31 January 2023 Current Affairs in Hindi

31 January 2023 Current affairs in Hindi | 31 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स के डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर हिंदी में प्रकाशित किये जा रहे हैं, जो आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ जैसे UPSC, PCS, IAS, RRB , Banking,  Railway, SSC, IBPSPO, Clerk, SBI इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस वेबसाईट का उद्देश्य Daily Current Affairs विदेश और भारत सरकार की नितियां, केंद्र व राज्य सरकार की योजना, खेल गतिविधियाँ, पुरुस्कार, दिन-दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है। तो चलिए 31 January के Current affairs GK के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

31 January 2023 Current Affairs in Hindi | 31 जनवरी 2023 करंट अफेयर्स

प्रश्न : किस मिशन के तहत भारत के 11 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा है?

उत्तर : जल जीवन मिशन 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • आज जल जीवन मिशन के तहत भारत के 11 करोड़ घरों को नल से जल मिल रहा है. भारत के 123 जिलों और 1.53 लाख से ज्यादा गांवों में ‘हर घर जल’ उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि ‘हर घर जल’ के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है.

प्रश्न : पेप्सिको फाउंडेशन और किसने हाल ही में भारत में “शी फीड्स द वर्ल्ड” कार्यक्रम शुरू किया है?

उत्तर : केयर 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • पेप्सिको फाउंडेशन और केयर ने हाल ही में भारत में “शी फीड्स द वर्ल्ड” कार्यक्रम शुरू किया है. जिसके तहत कार्यक्रम कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा. जो मुख्य रूप से छोटे पैमाने की महिला उत्पादकों पर केंद्रित होगा.

प्रश्न : तीसरा वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2023 हाल ही में किस शहर में आयोजित किया गया है?

उत्तर : कोहिमा

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • नागालैंड के कोहिमा में तीसरा वार्षिक ऑरेंज फेस्टिवल 2023 हाल ही में आयोजित किया गया है. कोहिमा के रसोमा गांव राज्य की राजधानी से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और शुद्ध जैविक संतरे की खेती की जाती है.

प्रश्न : हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी फाेर्ब्स की लिस्ट में चौथे से खिसकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?

उत्तर : 7वे 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, फाेर्ब्स की लिस्ट में चौथे से खिसकर 7वे स्थान पर पहुच गया है. फिलहाल उनकी संपत्ति 22.6 अरब डॉलर कम होकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है.

प्रश्न : किस शहर में एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन 13 से 17 फरवरी को आयोजित किया जायेगा?

उत्तर : बेंगलुरु 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • कर्णाटक के बेंगलुरु शहर में एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन 13 से 17 फरवरी को आयोजित किया जायेगा. यह एयरो इंडिया का 14 वां शो है। उम्मीद है कि यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसमें बड़ी संख्या में मित्र देशों के प्रतिनिधि व सहभागी शामिल होंगे.

प्रश्न : हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने पहली इंट्रानेजल वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च की है?

उत्तर : जितेन्द्र सिंह 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में पहली इंट्रानेजल वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च की है. जिसे स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है.नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर बनाया गया है.

प्रश्न : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किस टीम को हराकर पहला अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता है?

उत्तर : इंग्लैंड क्रिकेट टीम 

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराकर पहला अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया है.

Read Also:

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!