29 September 2022 Current Affairs in Hindi | 29 सितम्बर 2022 करंट अफेयर्स
Daily Current Affairs in Hindi
प्रश्न. ‘सऊदी अरब (Saudi Arabia)’ के नए प्रधानमंत्री कौन बने है?
उत्तर. मोहम्मद बिन सलमान
महत्वपूर्ण बिंदु:
- क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद को सऊदी अरब का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है, इन्होंने अपने पिता शाह सलमान अल सऊद का स्थान लिया है.
पिछली टॉप-5 अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति
- कोलंबिया (Colombia)’ के नए राष्ट्रपति – गुस्ताबो पेट्रो
- सोमालिया (Somalia) के नए प्रधानमंत्री – हमजा अब्दी बरें
- ऑस्ट्रेलिया (Australia)’ के नए प्रधानमंत्री – एंथनी अल्बनीस
- “फ्रांस (France) की नई महिला प्रधानमंत्री – एलिजाबेथ बोर्न
- दक्षिण कोरिया (South Korea)’ के नए राष्ट्रपति – यून सुक येओल
प्रश्न. नई दिल्ली में आयोजित 13वें “भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर. धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस सम्मेलन में अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के दुष्प्रभाव, सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न सुधार और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे की तैयारियों पर विभिन्न पक्ष द्वारा विचार मंथन किया गया है.
- विषय/ थीम- Education to Employability – Making It Happen
FICCI – Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry
- यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना व्यापारिक संगठन है.
- स्थापना – 1927
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- अध्यक्ष – संजीव मेहता
- महानिदेशक – अरुण चावला
- संस्थापक – घनश्याम दास बिरला, पुरषोत्तम दास ठाकुरदास
प्रश्न. ‘जनजातियों का विश्वकोश’ जारी करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर. ओडिशा
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘इनसाइक्लोपीडिया ऑफ ट्राइब्स इन ओडिशा’ का अनावरण किया है.
- उद्देश्य – इस विश्वकोश को जारी करने का उद्देश्य जनजाति समुदायों की सांस्कृतिक पहचान को बिखरने से बचाना है.
प्रश्न. विश्व रेबीज दिवस 2022 (World Rabies Day 2022)’ कब मनाया गया है?
उत्तर. 28 सितंबर
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह दिवस विश्व स्तर पर फ्रांसीसी जीवविज्ञानी, सूक्ष्म जीवविज्ञानी और रसायनज्ञ लुई पास्चर की पुण्यतिथि के मौके पर मनाया जाता है, जिन्होंने पहली रेबा रेबीज की वैक्सीन विकसित की थी रेबीज एक घातक वायरस है जो संक्रमित जानवरों की लार से लोगों में फैलता है, रेबीज वायरस आमतौर पर काटने के माध्यम से फैलता है.
- थीम – Rabies: One Health, Zero Deaths
प्रश्न. ‘भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (DSCI)’ के नए CEO कौन बने है?
उत्तर. विनायक गोडसे
महत्वपूर्ण बिंदु:
- विनायक गोडसे भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के नए CEO बने है, इन्होंने राम वेदश्री का स्थान लिया है.
DSCI – Data Security Council of India
- स्थापना – अगस्त 2008
- मुख्यालय – नोएडा (उत्तरप्रदेश)
- संस्थापक – नैसकॉम
- अध्यक्ष – राजेंद्र एस पवार
प्रश्न. DRDO ने कम दूरी पर मार करने वाली एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल ‘VSHORADS’ का कहाँ से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर. चांदीपुर (ओडिशा)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- VSHORADS – Very Short Range Air Defence System
- इस मिसाइल का परीक्षण जमीन पर स्थित पोर्टेबल लांचर से किया गया है.
- यह मिसाइल सिस्टम एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPAD) है, जिसे DRDO के रिसर्च सेंटर इमरत (RCI) हैदराबाद द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है.
