27 February 2023 Current affairs in Hindi | 27 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking, Railway, SSC, IBPS, PO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं।
इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 27 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं।
27 February 2023 Current Affairs in Hindi | 27 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स
प्रश्न : उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर : हरियाणा
व्याख्या:
- उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के पास स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट 560 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। इससे 2800 मेगावाट बिजली पैदा होगी। नींव का पत्थर 2014 में रखा गया था। हालांकि निर्माण अभी शुरू हो रहा है। पहला चरण 2025 तक पूरा होगा। और दूसरा चरण 2800 तक पूरा होगा। दूसरे चरण के पूरा होते ही यह संयंत्र 2800 मेगावाट का उत्पादन पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा।
प्रश्न : इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 25,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बने?
उत्तर : विराट कोहली
व्याख्या:
- विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सभी प्रारूपों में 25000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे और सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही किंग कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे तेज 25000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। कोहली ने यह बड़ी उपलब्धि 549 इंटरनेशनल पारियों में हासिल की
प्रश्न : भारत ने किस वर्ष तक 14 अरब डॉलर समुद्री उत्पाद निर्यात का लक्ष्य रखा गया है?
उत्तर : 2025
व्याख्या:
- केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हाल ही में इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो का उद्धघाटन किया। शो में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि भारत ने 14 बिलियन अमरीकी डॉलर का समुद्री भोजन लक्ष्य रखा है। और 2025 तक यह लक्ष्य हासिल करने की योजना है।
प्रश्न : किसे भारतीय सेना के अगले उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार
व्याख्या:
- हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार को नए थल सेना के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि लेफ्टिनेट जनरल बी एस राजू दक्षिण पश्चिमी सेना कमांडर के साथ कार्यभार संभालेंगे। ओर 14 कोर के वर्तमान कमांडर लेफ्टिन जनरल अनिंद्र सेनगुप्ता को उधमपुर मुख्यालय उत्तरी कमान के नए चीफ स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न : हाल ही में किस संस्था ने गैस और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की?
उत्तर : यूरोपीय संघ
व्याख्या:
- यूरोपीय संघ ने हाल ही में उत्सर्जन को कम करने के लिए एक कानून पारित किया है। इस कानून के तहत, आयोग 2035 तक डीजल और गैस कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगा। केवल यूरोपीय संघ में बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। निर्माता अभी भी कार बना सकते हैं और उन्हें दूसरे देशों में बेच सकते हैं। हालांकि उत्पादन लागत में वृद्धि होगी।
प्रश्न : हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी नए AI चैटबॉट का नाम क्या है?
उत्तर : आधार मित्र
व्याख्या:
- आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार मित्र नामक एक नया AI/ML आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है। एआई-संचालित चैटबॉट की मदद से कोई भी आधार नामांकन की स्थिति, आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति को ट्रैक करने और नामांकन केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकता है। आधार मित्र त्वरित और स्वचालित प्रतिक्रिया प्रदान करेगा।
प्रश्न : हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने ड्राफ्ट भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष विधेयक जारी किया?
उत्तर : खान मंत्रालय
व्याख्या:
- मसौदा भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष विधेयक हाल ही में सार्वजनिक सुझावों के लिए खान मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था। इस प्रस्तावित कानून में भू-विरासत स्थलों और राष्ट्रीय महत्व के भू-अवशेषों की घोषणा, संरक्षण और रखरखाव से संबंधित प्रावधान है। इसका उद्देश्य इन साइटों के बारे में अनुसंधान, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
प्रश्न : हाल ही में भारत सरकार ने किन दो राज्यों के बीच शिंकू ला सुरंग के निर्माण को मंजूरी दी?
उत्तर : लद्दाख और हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- शिंकू ला या शिंगोला हिमालय प्रदेश और लद्दाख के बीच की सीमा पर स्थित एक पहाड़ी दर्रा है। यह 5.091 मीटर की ऊंचाई पर है। 2020 में भारत सरकार ने दरें में 13.5 किमी सुरंग बनाने की योजना बनाई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में इस सुरंग के निर्माण को मंजूरी दी थी।
प्रश्न : हाल ही में कौन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन गए?
उत्तर : चेतेश्वर पुजारा
व्याख्या:
- हाल ही में चेतेश्वर पुजारा इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन गए है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में उन्होंने कह उपलब्धि हासिल की है। चेतेश्वर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में डेब्यू किया था।
प्रश्न : हाल ही में भारत ने किसके साथ मिलकर डिजिटल वर्क प्लान 2023 को अपनाया?
उत्तर : आसियान
व्याख्या:
- हाल ही में भारत के साथ तीसरी आसियान डिजिटल मंत्रियों की बैठक एक आभासी मंत्र पर आयोजित की गई। भारत और फिलीपींस ने बैठक की सह-अध्यक्षता की और भारत-आसियान डिजिटल कार्य योजना 2023 को अपनाया।
Read Also: