3 February 2023 Current Affairs in Hindi

3 February 2023 Current affairs in Hindi | 3 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 3 February के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

3 February 2023 Current Affairs in Hindi | 3 फरवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : एयर मार्शल एपी सिंह को हाल ही में किस के नए उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर : वायु सेना 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • एयर मार्शल एपी सिंह को हाल ही में भारत की वायु सेना के नए उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. वे मार्शल संदीप सिंह की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी 2023 को सेवामुक्त हो रहे हैं.

प्रश्न : गणतंत्र दिवस 2023 में किस राज्य की झांकी ने पहला पुरस्कार जीता है?

उत्तर : उत्तराखंड 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • गणतंत्र दिवस 2023 में अपने राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की झांकी ने प्रथम पुरस्कार जीता है. उत्तराखंड की झांकी में गढ़वाल की चारधाम यात्रा, कुमाऊं में मंदिर माला मिशन, प्रसिद्ध पौराणिक जागेश्वर धाम आदि को दिखाया गया था.

प्रश्न : किस डच खिलाडी ने टाटा स्टील मास्टर्स 2023 टूर्नामेंट जीता है?

उत्तर : अनीश गिरी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • डच खिलाडी अनीश गिरी ने हाल ही में टाटा स्टील मास्टर्स 2023 टूर्नामेंट जीता है. पांच बार उपविजेता के रूप में इवेंट को समाप्त करने के बाद सुपर-टूर्नामेंट में यह उनकी पहली जीत है. टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2023 विज्क आन ज़ी में आयोजित वार्षिक शतरंज टूर्नामेंट का 85वां संस्करण है.

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य ने “लाडली बहना” योजना की घोषणा की है?

उत्तर : मध्य प्रदेश 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में “लाडली बहना” योजना की घोषणा की है. उन्होंने कहा की लाडली बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाएंगे, साथ ही कहा की बुधनी में 400 करोड़ रुपये की लागत से भव्य मेडिकल कॉलेज बनेगा.

प्रश्न : आईपीसी के सचिव का नाम बताइए, जिन्हें हाल ही में भारत का अगला औषधि महानियंत्रक बनाने की सिफारिश की गई है?

उत्तर : राजीव सिंह रघुवंशी 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के सचिव सह वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी को हाल ही में भारत का अगला औषधि महानियंत्रक बनाने की सिफारिश की गई है. यूपीएससी की सिफारिश को स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलनी बाकी है

प्रश्न : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में देश के 27 खेलो में कितने एथलीट हिस्सा लेंगे?

उत्तर : 6000 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण के दौरान 27 खेलो में 6000 एथलीट हिस्सा लेंगे. इस वर्ष गेम्स में पहली बार कयाकिंग, कैनोइंग, कैनो स्लैलम और तलवारबाजी जैसे खेल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हिस्सा होंगे.

प्रश्न : सीएम जगन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी किसे घोषित किया है?

उत्तर : विशाखापत्तनम 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सीएम जगन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विशाखापत्तनम घोषित किया है. राज्य की राजधानी को विशाखापत्तनम स्थानांतरित किया जाएगा. मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि वह अपना कार्यालय विशाखापत्तनम में स्थानांतरित करेंगे। 23 अप्रैल, 2015 को आंध्र सरकार ने अमरावती को अपनी राजधानी घोषित किया था.

प्रश्न : इनमे से किस राज्य सरकार ने हाल ही में समग्र शिक्षा अभियान शुरू किया है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश सरकार 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में समग्र शिक्षा अभियान शुरू किया है. जिसका उद्देश्य वंचित वर्ग की लड़कियों को सशक्त बनाना है. समग्र शिक्षा अभियान उत्तर प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत काम करेगा.

Read Also:

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!