प्रश्न. वैज्ञानिक प्रयोग करने और नई तकनीकों को सत्यापित करने के लिए किस देश ने शियान-14 और शियान-15′ नाम के प्रायोगिक उपग्रहों को लॉन्च किया है?
उत्तर. चीन
महत्वपूर्ण बिंदु:
- चीन ने शियान-14 और शियान-15 नामक दो उपग्रहों को Kuaizhou-1A रॉकेट की मदद से लॉन्च किया है.
- इन उपग्रहों में शियान-14 का उपयोग वैज्ञानिक प्रयोग करने और नई तकनीकों को सत्यापित करने के लिए किया जाएगा, जबकि शियान -15 भूमि सर्वेक्षण, शहरी नियोजन और आपदा रोकथाम और शमन के क्षेत्र में डेटा प्रदान करेगा.
- चीनी भाषा में शियान का अर्थ है – प्रयोग
प्रश्न. गाँव में चयनित कुओं के जल स्तर का पता लगाने के लिए ‘जलदूत’ नामक ऐप को किसने लॉन्च किया है?
उत्तर. गिरिराज सिंह (ग्रामीण विकास और पंचायती राज वाचवा मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- इस ऐप को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित किया है, इसका उपयोग देश के किसी भी गांव के चयनित कुओं के जलस्तर का पता लगाने के लिए किया जाएगा.
- जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक को साल में दो बार (मानसून पूर्व और मानसून के बाद) चयनित कुओं के जलस्तर को मापने में भी सक्षम बनाएगा.
प्रश्न. ‘कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)’ के नए महानिदेशक कौन बने है?
उत्तर. राजेंद्र कुमार
महत्वपूर्ण बिंदु:
- राजेंद्र कुमार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के नए महानिदेशक बने है, इन्होंने मुखमीत एस. भाटिया का स्थान लिया है.
ESIC – Employees’ State Insurance Corporation
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम
- स्थापना – 24 फरवरी 1952
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- मंत्रालय के अधीन – श्रम और रोजगार मंत्रालय
प्रश्न. भारतीय सांकेतिक भाषा के लिए ‘साइन लर्न’ नामक भाषा डिक्शनरी मोबाइल ऐप को किसने लॉन्च किया है?
उत्तर. प्रतिमा भौमिक (सामाजिक न्याय, अधिकारिता राज्य मंत्री)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह ऐप भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) के भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश पर आधारित है जिसमें 10,000 शब्द हैं.
- इस ऐप में डिक्शनरी के सभी शब्दों को हिंदी या अंग्रेजी का उपयोग करके खोजा जा सकता है, जो एंड्रॉइड और आईओएस संस्करणों में उपलब्ध है.
प्रश्न. भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन के आवागमन के समय की स्वचालित ट्रैकिंग के लिए किस संस्थान के सहयोग से एक वास्तविक समय सूचना प्रणाली (RTIS)’ स्थापित की है?
उत्तर. ISRO (बेंगलुरू)
महत्वपूर्ण बिंदु:
- RTIS तकनीक को भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के सहयोग से विकसित किया गया है इसमें ट्रेन के इंजनों पर डिवाइस लगाकर ट्रेनों की आवाजाही की रियलटाइम जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी.
प्रश्न. राख का उपयोग करके किस राज्य सरकार ने ‘एबोड ऑफ द यूनिकॉर्न’ नामक एक सींग वाले गैंडों के सम्मारक का अनावरण किया है?
उत्तर. असम
महत्वपूर्ण बिंदु:
- असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडे के जले हए सींगों की राख से एक स्मारक का निर्माण किया गया है, ‘एबोड ऑफ द यूनिकॉर्न’ नाम से इसमें गैंडे की तीन मूर्तियां है – एक वयस्क नर, एक वयस्क मादा और एक गैंडे का बच्चा.
FAQ – Static GK का प्रश्न एवं उत्तर
इन्हे भी पढ़ें: