.
पिछली टॉप 5 अभियान
- प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ को किसने शुरू किया है – द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति)
- भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट (WTI) ने ‘व्हेल शार्क बचाव अभियान’ को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में शुरू किया है – कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप
- ‘अखिल भारतीय ऑनलाइन सुरक्षा अभियान’ को किस बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा शुरू किया है – Google
- किस भारतीय सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ शुरू किया है – रेलवे सुरक्षा बल सेवा (RPFS)
- ‘Good for you Good for the planet’ अभियान को किसने शुरू किया है – विश्व वन्यजीव एवं पर्यावरण संगठन (WWF), स्विट्ज़रलैंड
प्रश्न. हॉकी इंडिया (HI)’ के नए अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. दिलीप तिर्की
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य दिलीप तिर्की’ को सर्वसम्मति से हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया है.
हॉकी इंडिया (Hockey India)
- भारत में हॉकी खेल को हॉकी इंडिया संस्था रेगुलेट करता है
- स्थापना – 2009
- मुख्यालय- नई दिल्ली
प्रश्न. विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2022 (World Pharmacists’ Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 25 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- हर साल 25 सितंबर को वैश्विक स्तर पर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है.
- उद्देश्य – इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने में फार्मासिस्टक की भूमिका को प्रोत्साहिस करना है.
- थीम – Pharmacy united in action for a healthier world
प्रश्न. किस भारतीय लेखिका और कवयित्री ने PEN जर्मन ‘हरमन केस्टन पुरस्कार 2022′ जीता है?
उत्तर. मीना कंडासामी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारतीय कार्यकर्ता-लेखिका और कवयित्री मीना कंडासामी ने हरमन केस्टन पुरस्कार 2022 जीता है.
- PEN जर्मन हरमन केस्टन पुरस्कार PEN इंटरनेशनल के चार्टर के सिद्धांतों के अनुसार सताए गए लेखकों के समर्थन में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया जाता है, और यह पुरस्कार 1985 में पहली बार शुरू किया गया था.
पिछले टॉप-5 पुरस्कार
- अतंर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 जीता है – गीतांजलि श्री
- 31वां व्यास सम्मान 2021′ – असगर वजाहत
- वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार 2022 – कौशिक राजशेखर
- महिला फिक्शन पुरस्कार 2022 – रूथ ओजेकी
- डॉ. सी. नारायण रेड्डी राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार 2022 – प्रतिभा रे
प्रश्न. G-4 समूह’ के विदेश मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित हुई है?
उत्तर. न्यूयॉर्क (अमेरिका)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक, ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रैंका और जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने भाग लिया है.
G4 क्या है
- G4 – ब्राज़ील, जर्मनी, भारत और जापान
- इसका गठन 2005 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और सदस्य देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए किया गया था.
प्रश्न. नवजात मृत्यु दर कम करने के लिए किस राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में ‘SAANS’ नामक वायु दाब मशीन का उपयोग करने की मंजूरी दी है?
उत्तर. असम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- SAANS एक पोर्टेबल नियोनेटल कंटीन्यूअस पॉज़िटिव एयर प्रेशर सिस्टम है, जो अस्पताल की सेटिंग में और साथ ही यात्रा के दौरान शिशुओं को जीवन रक्षक सांस लेने में सहायता प्रदान कर सकता है.
प्रश्न. एशिया पाम ऑयल एलायंस (APOA)’ के पहले अध्यक्ष कौन बने है?
उत्तर. अतुल चतुर्वेदी
महत्वपूर्ण बिंदु:
- भारत के अतुल चतुर्वेदी ‘एशिया पाम ऑयल एलायंस (APOA)’ के पहले अध्यक्ष बने है.
APOA के बारे में
- पूरा नाम – एशिया पाम ऑयल एलायंस
- लॉन्च – 21 सितंबर, 2022 को आगरा में Globoil शिखर सम्मेलन के दौरान
- संस्थापक व सदस्य – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश व नेपाल के शीर्ष खाद्य तेल उद्योग संघ
प्रश्न. भारत की पहली ‘फुल आर्म ट्रांसप्लांट सर्जरी’ किस अस्पताल में की गई है?
उत्तर. अमृता अस्पताल (कोच्चि)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- कोच्चि के अमृता अस्पताल में भारत की पहली फुल आर्म ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई है.
- कर्नाटक के रहने वाले 25 साल के अमरेश ने बिजली के झटके के कारण अपने दोनों हाथ खो दिए थे जिसके बाद 20 सर्जन और 10 एनेस्थेटिस्ट्स वाली टीम ने यह सर्जरी की है और यह सर्जरी पूरे 18 घंटे तक चली है.
प्रश्न. किस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को 12वीं महारत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया गया है?
उत्तर. ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (REC), नई दिल्ली
महत्वपूर्ण बिंदु:
- महारत्न कंपनी का दर्जा ऐसी कंपनियों को मिलता हैं जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हो और जिसका सालाना टर्नओवर पिछले तीन साल में 25,000 करोड़ से अधिक हो.
- साथ ही पिछले तीन साल में इसकी औसत नेटवर्थ 15000 करोड़ रुपये से अधिक होनी चाहिए और औसत नेट प्रॉफिट 5000 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए.
REC – Rural Electrification Corporation Limited
- स्थापना – 25 जुलाई 1969
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- CMD – विवेक कुमार देवांगन
प्रश्न. इतिहास में पहली बार किस राज्य की विधानसभा में महिला विधानसभा सदस्यों के लिए पहले दिन एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया है?
उत्तर. उत्तरप्रदेश
महत्वपूर्ण बिंदु:
- उत्तर प्रदेश विधानमंडल में महिला विधानसभा सदस्यों के लिए पहले दिन के विशेष सत्र में सिर्फ महिला विधायकों को बोलने और प्रश्न करने का अवसर दिया गया है.
आज का Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
प्रश्न.फुट डालकर विजय प्राप्त करने का कार्य सर्वप्रथम किस राजा ने किया था?
उत्तर. मौर्य वंश के एक राजा अजातशत्रु ने
प्रश्न.हड़प्पा सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर. रावी नदी के तट पर
प्रश्न. आइन-ए-अकबरी कितने भागों में विभक्त है?
उत्तर. पाँच भागों में
प्रश्न. हमारा राष्ट्रगान पहली बार कब और कहां गाया गया था?
उत्तर. 27 दिसंबर, 1911 में कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र में
प्रश्न. किस अनुच्छेद का उपयोग करके भारत के राष्ट्रपति वित्तीय आपातकाल को घोषित कर सकते हैं?
उत्तर. अनुच्छेद 360
प्रश्न. उड़ान वाले जीवों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
उत्तर. एरोबायोलॉजी
प्रश्न. बलवंत राय मेहता समिति का गठन किसके आधार पर किया गया था?
उत्तर. पंचायती राज व्यवस्था से
प्रश्न. दूर की वस्तुओं जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी के द्वारा मापा जाता है?
उत्तर. पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा
प्रश्न. विण्डो साउंड फ़ाइल का एक्सटेंशन क्या होता है?
उत्तर. .wav
प्रश्न. वाटर टैंकों में शैवाल को नष्ट करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर. कॉपर सल्फेट
TOPIC WISE प्रश्नों का REVISION
महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियाँ
- ‘संयुक्त राष्ट्र (United Nations)’ के नए जलवायु प्रमुख – साइमन स्टील
- ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE)’ के नए उपाध्यक्ष – विश्वनाथ आनंद
- ‘श्रीलंका’ के 15वें प्रधानमंत्री – दिनेश गुणवर्धने
- ‘कवैत’ के नए प्रधानमंत्री – शेख मोहम्मद सबा अल सलेम
- ‘अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD)’ के नए अध्यक्ष – अल्वारो लारियो
- ‘इजराइल’ के 14वें प्रधान मंत्री – यैर लैपिड
- ‘अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF)’ के नए अध्यक्ष – मोहम्मद हसन
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)’ के फिर से महानिदेशक – टैड्रोस ऐडहेनॉम
- ‘ऑस्ट्रेलिया’ के नए प्रधानमंत्री – एंथनी अल्बनीस
- ‘फ्रांस’ की नई महिला प्रधानमंत्री – एलिजाबेथ बोर्न
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE)’ के नए राष्ट्रपति – शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
- फिलीपींस’ के नए राष्ट्रपति – फर्डिनांड मार्कोस जूनियर
- ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)’ के नए महानिदेशक – गिल्बर्ट एफ होंगबो
- यूरोपीय संघ (EU) की संसद का नया अध्यक्ष कौन बनी है – रोबर्टा मेटसोला
- ‘शंघाई सहयोग संगठन (SCO)’ के नए महासचिव – झांग मिंग
इन्हे भी पढ़ें: